Crude Oil में लगी आग, 100 डॉलर के पार पहुंचा Brent; Nifty पर भी मंडराया दबाव

रजत देवगन

• 08:07 AM • 10 Sep 2026

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Brent Crude 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. ट्रंप ने कहा कि तेल की कीमतों में राहत मिडटर्म चुनाव के बाद मिल सकती है. Goldman Sachs ने 120 डॉलर तक जाने की चेतावनी दी है. महंगे क्रूड और बढ़ती बॉन्ड यील्ड से शेयर बाजार दबाव में है. अक्टूबर से F&O में शामिल होंगे: Anand Rathi Wealth, Siemens Energy, Ujjivan SFB

Stock Market
Stock Market
Google CTA

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच Brent Crude Oil 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. गुरुवार को ब्रेंट करीब 101.4-101.5 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. जुलाई के बाद पहली बार तेल ने यह स्तर पार किया है.

Read more!

तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब दुनियाभर के शेयर बाजारों पर भी दिखने लगा है. महंगा क्रूड महंगाई का दबाव बढ़ा सकता है. इससे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर पड़ सकती है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है.

मिडटर्म चुनाव तक महंगा रह सकता है तेल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी युद्ध की वजह से बढ़ी तेल की कीमतों में बड़ी राहत अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ही मिल सकती है. ट्रंप के मुताबिक चुनाव के बाद ईरान के साथ युद्ध तुरंत खत्म हो सकता है.

ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान मिडटर्म चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. उनका कहना है कि ईरान लंबे समय तक युद्ध नहीं झेल पाएगा. हालांकि, युद्ध कब खत्म होगा इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

Brent Crude $101 के पार

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के साथ तेल की सप्लाई को लेकर चिंता गहरा गई है. खासकर Strait of Hormuz के आसपास बढ़ते तनाव ने बाजार को परेशान किया है. यह इलाका वैश्विक तेल और गैस सप्लाई के लिए बेहद अहम है.  गुरुवार को Brent Crude करीब 101.34 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा, जबकि अमेरिकी WTI Crude करीब 96.55 डॉलर प्रति बैरल पर था. Goldman Sachs ने भी चेतावनी दी है कि अगर Gulf क्षेत्र से तेल की सप्लाई लंबे समय तक प्रभावित रहती है तो Brent Crude 120 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जा सकता है.

अमेरिकी शेयर बाजार भी दबाव में

महंगे क्रूड और बढ़ती बॉन्ड यील्ड के बीच अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. Dow Jones में 0.77 फीसदी, S&P 500 में 0.48 फीसदी और Nasdaq में 0.64 फीसदी की गिरावट रही.

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखाई दी. Nikkei करीब 1.1 फीसदी और Kospi करीब 2.1 फीसदी नीचे रहा. Reuters के मुताबिक एशियाई शेयर बाजारों पर तेल की बढ़ती कीमत और 2023 के बाद के ऊंचे स्तर के करीब पहुंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का दबाव रहा.

अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.84 फीसदी

अमेरिकी बॉन्ड बाजार में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. 10 साल की Treasury Yield करीब 4.84 फीसदी तक पहुंच गई है. यह अक्टूबर 2023 के बाद के सबसे ऊंचे स्तरों में है.

महंगे तेल से महंगाई बढ़ने की आशंका है. ऐसे में बाजार को डर है कि अमेरिकी Federal Reserve ब्याज दरों को ऊंचा रख सकता है या दरों में बढ़ोतरी का रास्ता भी अपना सकता है.

आज US PPI और Jobless Claims पर नजर

गुरुवार को अमेरिका के Producer Price Index यानी PPI के आंकड़े जारी होने हैं. इसके साथ Jobless Claims के आंकड़ों पर भी बाजार की नजर रहेगी. शुक्रवार को US CPI के आंकड़े आएंगे.

इन आंकड़ों से महंगाई और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति का संकेत मिलेगा. इसका सीधा असर अगले हफ्ते होने वाली Federal Reserve की बैठक पर पड़ सकता है. न्यूयॉर्क फेड के कैलेंडर के मुताबिक 10 सितंबर को PPI और Initial Jobless Claims के आंकड़े जारी होने हैं.

अगले हफ्ते Fed का फैसला, बाजार की असली परीक्षा

अब निवेशकों की नजर अगले हफ्ते अमेरिकी Federal Reserve की पॉलिसी पर है. महंगा क्रूड और मजबूत महंगाई के आंकड़े Fed के फैसले को प्रभावित कर सकते हैं.

बाजार में फिलहाल ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है. अगर तेल की कीमतें लंबे समय तक 100 डॉलर से ऊपर रहती हैं तो केंद्रीय बैंकों के लिए महंगाई को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है.

Nifty 3 महीने के निचले स्तर पर

घरेलू शेयर बाजार भी दबाव से अछूता नहीं है. Nifty करीब तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है. पिछले कारोबारी सत्र में 23,500-23,600 का अहम जोन टूट गया.

अब बाजार के लिए 23,200-23,100 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है. वहीं ऊपर की तरफ 23,555 और 23,640 प्रमुख resistance levels हैं.

GIFT Nifty में भी करीब 64 अंकों की कमजोरी दिखाई दे रही है. ऐसे में गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं.

निवेशकों के लिए क्यों बढ़ी चिंता

बाजार में इस समय एक साथ कई दबाव काम कर रहे हैं. सबसे बड़ी चिंता कच्चे तेल की कीमत है. इसके बाद अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और Fed की अगली पॉलिसी पर अनिश्चितता है.

अगर तेल की कीमतें और बढ़ती हैं तो महंगाई का दबाव बढ़ सकता है. इससे कंपनियों की लागत बढ़ेगी और उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ेगा. ऐसे माहौल में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है.

