Cupid Ltd के शेयर में सोमवार को तेज खरीदारी देखने को मिली. इसकी बड़ी वजह कंपनी का आगे के कारोबार को लेकर मजबूत अनुमान रहा. कंपनी ने अपनी आय का लक्ष्य बढ़ाया है, जिसके बाद बाजार में इस शेयर को लेकर भरोसा और मजबूत दिखा.
ADVERTISEMENT
शेयर ने कितना रिटर्न दिया
- सोमवार को शेयर 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ
- 3 महीने में यह शेयर 139 फीसदी चढ़ा है
- 1 साल में इसमें 872 फीसदी की तेजी आई है
- 3 साल में इस शेयर ने 8500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है
1 लाख बन गए 86 लाख
- 3 महीने पहले 1 लाख रुपये लगाए होते, तो यह रकम आज 2 लाख 39 हजार रुपये हो जाती
- 1 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते, तो यह रकम आज 9 लाख 72 हजार रुपये हो जाती
- 3 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते, तो यह रकम आज करीब 86 लाख रुपये हो जाती
तेजी की बड़ी वजह क्या है
कंपनी में ताजा खरीदारी मजबूत गाइडेंस के बाद आई है. कंपनी ने पहले FY27 के लिए 600 करोड़ रुपये की आय का अनुमान दिया था. अब इसे बढ़ाकर कम से कम 660 करोड़ रुपये कर दिया गया है. आसान शब्दों में कहें तो कंपनी को अपने कारोबार में पहले से ज्यादा तेजी दिख रही है.कंपनी के मुताबिक, FY27 की पहली तिमाही में उसकी आय 150 करोड़ रुपये से ज्यादा रह सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह कंपनी के इतिहास की सबसे मजबूत तिमाहियों में से एक हो सकती है. मजबूत शुरुआत से पूरे साल के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी बढ़ती है.
ऑर्डर और विदेशी बाजार का असर
कंपनी ने कहा है कि उसके पास घरेलू और विदेशी, दोनों बाजारों से मजबूत ऑर्डर हैं. क्यूपिड का कारोबार अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. कंपनी अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर बाजार में अपनी पकड़ बढ़ा रही है, और कई देशों में सरकारी एजेंसियां और हेल्थकेयर संस्थान उसके उत्पाद खरीद रहे हैं.Cupid के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर Partnership for Supply Chain Management , Netherlands के साथ लंबी अवधि का सप्लाई एग्रीमेंट माना जा रहा है।कंपनी को उम्मीद है कि इस साझेदारी से उसे वैश्विक हेल्थकेयर खरीद बाजार में बड़ी पहचान मिलेगी. यह समझौता आगे लगातार ऑर्डर मिलने का रास्ता भी खोल सकता है.
अब कारोबार किन हिस्सों में फैला है
कुछ साल पहले तक कंपनी का कारोबार सीमित उत्पादों पर टिका था. अब कंपनी कई हिस्सों में तेजी से विस्तार कर रही है.
- Male Condoms
- Female Condoms
- Lubricants
- Personal Care Products
- Wellness Products
- In Vitro Diagnostics
कंपनी ने पिछले 12 महीनों में अपनी उत्पादन क्षमता भी बढ़ाई है. इसके साथ नए ग्राहक भी जोड़े गए हैं. इससे ज्यादा ऑर्डर पूरे करने की ताकत बढ़ी है. यानी अब कंपनी के पास कमाई के कई स्रोत हैं.
कंपनी प्रबंधन ने क्या कहा
Cupid की खास पहचान महिला कंडोम के निर्माण में है. कंपनी पुरुष कंडोम, महिला कंडोम, मेडिकल लुब्रिकेंट, पर्सनल केयर, वेलनेस और डायग्नोस्टिक उत्पाद बनाती और निर्यात करती है.
कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य कुमार हलवासिया ने कहा है पिछले कुछ वर्षों में क्यूपिड ने अपने बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव किया है. उनके मुताबिक, अब कंपनी के पास कई ग्रोथ इंजन हैं, जो एक साथ आगे बढ़ रहे हैं.
आगे किन बातों पर नजर रहेगी
- पहली तिमाही के नतीजे
- PFSCM से मिलने वाले नए ऑर्डर
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार
- आईवीडी कारोबार की कारोबारी प्रगति
- मुनाफे में सुधार
निवेशकों के लिए क्या मतलब है
कंपनी ने पहली तिमाही के लिए मजबूत आय अनुमान दिया है और पूरे वित्त वर्ष के लिए अपना लक्ष्य भी बढ़ाया है. इससे साफ है कि प्रबंधन अपने कारोबार को लेकर पहले से ज्यादा भरोसे में है. मजबूत ऑर्डर बुक, विदेशी बाजार में बढ़ते मौके, पीएफएससीएम जैसी साझेदारी और नए कारोबार हिस्से कंपनी की लंबी अवधि की कहानी को सहारा देते हैं. हालांकि, हालिया तेज उछाल के बाद शेयर में मुनाफावसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
ADVERTISEMENT

