भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के विकास को नई रफ्तार देने के लिए Cars24 Labs और Startup Policy Forum ने साझेदारी की है. इस साझेदारी का मकसद भारत में AI से जुड़े नियमों, उद्योग और जिम्मेदारी के साथ AI अपनाने को बढ़ावा देना है.Cars24 Labs, Cars24 की AI इनोवेशन यूनिट है, जबकि Startup Policy Forum देश की 75 से ज्यादा प्रमुख नई टेक कंपनियों का उद्योग संगठन है. दोनों मिलकर AI से जुड़े नीति निर्माण, उद्योग संवाद और कार्यक्रमों पर काम करेंगे.
ADVERTISEMENT
साझेदारी से क्या होगा?
इस साझेदारी के तहत Cars24 Labs अपने AI अनुभव को Startup Policy Forum के साथ साझा करेगा. इसके लिए कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं
- AI पॉलिसी पर चर्चा
- स्टार्टअप फाउंडर्स के साथ संवाद
- इंडस्ट्री मीटिंग्स
- ग्लोबल इमर्शन प्रोग्राम
- शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं के साथ सहयोग
इसका मकसद भारत में AI को जिम्मेदारी के साथ अपनाने को बढ़ावा देना और देश को वैश्विक AI हब बनाने में मदद करना है.
Cars24 के Builder विक्रम चोपड़ा ने कहा कि कंपनी का मानना है कि AI को समझने का सबसे अच्छा तरीका उसे बनाना और वास्तविक उत्पादों में इस्तेमाल करना है. उन्होंने कहा कि Cars24 Labs ने लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले AI प्रोडक्ट्स विकसित किए हैं और अब वह अपने अनुभव को पूरे स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ साझा करना चाहता है.
Startup Policy Forum की राय
Startup Policy Forum की प्रेसिडेंट और CEO श्वेता राजपाल कोहली ने कहा कि Cars24 पहले से ही संगठन का अहम सदस्य रहा है और AI के क्षेत्र में कंपनी का काम काफी प्रभावशाली है. उनके मुताबिक यह साझेदारी भारत और दुनिया के AI इकोसिस्टम के बीच सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय कंपनियों में AI अपनाने को भी तेज करेगी.
Cars24 क्या करती है?
Cars24 देश की प्रमुख ऑटोटेक कंपनी है. यह लोगों को वाहन खरीदने, बेचने, फाइनेंस कराने और वाहन से जुड़ी दूसरी सेवाएं उपलब्ध कराती है. कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर AI और तकनीक का इस्तेमाल कर ग्राहकों के लिए पूरी वाहन स्वामित्व प्रक्रिया को आसान बनाने पर काम कर रही है.
ADVERTISEMENT

