AC discount offer 2026: अप्रैल के महीने में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आने वाले मई और जून के महीनों में बिना एसी के रहना लगभग नामुमकिन होने वाला है. ऐसे में ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त 'प्राइस क्रैश' सेल लेकर आया है. इस सेल में LG, वोल्टास और डैकिन जैसे नामचीन ब्रांड्स के 1.5 टन स्प्लिट एसी पर 40 से 50 प्रतिशत तक की भारी कटौती की गई है. अगर आप नया एसी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बचत करने का इससे बेहतर मौका शायद दोबारा न मिले.
ADVERTISEMENT
LG और वोल्टास पर मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट
मार्केट के दिग्गज ब्रांड LG के 1.5 टन स्प्लिट एसी पर इस समय सबसे बड़ी डील मिल रही है. इस एसी की असल कीमत 75,190 रुपये है, लेकिन 53 प्रतिशत के बंपर डिस्काउंट के बाद यह मात्र 35,490 रुपये में उपलब्ध है. बैंक ऑफर्स के साथ इसे 31,490 रुपये तक की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. वहीं, भरोसेमंद ब्रांड वोल्टास का 2025 मॉडल 47 प्रतिशत की छूट के साथ 30,990 रुपये में मिल रहा है, जो बैंक कार्ड्स के इस्तेमाल पर 27,990 रुपये का पड़ सकता है. यह एसी 52 डिग्री की भयंकर गर्मी में भी बेहतरीन कूलिंग का दावा करता है.
प्रीमियम और बजट ऑप्शंस में भी भारी बचत
प्रीमियम कूलिंग का अनुभव चाहने वालों के लिए डैकिन का 1.5 टन इन्वर्टर एसी 36 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 34,490 रुपये में उपलब्ध है. इसकी ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी इसे खास बनाती है. वहीं बजट और फीचर्स का सही तालमेल चाहने वालों के लिए लॉयड का 2025 मॉडल 43 प्रतिशत की छूट के साथ 30,990 रुपये में लिस्टेड है. सबसे सस्ती डील की बात करें तो वर्लपूल ने कीमतों के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वर्लपूल का 57,000 रुपये वाला एसी 49 प्रतिशत की भारी छूट के बाद मात्र 29,240 रुपये में मिल रहा है, जिसे बैंक ऑफर के साथ 25,740 रुपये में अपना बनाया जा सकता है.
एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा
फ्लिपकार्ट की इस सेल में ग्राहकों की सहूलियत के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया गया है. ग्राहक हर महीने 3,100 से 4,000 रुपये की आसान किश्तों पर एसी घर ला सकते हैं. इसके अलावा, यदि आपके पास पुराना एसी है, तो उसे एक्सचेंज करके आप 6,600 रुपये तक की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी और डिमांड बढ़ेगी, इन कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए खरीदारी के लिए यह सही समय है. हालांकि, ऑर्डर करने से पहले अपने क्षेत्र का पिनकोड जरूर चेक करें ताकि डिलीवरी और इंस्टॉलेशन में कोई समस्या न आए.
यह भी पढ़ें: BIZ DEAL: कार खरीदने का गोल्डन मौका… मारुति-स्कोडा दे रहीं भारी छूट, जानिए कौन सी कार पर कितना फायदा
ADVERTISEMENT


