अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट ₹30,000 से कम है, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. Flipkart की Month End Sale और Amazon पर कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स आकर्षक कीमत पर उपलब्ध हैं. कुछ मॉडल्स पर ₹7,000 से लेकर ₹21,000 तक की बचत की जा सकती है. हालांकि हर फोन पर दोनों प्लेटफॉर्म की कीमत अलग-अलग है, इसलिए खरीदने से पहले तुलना करना जरूरी है. यहां जानिए पांच ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में, जिन पर इस समय सबसे बेहतर डील मिल रही है.
ADVERTISEMENT
Motorola Edge 70 पर Flipkart दे रहा है ज्यादा फायदा
Motorola Edge 70 की मूल कीमत ₹34,999 है. Flipkart Month End Sale में यह स्मार्टफोन ₹27,999 में उपलब्ध है. यानी खरीदारों को सीधे ₹7,000 की बचत हो रही है. वहीं Amazon पर यही फोन 17 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद ₹29,090 में मिल रहा है, जहां बचत करीब ₹5,909 की है. कीमत के लिहाज से देखें तो Motorola Edge 70 के लिए Flipkart अधिक फायदेमंद विकल्प बनकर सामने आता है.
Motorola Edge 70 के प्रमुख फीचर्स
- 8GB RAM और 256GB स्टोरेज
- Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर
- 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा
- 50MP फ्रंट कैमरा
- 6.7 इंच डिस्प्ले
- 5000mAh बैटरी
Realme P4 5G पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
अगर सबसे बड़ी बचत वाले स्मार्टफोन की बात करें तो realme P4 5G सबसे आगे दिखाई देता है. इस फोन की असली कीमत ₹45,999 है, लेकिन Flipkart Month End Sale में यह सिर्फ ₹24,999 में उपलब्ध है. यानी करीब ₹21,000 की बड़ी बचत. यह उन खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प हो सकता है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और AMOLED डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं.
Realme P4 5G के प्रमुख फीचर्स
- 8GB RAM और 128GB स्टोरेज
- MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर
- 50MP + 8MP रियर कैमरा
- 16MP फ्रंट कैमरा
- 6.77 इंच AMOLED Flexible Display
- 7000mAh बैटरी
OPPO K13 Turbo 5G के लिए Flipkart बेहतर विकल्प
OPPO K13 Turbo 5G की मूल कीमत ₹35,999 है. Flipkart पर यह स्मार्टफोन ₹27,999 में मिल रहा है, जिससे खरीदारों को ₹8,000 की बचत हो रही है. वहीं Amazon पर इसकी कीमत ₹31,590 है, जहां बचत करीब ₹4,900 की है. ऐसे में इस मॉडल के लिए Flipkart की डील ज्यादा किफायती साबित होती है.
OPPO K13 Turbo 5G के प्रमुख फीचर्स
- 8GB RAM और 256GB स्टोरेज.
- MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर.
- 50MP + 2MP रियर कैमरा.
- 16MP फ्रंट कैमरा.
- 6.8 इंच 1.5K AMOLED Flexible Display.
- 7000mAh बैटरी.
Vivo T5x 5G पर भी Flipkart की कीमत कम
vivo T5x 5G की मूल कीमत ₹33,999 है. Flipkart Month End Sale में यह ₹30,999 में उपलब्ध है, जिससे ₹3,000 की बचत हो रही है. Amazon पर इसकी कीमत ₹32,999 है, जहां केवल ₹1,000 का फायदा मिल रहा है. इसलिए इस फोन के लिए भी Flipkart बेहतर डील देता है.
Vivo T5x 5G के प्रमुख फीचर्स.
- 8GB RAM और 256GB स्टोरेज.
- Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर.
- 50MP AI डुअल कैमरा.
- 32MP सेल्फी कैमरा.
- 120Hz FHD+ डिस्प्ले.
- 7200mAh बैटरी.
iQOO Z11x 5G के लिए Amazon का ऑफर ज्यादा सस्ता
अगर आप iQOO Z11x 5G खरीदने की सोच रहे हैं तो Amazon ज्यादा फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है. इस फोन की मूल कीमत ₹28,999 है. Flipkart पर यह ₹25,988 में उपलब्ध है, यानी करीब ₹3,000 की बचत. वहीं Amazon पर इसकी कीमत ₹24,999 है, जहां करीब ₹4,000 की बचत हो रही है. यानी इस मॉडल पर Amazon की डील ज्यादा आकर्षक है.
iQOO Z11x 5G के प्रमुख फीचर्स
- 6GB RAM और 128GB स्टोरेज.
- 50MP रियर कैमरा.
- 6.7 इंच डिस्प्ले.
- 7200mAh बैटरी.
सबसे ज्यादा बचत किस फोन पर
अगर केवल डिस्काउंट के हिसाब से देखें तो realme P4 5G इस लिस्ट का सबसे आकर्षक विकल्प है. इस फोन पर करीब ₹21,000 की बचत मिल रही है, जो बाकी सभी स्मार्टफोन्स से ज्यादा है. वहीं Motorola Edge 70 और OPPO K13 Turbo 5G जैसे मॉडल्स पर भी Flipkart की कीमत Amazon के मुकाबले कम दिखाई दे रही है. दूसरी ओर iQOO Z11x 5G खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Amazon ज्यादा सस्ता विकल्प बनता है.
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप इनमें से कोई भी स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं, तो केवल सेल प्राइस देखकर फैसला न करें. खरीदारी से पहले Flipkart और Amazon दोनों प्लेटफॉर्म पर कीमत की तुलना जरूर करें. कई बार बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और कार्ड डिस्काउंट की वजह से अंतिम कीमत और कम हो सकती है. सही तुलना करने पर आप हजारों रुपये की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