हालांकि, बाजार में तेज गिरावट के बाद कभी भी तस्वीर बदल सकती है. इसलिए मौजूदा दौर में जल्दबाजी के बजाय धैर्य रखने की सलाह दी जा रही है.

Stocks in News: आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार के कारोबारी सत्र में कई कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट सामने आए हैं. इनमें ऑर्डर मिलने, हिस्सेदारी खरीदने, नए प्रोडक्ट लॉन्च, फंड जुटाने और नियामकीय मंजूरी से जुड़ी खबरें शामिल हैं. ऐसे में आज इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

VodaIdea: Jefferies ने कंपनी के शेयर पर Buy रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने ₹20 का टारगेट प्राइस रखा है.

PSU Banks: सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की ओर से 11 सितंबर, 28-30 सितंबर और 26 अक्टूबर को बैंक हड़ताल प्रस्तावित है. इससे PSU Banks से जुड़े शेयरों पर नजर रहेगी.

Enviro Infra: कंपनी की सब्सिडियरी Suyog Urja को Tata Power Renewable Energy से ₹224.19 करोड़ का Letter of Intent यानी LOI मिला है.

Dilip Buildcon: कंपनी को PNGRB से करीब ₹1,800 करोड़ का LPG पाइपलाइन ऑर्डर मिला है.

AU Small Finance Bank: RBI ने ICICI Prudential AMC को AU Small Finance Bank में 9.95 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है.

Parag Milk Foods: कंपनी ने Avvatar Popped Protein Chips लॉन्च किए हैं. इसके साथ कंपनी ने स्नैकिंग कैटेगरी में कदम रखा है.

Hind Zinc: कंपनी ने MFL India के साथ 6 साल का ट्रांसपोर्टेशन करार किया है. इसके तहत 30 इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात किए जाएंगे.

Gujarat Ambuja Exports: कंपनी Hubli में ₹333 करोड़ के निवेश से 850 TPD क्षमता वाली कॉर्न वेट मिलिंग यूनिट लगाएगी.

Wipro: कंपनी ने CrowdStrike के साथ मिलकर CISO Command Centre लॉन्च किया है.

Shriram Finance: कंपनी ने ₹2,220 करोड़ के Non-Convertible Debentures यानी NCDs अलॉट किए हैं.

IRB Infrastructure Developers: अगस्त में कंपनी का टोल रेवेन्यू सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर ₹807 करोड़ हो गया.

Eris Lifesciences: कंपनी ने Axis Bank से ₹45 करोड़ का टर्म लोन लिया है.

Shakti Pumps: कंपनी को MSEDC से 10,000 सोलर पंप की सप्लाई के लिए ₹236 करोड़ का ऑर्डर मिला है.

JK Paper: कंपनी ने Radhesham Wellpack में बाकी 20 फीसदी हिस्सेदारी ₹44.02 करोड़ में खरीद ली है.

Natco Pharma: कंपनी ने ₹1,300 करोड़ तक के Rights Issue के लिए Draft Letter of Offer दाखिल किया है.

ICICI Prudential Asset Management Company: RBI ने कंपनी को चार बैंकों में 9.95 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है.

Hinduja Global Solutions: कंपनी अपनी सब्सिडियरी Bhima Riddhi Infotainment में 51 फीसदी हिस्सेदारी ₹16 करोड़ में बेचने वाली है.

HMA Agro Industries: कंपनी FNS Agro Foods में अपनी पूरी हिस्सेदारी ₹5.01 करोड़ में बेचने वाली है.

Cupid: प्रमोटर Aditya Kumar Halwasiya ने कंपनी के 15 लाख शेयर खरीदे हैं. इसके बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी 33.69 फीसदी से बढ़कर 33.80 फीसदी हो गई है.

Keystone Realtors: कंपनी ने ₹50,000 के निवेश के साथ One Landmark House LLP का गठन किया है.

Zaggle Prepaid Ocean Services: कंपनी के खिलाफ ₹6 करोड़ की टैक्स डिमांड से जुड़ी अपील खारिज हो गई है. कंपनी अब ITAT का रुख करेगी.

Fine Organic Industries: कंपनी ने Oleofine Organics में 80 फीसदी हिस्सेदारी ₹80.17 करोड़ में खरीदी है.

REC: कंपनी ने Musalgaon Power Transmission को ₹2.2 करोड़ में महाराष्ट्र सरकार की कंपनी को बेच दिया है.

Muthoot Finance: Asia Asset Finance PLC ने ₹31 करोड़ में 3.29 करोड़ शेयर अलॉट किए हैं.

Anupam Rasayan: कंपनी ने Tanfac में 2.60 लाख शेयर ₹60.88 करोड़ में खरीदे हैं. इस सौदे की वैल्यू करीब ₹60.88 करोड़ है.

Nesco: प्रोजेक्ट में देरी के मामले में National Highways Logistics Management Limited ने कंपनी पर ₹2.10 करोड़ की पेनल्टी लगाई है.

Indian Bank: बैंक NSE IPO में 15 लाख तक NSE शेयर Offer for Sale यानी OFS के जरिए बेच सकता है.

Aditya Infotech: Dixon की Kopparthy प्लांट में आग लगने से करीब ₹28 करोड़ के नुकसान की जानकारी सामने आई है.

Aditya Infotech: AY20 टैक्स मामले में ITAT ने कंपनी के पक्ष में फैसला दिया है. ट्रिब्यूनल ने ₹40.38 करोड़ की पूरी टैक्स एडिशन को डिलीट कर दिया है.

GNFC: Sanjeev Kumar ने कंपनी के Managing Director का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है.