अगर आपका EPF (Employees' Provident Fund) में खाता है तो आपके लिए अच्छी खबर है।. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए 8.25% ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 15 जुलाई तक सदस्य अपने EPF पासबुक में ब्याज की राशि देख सकेंगे. सरकार पहले ही FY26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज देने को मंजूरी दे चुकी है. EPFO के मुताबिक करीब 34 करोड़ सदस्य खातों में 1.44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्याज जमा किया जाएगा.
ADVERTISEMENT
कैसे मिलेगा ब्याज?
श्रम मंत्री ने बताया कि ब्याज की राशि पहले ऑटोमैटिक तरीके से प्रोसेस होगी। इसके बाद फील्ड ऑफिस इसकी जांच करेंगे और फिर रकम सदस्य के PF खाते में जमा कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पहले यह प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर तक पूरी होती थी, लेकिन इस बार सदस्यों को जुलाई में ही ब्याज का फायदा मिल जाएगा.
ऐसे चेक करें PF बैलेंस
1. EPFO पोर्टल से
- EPFO Member Passbook Portal पर जाएं
- UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें
- OTP से वेरिफाई करें
- Member ID चुनें
- View Passbook पर क्लिक करें
2. UMANG ऐप से
- UMANG ऐप डाउनलोड करें।
- Services → Social Security → EPFO में जाएं
- View Passbook चुनें
- UAN और OTP से लॉगिन करें
- अपना PF अकाउंट चुनकर बैलेंस देखें
3. मिस्ड कॉल से
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें
- कुछ सेकंड बाद SMS के जरिए PF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी
4. SMS से
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 77382 99899 पर SMS भेजें
- मैसेज का फॉर्मेट होगा: EPFOHO UAN ENG
- जवाब में PF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी
5. Digi Locker से
- DigiLocker में लॉगिन करें
- EPFO Passbook सर्च करें
- UAN और OTP से वेरिफाई करें
- इसके बाद आपका PF पासबुक स्क्रीन पर दिख जाएगा
किन बातों का रखें ध्यान?
- UAN एक्टिव होना चाहिए
- मोबाइल नंबर UAN और आधार से लिंक होना चाहिए
- KYC (आधार, PAN और बैंक) अपडेट होना चाहिए
अगर आपने अभी तक अपना PF बैलेंस चेक नहीं किया है, तो 15 जुलाई के बाद पासबुक में लॉगिन कर ब्याज की एंट्री देख सकते हैं.
ADVERTISEMENT

