मात्र 1 रुपये में खरीदें 24 कैरेट शुद्ध सोना! क्या है डिजिटल गोल्ड? जहां बिना लॉकर की चिंता के सेफ रहता है आपका गोल्ड

BIZ DEAL: अक्षय तृतीया पर अब भारी बजट के बिना भी सोना खरीदना संभव है. डिजिटल गोल्ड के जरिए निवेशक मात्र 1 रुपये से 24 कैरेट शुद्ध सोने में निवेश शुरू कर सकते हैं. Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे ऐप्स पर सुरक्षित वॉल्ट, आसान लिक्विडिटी और गोल्ड SIP जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

BIZ DEAL
BIZ DEAL

तनीषा त्यागी

follow google news

Digital Gold Investment: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इंडियन फैमिली में सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. बदलते दौर में अब निवेश का तरीका भी बदल चुका है. डिजिटल गोल्ड ने सोने की खरीदारी को इतना सरल हो गया कि अब आपको भारी बजट या दुकान पर जाने की आवश्यकता नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन के जरिए 24 कैरेट शुद्ध सोना खरीद सकते हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित वॉल्ट में जमा रहता है.

Read more!

क्या है डिजिटल गोल्ड?

डिजिटल गोल्ड के जरिए निवेशक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 24 कैरेट शुद्ध सोना खरीदते हैं. यह सोना सुरक्षित वॉल्ट में स्टोर रहता है और मोबाइल ऐप के जरिए कभी भी देखा, खरीदा या बेचा जा सकता है. जरूरत पड़ने पर इसे फिजिकल गोल्ड में भी बदला जा सकता है.

कहां से खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड?

मार्केट में कई भरोसेमंद प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं, जहां से डिजिटल गोल्ड खरीदा जा सकता है..

Paytm: यह छोटे निवेशकों के लिए सबसे सुलभ प्लेटफॉर्म है. यहां MMTC-PAMP और Augmont जैसे रिफाइनर्स के जरिए शुद्ध सोना खरीद सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि आप किसी को सोना गिफ्ट भी कर सकते हैं.

PhonePe: यदि आप नियमित बचत करना चाहते हैं, तो यहां'ऑटो-इन्वेस्ट' यानी SIP की सुविधा मिलती है. आप तय कर सकते हैं कि हर महीने या दिन कितना पैसा सोने में निवेश करना है. जरूरत पड़ने पर इसे फिजिकल गोल्ड में भी बदला जा सकता है.

Google Pay: अपने सरल इंटरफेस के लिए मशहूर इस ऐप पर आप 'प्राइस अलर्ट' सेट कर सकते हैं. जैसे ही सोने की कीमतें कम होंगी, आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा ताकि आप सही समय पर निवेश कर सकें.

Groww: जो लोग थोड़ा एडवांस निवेश चाहते हैं, उनके लिए यहां गोल्ड ETF और म्यूचुअल फंड के विकल्प भी उपलब्ध हैं. यह SEBI के नियमों के तहत काम करता है, जो अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है.

Bajaj Finserv: यहां निवेशक रुपयों या ग्राम, दोनों ही आधार पर निवेश चुन सकते हैं. यहाँ भी गोल्ड SIP की सुविधा उपलब्ध है.

ETF और SIP क्या हैं?

ETF यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, जो गोल्ड की कीमत को ट्रैक करता है और स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड होता है. SIP यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, जिसमें नियमित अंतराल पर तय रकम निवेश की जाती है.

डिजिटल गोल्ड के बड़े फायदे

डिजिटल गोल्ड में निवेश करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें मेकिंग चार्ज का झंझट नहीं होता और चोरी का डर भी खत्म हो जाता है. आप लाइव मार्केट रेट पर कभी भी अपना सोना बेचकर पैसा वापस पा सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

डिजिटल गोल्ड में निवेश करने से पहले यह समझना जरूरी है कि यह पूरी तरह से SEBI द्वारा रेगुलेटेड नहीं है. साथ ही, खरीदने और बेचने की कीमतों में मामूली अंतर (स्प्रेड कॉस्ट) हो सकता है. इसलिए लंबे समय के निवेश के लिए विशेषज्ञों की राय और प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की जांच जरूर करें.

    follow google news