फ्लिपकार्ट सेल का धमाका! आधे दाम में मिल रहा 1 लाख का प्रीमियम फोन, मोटोरोला के इन मॉडल्स पर भी भारी छूट

फ्लिपकार्ट की जून एपिक सेल में प्रीमियम और बजट स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है. 1.10 लाख रुपये वाला सैमसंग Galaxy S25 Edge अब करीब आधी कीमत (₹59,999) में उपलब्ध है. इसके अलावा मोटोरोला के Edge 60 Pro, Edge 60 Fusion और 7000mAh बैटरी वाले G37 Power पर भी बेहतरीन डील्स मिल रही हैं.

BIZ DEAL
BIZ DEAL

चिराग ठाकुर

follow google news

फ्लिपकार्ट की जून एपिक सेल में प्रीमियम और बजट स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में 1.10 लाख रुपये वाला सैमसंग का फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Edge करीब आधी कीमत पर मिल रहा है. इसके साथ ही मोटोरोला के दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस वाले कई फोंस पर भी बैंक ऑफर्स के साथ बड़ी छूट दी जा रही है.

Read more!

आधे दाम में मिल रहा 1 लाख का प्रीमियम फोन!

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. फ्लिपकार्ट की 'जून एपिक सेल' शुरू हो चुकी है. इस सेल में प्रीमियम से लेकर बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन्स पर बहुत बड़ा डिस्काउंट दिया जा रही है. 1 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले फ्लैगशिप फोंस इस समय लगभग आधी कीमत पर खरीदे जा सकते हैं. आइए जानते हैं इस सेल की सबसे बेस्ट और पैसा वसूल डील्स के बारे में.

सैमसंग Galaxy S25 Edge पर सबसे बड़ी छूट

इस सेल का सबसे धमाकेदार ऑफर सैमसंग के प्रीमियम फोन Galaxy S25 Edge पर है. कंपनी ने इस फ्लैगशिप फोन को 1,10,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. लेकिन इस सेल में इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट सिर्फ 59,999 रुपये में मिल रहा है. यानी ग्राहकों को सीधे 50,000 रुपये की बड़ी बचत हो रही है.

क्या है खास: यह सैमसंग का सबसे स्लिम और हल्का फोन है, जिसमें प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम मिलता है. इसमें सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है. फोटो के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा मिलता है. साथ ही इसमें गैलेक्सी एआई फीचर्स और IP68 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी है.

मोटोरोला Edge 60 Pro: 30 हजार के बजट में ऑलराउंडर

मोटोरोला का धांसू फोन Edge 60 Pro सेल में सिर्फ 29,999 रुपये में मिल रहा है. अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको अलग से एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा.

क्या है खास: इस फोन में 6.7 इंच का 1.5K सुपर HD+ डिस्प्ले है, जो गेमिंग और वीडियो के लिए बेस्ट है. इसमें डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

मोटोरोला Edge 60 Fusion: कम दाम में प्रीमियम फील

अगर आपका बजट 30 हजार से थोड़ा कम है, तो मोटोरोला Edge 60 Fusion एक अच्छा विकल्प है. सेल में इसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गई है. इसमें 6.67 इंच का डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 5500mAh की बैटरी मिलती है. स्टाइल और फीचर्स के मामले में यह इस रेंज में बेस्ट है.

मोटोरोला G37 Power: 7000mAh की महाबली बैटरी

जिन लोगों को बार-बार फोन चार्ज करना पसंद नहीं है, उनके लिए मोटोरोला G37 Power सबसे सही फोन है. इस फोन की कीमत मात्र 15,999 रुपये है. इसकी सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 7000mAh की विशाल बैटरी है. कंपनी का दावा है कि नॉर्मल यूज में यह बैटरी दो दिन तक आराम से चलती है. इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा और डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर भी मिलता है.

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

सेल में सिर्फ डिस्काउंट देखकर फोन न खरीदें. अपनी जरूरत को समझें कि आपको अच्छा कैमरा चाहिए, गेमिंग के लिए प्रोसेसर चाहिए या फिर लंबी बैटरी लाइफ. इसके अलावा फोन खरीदते समय बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट ईएमआई के ऑप्शन जरूर चेक करें. सेल में स्टॉक सीमित होता है, इसलिए कीमतें कभी भी बदल सकती हैं.

    follow google news