गर्मी आने से पहले AC की कीमतों में भारी गिरावट, आधी से भी कम कीमत पर मिल रहे हैं Samsung और Voltas जैसे ब्रांड्स

BIZ DEAL: फ्लिपकार्ट पर इस समय 1.5 टन के स्प्लिट एसी पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. Samsung, Voltas और LG जैसे ब्रांड्स पर 57% तक की छूट दी जा रही है. ₹28,490 की शुरुआती कीमत के साथ आप शानदार फीचर्स वाले एयर कंडीशनर खरीद सकते हैं.

BIZ DEAL
BIZ DEAL

तनीषा त्यागी

follow google news

BIZ DEAL: गर्मी का सीजन शुरू होते ही एयर कंडीशनर (AC) की डिमांड बढ़ गई है. अगर आप भी चिलचिलाती धूप और उमस से बचने के लिए नया एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सबसे सही समय है.

Read more!

दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस समय 1.5 टन स्प्लिट एसी पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. खास बात यह है कि कुछ प्रीमियम मॉडल्स पर तो 50% से भी ज्यादा की छूट दी जा रही है.

ब्रांडेड एसी पर बचत का मौका

फ्लिपकार्ट की इस सेल में Voltas, LG, Samsung और Daikin जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स को बेहद कम कीमत पर लिस्ट किया गया है. सेल में न सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, बल्कि बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाकर आप कीमत को और भी कम कर सकते हैं.

Samsung और Voltas पर सबसे बड़ी छूट

सैमसंग के 1.5 टन वाई-फाई स्प्लिट एसी पर इस समय सबसे बड़ा यानी 57% का डिस्काउंट मिल रहा है. इसकी असल कीमत 78,290 रुपये है, लेकिन ऑफर में यह सिर्फ 33,990 रुपये में उपलब्ध है. वहीं, वोल्टास का डेढ़ टन वाला एसी 47% की छूट के साथ 30,990 रुपये में मिल रहा है.

LG, Godrej और Daikin के दाम भी गिरे

LG का प्रीमियम 1.5 टन एसी 52% डिस्काउंट के बाद 35,990 रुपये में मिल रहा है. बजट सेगमेंट की बात करें, तो गोदरेज का 1.5 टन एसी सबसे सस्ता पड़ रहा है, जिसे आप मात्र 28,490 रुपये में घर ला सकते हैं.

इसके अलावा, डाइकिन के स्प्लिट एसी पर भी 36% की राहत दी जा रही है, जिसकी प्रभावी कीमत 34,490 रुपये है.

अगर आप मई-जून की तपती गर्मी से राहत चाहते हैं और बजट भी कम है, तो इन ऑफर्स का फायदा उठाना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है.

    follow google news