China Gold Import : चीन ने 2026 में खरीदा 1,100 टन से ज्यादा सोना, जानिए इतनी खरीदारी की वजह

सौरभ दीक्षित

23 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 23 2026 3:38 PM)

चीन ने 2026 के पहले आठ महीनों में 1100 टन से ज्यादा सोना खरीदा. बढ़ती मांग, मजबूत युआन, ईटीएफ निवेश और केंद्रीय बैंक की खरीद ने बाजार की दिशा बदल दी.

NewsTak
सोने-चांदी के भाव में आई नरमी.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

आठ महीनों में चीन का सोना आयात 1100 टन के पार पहुंचा

घरेलू कीमतें वैश्विक स्तर से ऊपर रहीं, इसलिए आयात और बढ़ा

मजबूत युआन ने विदेश से सोना खरीदना तुलनात्मक रूप से सस्ता बनाया

दुनिया में जब भी सोने की बात होती है, तो भारत का नाम जरूर आता है. लेकिन इस वक्त सोने के बाजार में एक और देश बहुत बड़ी हलचल पैदा कर रहा है और वो है चीन.

Read more!

चीन इस साल यानी 2026 में अब तक 1,100 टन से ज्यादा सोना Import कर चुका है. खास बात ये है कि सिर्फ अगस्त महीने में चीन का Gold Import इस साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया.

चीन के General Administration of Customs के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अगस्त की जोरदार खरीदारी के बाद जनवरी से अगस्त 2026 के बीच चीन का Gold Import 1,100 टन के पार पहुंच गया है.

यानी सिर्फ 8 महीनों में चीन ने पूरे 2025 में जितना सोना Import किया था, उससे भी ज्यादा सोना खरीद लिया. इतना ही नहीं, कम से कम 2017 के बाद से किसी साल के इस समय तक चीन का Gold Import इतनी तेज रफ्तार से नहीं बढ़ा था.

अब सवाल है कि चीन आखिर इतना सोना खरीद क्यों रहा है? चीन में सोने की डिमांड क्यों बढ़ रही है? पूरा मामला समझिए.

23 सितंबर को Gold Price कितनी है?

सबसे पहले आज सोने की कीमतों पर एक नजर डाल लेते हैं.

23 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 5 अक्टूबर 2026 की Delivery वाला Gold 224 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था.

नोट - यहां पर सोने का चार्ट लगा दें.

चीन में सोने की Demand क्यों बढ़ रही है?

अब बात करते हैं कि चीन में सोने की Demand क्यों बढ़ रही है.

इसकी पहली वजह है Investment Demand.

चीन में घरेलू बाजार में सोने की कीमत Global Benchmark Price से ऊपर चल रही है. यानी चीन में सोना दुनिया के दूसरे बड़े बाजारों के मुकाबले महंगा बिक रहा है.

जानकारों के मुताबिक चीन में Investment Demand इतनी मजबूत है कि Mainland China में Gold Price Global Benchmark से ऊपर चली गई है.

अब इसे आसान भाषा में समझिए.

अगर चीन में सोना महंगा बिक रहा है, तो Wholesalers के लिए बाहर से सोना Import करना फायदेमंद हो सकता है.

वे बाहर से सोना खरीदकर चीन में बेच सकते हैं और इस Price Difference का फायदा उठा सकते हैं.

मजबूत Yuan भी कर रहा है मदद

दूसरी बड़ी वजह है चीन की Currency Yuan.

एक्सपर्ट के मुताबिक इस साल की शुरुआत से Yuan मजबूत बना हुआ है.

मजबूत Currency का मतलब है कि चीन के लिए विदेशों से Gold Import करना तुलनात्मक रूप से आसान और सस्ता हो जाता है.

यानी एक तरफ चीन में Gold की Demand मजबूत है, दूसरी तरफ Yuan भी मदद कर रहा है और तीसरी तरफ Import Approvals का रास्ता भी आसान हुआ है.

