स्टाइल और स्टारडम का नया कनेक्शन, फरहान अख्तर बने Emporio Armani Watches के एंबेसडर

संदीप शर्मा

05 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 5 2026 6:17 PM)

लग्जरी फैशन ब्रांड 'Emporio Armani' ने जाने-माने अभिनेता, फिल्ममेकर और सिंगर फरहान अख्तर को भारत में अपनी घड़ियों का नया ब्रैंड एंबेसडर बनाया है. कंपनी का मानना है कि फरहान की बहुमुखी प्रतिभा और लगातार खुद को नए रूप में ढालने की खूबी ब्रांड की सोच से पूरी तरह मेल खाती है.

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

Emporio Armani ने फरहान अख्तर को नया ब्रैंड एंबेसडर बनाया

Emporio Armani भारत में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है

लग्जरी फैशन ब्रांड Emporio Armani ने अभिनेता, फिल्ममेकर और सिंगर फरहान अख्तर को भारत में अपने घड़ियों के कारोबार का नया ब्रैंड एंबेसडर बनाया है. कंपनी के मुताबिक, फरहान की बहुमुखी पहचान और उनका लगातार खुद को नए अंदाज में पेश करना ब्रांड की सोच से मेल खाता है. फरहान अख्तर पिछले दो दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं. उन्होंने अभिनेता के अलावा डायरेक्टर, लेखक, प्रोड्यूसर और सिंगर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है. इसके अलावा वो स्पोर्ट्स में भी सक्रिय रहे हैं.

Read more!

नई पीढ़ी के ग्राहकों से जुड़ने की कोशिश

Emporio Armani का कहना है कि फरहान की लोकप्रियता और उनकी अलग पहचान उन्हें नई पीढ़ी के उन ग्राहकों से जोड़ने में मदद करेगी, जो स्टाइल के साथ-साथ व्यक्तित्व और अपनी पहचान को भी महत्व देते हैं. कंपनी के मुताबिक, फरहान का करियर रचनात्मकता, महत्वाकांक्षा और अपनी पहचान के प्रति ईमानदारी का उदाहरण है. यही वजह है कि उन्हें भारत में Emporio Armani Watches की ब्रांड सोच को आगे बढ़ाने के लिए चुना गया है.

फरहान ने क्या कहा?

Emporio Armani के साथ जुड़ने पर फरहान ने कहा कि वो लंबे समय से इस ब्रांड की सोच को पसंद करते हैं. उनके मुताबिक, ब्रांड बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाता है, लेकिन अपनी मूल पहचान से समझौता नहीं करता. फरहान ने कहा कि ब्रांड की यही सोच उन्हें पसंद है और इसी वजह से Emporio Armani Watches के साथ यह साझेदारी उनके लिए खास है.

ब्रैंड की मौजूदगी मजबूत करने पर फोकस

ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर फरहान अख्तर भारत में Emporio Armani Watches की मौजूदगी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे. कंपनी का फोकस भारत के तेजी से बढ़ते लग्जरी मार्केट में अपनी पहचान को और मजबूत करने पर है. इस साझेदारी के जरिए Emporio Armani आधुनिक स्टाइल, खुद को व्यक्त करने की आजादी और क्लासिक एलिगेंस को नई पीढ़ी के ग्राहकों तक पहुंचाना चाहता है.