Ducati ने भारत में लॉन्च की नई Monster बाइक, कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

संदीप शर्मा

• 02:54 PM • 10 Aug 2026

डुकाटी ने भारत में 2026 मॉन्स्टर लॉन्च की है. नई बाइक में 890 सीसी वी2 इंजन, 175 किलोग्राम वजन, चार राइडिंग मोड्स और लंबा सर्विस अंतराल मिलता है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

बाइक में 890 सीसी वी2 इंजन और 111 HP की ताकत पैदा करता है

सीट 815 मिमी है, इसलिए जमीन पर पैर रखना आसान होता है

175 किलोग्राम वजन और मोनोकोक फ्रेम से बाइक फुर्तीली लगती है

लग्जरी बाइक बनाने वाली कंपनी Ducati ने भारत में अपनी नई 2026 Monster लॉन्च कर दी है. यह बाइक Monster की पांचवीं पीढ़ी है. कंपनी ने इसे नए डिजाइन, हल्के वजन, दमदार इंजन और कई एडवांस फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है.नई Ducati Monster को भारत में दो वेरिएंट Monster और Monster+ में लॉन्च किया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख है.

Read more!

Ducati Monster की कीमत कितनी है?

  • Monster Ducati Red: ₹13.99 लाख
  • Monster Iceberg White/Sport Livery: ₹14.23 लाख
  • Monster+ Ducati Red: ₹14.34 लाख
  • Monster+ Iceberg White/Sport Livery: ₹14.45 लाख

ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

दिखने में कैसी है नई Monster?

नई Monster को कंपनी ने स्पोर्टी और मस्कुलर डिजाइन दिया है. इसका डिजाइन 1992 में आई पहली Monster बाइक से प्रेरित है.बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया गया है, जिसे बाइसन-बैक शेप कहा गया है. इसके अलावा आगे की तरफ फुल-LED हेडलैंप मिलता है, जो बाइक को अलग लुक देता है.कंपनी के मुताबिक, नई Monster को Red Dot Design Award 2026 भी मिला है.राइडर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीट को पहले के मुकाबले 5 mm नीचे किया गया है. इसकी सीट की ऊंचाई अब 815 mm है, जिससे छोटे कद के राइडर्स के लिए भी बाइक को संभालना थोड़ा आसान हो सकता है.

डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्र ने कहा कि मॉन्स्टर हमेशा ऐसी बाइक रही है जो लोगों को डुकाटी का असली अनुभव देती है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में नया वी2 इंजन, लंबा मेंटेनेंस अंतराल और नया डिजाइन दिया गया है, जिससे इसे हर दिन इस्तेमाल करना पहले से आसान बनाया गया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई मॉन्स्टर में 890 सीसी का वी2 इंजन दिया गया है. कंपनी के अनुसार यह इंजन पुराने टेस्टास्ट्रेटा इवोल्यूजियोने इंजन के मुकाबले 5.9 किलोग्राम हल्का है. इसमें आईवीटी टाइमिंग दी गई है, जो कम आरपीएम पर स्मूद चलने, बीच के आरपीएम पर दमदार खिंचाव और ऊंचे आरपीएम पर ताकत देने में मदद करती है. ये इंजन 9,000 RPM पर 111 CV यानी 110.7 HP की अधिकतम ताकत और 7,250 RPM पर 91.1 NM का अधिकतम टॉर्क देता है. डुकाटी का कहना है कि 4,000 से 10,000 RPM के बीच यह अपने अधिकतम टॉर्क का 80 प्रतिशत से ज्यादा देता है. वाल्व क्लीयरेंस जांच के लिए 45,000 किलोमीटर का मेंटेनेंस अंतराल भी दिया गया है.

वजन भी हुआ कम

नई Monster का वजन बिना ईंधन के 175 किलो है. यानी पिछली बाइक की तुलना में यह करीब 4 किलो हल्की है.सस्पेंशन के लिए इसमें 43 mm Showa अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क और रियर में मोनोशॉक दिया गया है.ब्रेकिंग के लिए आगे 320 mm के डुअल डिस्क ब्रेक और Brembo M4.32 कैलिपर्स मिलते हैं.बाइक में ग्रिप बेहतर रखने के लिए Pirelli Diablo Rosso IV टायर दिए गए हैं.4 राइडिंग मोड और कई सेफ्टी फीचर्स.

नई Ducati Monster में चार राइडिंग मोड 

  • Sport 
  • Road 
  • Urban
  • Wet

6-एक्सिस IMU के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स

  • कॉर्नरिंग ABS
  • Ducati Traction Control
  • Wheelie Control
  • Engine Brake Control

5 इंच की TFT स्क्रीन

बाइक में 5 इंच की फुल-TFT कलर डिस्प्ले दी गई है. इसे जॉयस्टिक से कंट्रोल किया जा सकता है.इस डिस्प्ले पर बाइक से जुड़ी जरूरी जानकारी देखने के साथ नेविगेशन और Ducati Multimedia System का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

मेंटेनेंस के लिए Ducati Protect पैकेज

Ducati ने नई Monster के साथ Ducati Protect नाम से मेंटेनेंस पैकेज भी पेश किया है.इसके दो विकल्प हैं

  • Ducati Protect (+): ₹30,999  (2 साल या 15,000 किलोमीटर)
  • Ducati Protect (Pro): ₹54,999  (4 साल या 30,000 किलोमीटर)

कंपनी के मुताबिक, इन पैकेज में सर्विस पार्ट्स और लेबर चार्ज दोनों शामिल हैं.