इन तीनों चीजों ने मिलकर चीन के Gold Import को काफी तेज कर दिया है.

China में Gold ETF में भी बढ़ा निवेश

अब सिर्फ Physical Gold की बात नहीं है. चीन में Gold ETF यानी Exchange Traded Funds में भी निवेश बढ़ा है.

Shanghai Gold Exchange के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अगस्त 2026 तक Chinese Gold ETFs में करीब 44 टन Gold का अतिरिक्त Exposure आया.

इससे Chinese Gold ETF Holdings में करीब 18% की बढ़ोतरी हुई.

यहां एक दिलचस्प बात और है.

पूरी दुनिया में Gold ETF Flows जनवरी से अगस्त तक लगभग Flat रहे. लेकिन चीन में Gold ETFs में करीब 44 टन की बढ़ोतरी हुई.

यानी जहां Global Gold ETF Demand में बहुत बड़ा बदलाव नहीं आया, वहीं चीन में Investors का Gold की तरफ झुकाव बढ़ता दिखाई दिया.

Economic Uncertainty भी बड़ी वजह

अब सवाल है कि चीन में लोग Gold की तरफ क्यों जा रहे हैं?

इसके पीछे China की Economic Uncertainty भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है.

चीन दुनिया का सबसे बड़ा Gold Market है. लेकिन वहां Investors के पास दूसरे देशों की तुलना में Investment Options सीमित हैं.

ऐसे में जब Economy को लेकर Uncertainty बढ़ती है, तो लोग अपने पैसे का कुछ हिस्सा Gold जैसे Asset में लगाने लगते हैं.

Gold को आमतौर पर संकट या अनिश्चितता के समय एक सुरक्षित Asset के तौर पर देखा जाता है.

और चीन में पिछले कुछ समय से Gold की Retail Demand को एक और चीज से Support मिला है.

वो है China के Central Bank की Gold Buying.

PBoC लगातार बढ़ा रहा Gold Reserves

China का Central Bank यानी People's Bank of China, जिसे PBoC कहा जाता है, लगातार Gold खरीद रहा है.

अगस्त में PBoC ने अपने Gold Reserves में 20.2 Metric Tonnes Gold जोड़ा.

यह अक्टूबर 2023 के बाद किसी एक महीने में उसकी सबसे बड़ी Gold Purchase थी.

और अगर सिर्फ अगस्त की बात नहीं करें, तो चीन लगातार 22 महीनों से अपने Gold Reserves बढ़ा रहा है.

यानी नवंबर 2024 से लेकर अगस्त 2026 तक लगातार 22 महीने चीन ने अपने Official Gold Reserves में बढ़ोतरी की है.

अगस्त की खरीदारी के बाद China के Official Gold Holdings करीब 2,387 Tonnes हो गए हैं.

और 2026 के पहले 8 महीनों में ही चीन करीब 80 Tonnes Gold अपने Reserves में जोड़ चुका है.

China की Gold खरीदारी का Global Market पर क्या असर होगा?

कुल मिलाकर दुनिया के सबसे बड़े Gold Markets में से एक चीन इस वक्त Gold को लेकर काफी सक्रिय है.

एक तरफ China में Investment Demand मजबूत है, दूसरी तरफ Yuan की मजबूती Gold Imports को सपोर्ट कर रही है.

Chinese Gold ETFs में भी Investment बढ़ा है और China का Central Bank लगातार अपने Gold Reserves बढ़ा रहा है.

अब देखना ये होगा कि अगर चीन की ये खरीदारी आने वाले महीनों में भी जारी रहती है, तो इसका असर Global Gold Prices और भारत में सोने की कीमतों पर कितना पड़ता है.

क्योंकि China दुनिया के सबसे बड़े Gold Markets में से एक है और वहां Demand में लगातार मजबूती Global Gold Market के लिए एक महत्वपूर्ण Factor बन सकती है.