EPFO ने UAN की 2 सेवाएं वेबसाइट से हटाईं, अब UMANG ऐप से होगा काम

तनीषा त्यागी

• 04:39 PM • 05 Jul 2026

EPFO ने UAN एक्टिवेशन और नया UAN बनाने की सुविधा वेबसाइट से हटाकर UMANG ऐप पर कर दी है. अब आधार फेस ऑथेंटिकेशन के बाद ही ये दोनों काम पूरे होंगे.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एक हफ्ते के अपग्रेड के बाद EPFO पोर्टल फिर से शुरू हुआ

point

कुछ क्लेम निपटने में अभी शुरुआती दिनों तक देरी रह सकती है

point

अब ये दोनों सुविधाएं सिर्फ UMANG ऐप के जरिए ही मिलेंगी

अगर आप EPFO मेंबर हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि अब EPFO ने अपने पोर्टल में बड़ा बदलाव कर दिया है। जिन दो सुविधाओं का लाखों कर्मचारी रोज इस्तेमाल करते थे, वो अब वेबसाइट पर नहीं मिलेंगी। यानी अगर आप नया UAN बनाना चाहते हैं या अपना UAN एक्टिव करना चाहते हैं, तो अब पुराना तरीका काम नहीं करेगा। अब इसके लिए आपको एक नया रास्ता अपनाना होगा और आधार से Face Authentication भी जरूरी होगा। आखिर क्या बदला है, क्यों बदला है और अब आपको क्या करना होगा?

Read more!

एक हफ्ते तक अपग्रेडेशन के बाद EPFO ने अपना पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया है। हालांकि संस्था ने यह भी साफ किया है कि कुछ क्लेम प्रोसेस होने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं और शुरुआती समय में कुछ ऑनलाइन सेवाओं में दिक्कत भी आ सकती है। लेकिन इसी अपग्रेड के साथ EPFO ने एक बड़ा फैसला भी लिया है। अब वेबसाइट से दो अहम सेवाएं पूरी तरह हटा दी गई हैं।

सबसे पहला बदलाव है UAN Activation को लेकर

पहले कर्मचारी EPFO की वेबसाइट पर जाकर अपना Universal Account Number यानी UAN एक्टिव कर सकते थे। लेकिन अब यह सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगी।

दूसरा बड़ा बदलाव है New UAN Generation

यानी अब EPFO की वेबसाइट से नया UAN भी जनरेट नहीं किया जा सकेगा। इन दोनों सेवाओं को अब सरकार के UMANG App पर शिफ्ट कर दिया गया है। यानी अब अगर किसी कर्मचारी को अपना UAN एक्टिव करना है या नया UAN बनाना है, तो उसे UMANG ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इसके साथ ही आधार आधारित Face Authentication यानी चेहरे की पहचान के जरिए पहचान सत्यापित करना भी अनिवार्य होगा।

EPFO का कहना है कि यह बदलाव उसके बड़े डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का हिस्सा है। इसका मकसद ऑनलाइन सेवाओं को पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है। यानी भविष्य में कर्मचारियों को बेहतर डिजिटल सेवाएं मिल सकें, इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है।

अपडेट के बाद क्‍या-क्‍या बदलाव होगा?  

  • अब EPFO पोर्टल से UAN एक्टिवेशन की सुविधा पूरी तरह बंद हो गई है।
  • वेबसाइट से नया UAN जनरेट करने का विकल्प भी हटा दिया गया है।
  • दोनों सेवाएं अब सिर्फ UMANG ऐप पर मिलेंगी।

इसके अलावा UAN एक्टिव करने और नया UAN पाने के लिए आधार आधारित Face Authentication अनिवार्य कर दिया गया है। इतना ही नहीं, अगर कोई अपना UAN भूल गया है, तो उसे दोबारा हासिल करने की प्रक्रिया भी अब पहले से ज्यादा आसान बनाई गई है।

UMANG ऐप से UAN एक्टिव कैसे करें? 

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।
  • इसके बाद ऐप खोलकर EPFO Services सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको Face Based UAN Services का विकल्प दिखाई देगा।
  • इसमें UAN Activation पर क्लिक करें।
  • फिर आधार के जरिए Face Authentication पूरा करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • कुछ आसान स्टेप्स पूरे करने के बाद आपका UAN एक्टिव हो जाएगा।

नया UAN कैसे करें जनरेट?

  • सबसे पहले UMANG ऐप खोलें 
  • EPFO Services पर जाएं
  • UAN Allotment & Activation का विकल्प चुनें
  •  इसके बाद आधार आधारित Face Authentication पूरा करें 
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए नया UAN जनरेट हो जाएगा 

ध्यान देने वाली बात यह है कि अब वेबसाइट पर जाकर इन दोनों कामों की कोशिश करने से फायदा नहीं होगा, क्योंकि ये सुविधाएं वहां से पूरी तरह हटा दी गई हैं। इसलिए अगर आप पहली बार EPF से जुड़ रहे हैं या अपना UAN एक्टिव करना चाहते हैं, तो सीधे UMANG ऐप का ही इस्तेमाल करें।

कुल मिलाकर EPFO ने अपनी डिजिटल सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है। वेबसाइट से दो महत्वपूर्ण सुविधाएं हटाकर उन्हें UMANG ऐप पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसका उद्देश्य सुरक्षा बढ़ाना, फर्जीवाड़े को रोकना और सेवाओं को ज्यादा आधुनिक बनाना है। इसलिए अगर आपका EPF अकाउंट है, तो इस नए सिस्टम की जानकारी रखना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में UAN से जुड़ा कोई भी काम करते समय आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।