BIZ DEAL : अगर आप अपने घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बड़ी स्क्रीन और अच्छे फीचर्स वाला टीवी लेने के लिए बजट थोड़ा कम पड़ रहा है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. फ्लिपकार्ट पर इस समय कई स्मार्ट टीवी पर बड़ी छूट मिल रही है. खास बात यह है कि कुछ मॉडल पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट या कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है. तो आज के बिज डील में हम आपको 50 इंच से लेकर 65 इंच तक के ऐसे 6 स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे, जिन पर अभी अच्छी डील मिल रही है. इनमें एलजी, टीसीएल, सैमसंग और तोशिबा जैसे ब्रांड शामिल हैं.
ADVERTISEMENT
एलजी के 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी
LG AI TV UA8200 50 इंच अल्ट्रा एचडी 4K एलईडी स्मार्ट टीवी की मूल कीमत 64,490 रुपये है. इस टीवी पर 40 फीसदी की छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 38,990 रुपये हो गई है. यानी आपको सीधे 25,500 रुपये की बचत हो सकती है. इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,700 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. यह ऑफर 15 सितंबर 2026 तक मान्य है. एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर भी 1,750 रुपये की छूट दी जा रही है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 126 सेंटीमीटर यानी 50 इंच की एलईडी स्क्रीन है. इसमें अल्फा7 एआई प्रोसेसर 4K जेनरेशन 8 और वेबओएस दिया गया है. टीवी की कुल साउंड आउटपुट क्षमता 20 वॉट है. इस मॉडल का लॉन्च वर्ष 2025 है और कंपनी की तरफ से टीवी पर 1 साल की मानक वारंटी और रिमोट पर भी 1 साल की मानक वारंटी दी जा रही है.
एलजी के 55 इंच टीवी पर ऑफर
एलजी का 55 इंच अल्ट्रा एचडी 4K एलईडी स्मार्ट टीवी भी इस समय अच्छी डील में उपलब्ध है. इसकी मूल कीमत 85,990 रुपये है, लेकिन 48 फीसदी की छूट के बाद इसे 44,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी यहां आपको 41,090 रुपये की बचत हो रही है. फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड पर 2,245 रुपये का कैशबैक मिल सकता है. वहीं फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर भी 2,245 रुपये का कैशबैक ऑफर है. इन दोनों ऑफर्स की अपनी अलग वैधता है, इसलिए खरीदारी से पहले ऑफर की शर्तें जरूर देख लें. इस टीवी में 139 सेंटीमीटर यानी 55 इंच की स्क्रीन है. इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है और इसमें 20 वॉट के स्पीकर दिए गए हैं. यह वेबओएस पर चलता है. इसमें 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ 3 एचडीएमआई और 1 यूएसबी पोर्ट दिया गया है. इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई की सुविधा भी है और 1 साल की वारंटी मिलती है.
टीसीएल के 50 इंच स्मार्ट टीवी
TCL S5K 126 सेंटीमीटर यानी 50 इंच स्मार्ट गूगल टीवी की मूल कीमत 53,990 रुपये है. इस पर 41 फीसदी की छूट मिल रही है और डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 31,900 रुपये हो गई है. यानी आपको 22,090 रुपये की बचत मिल सकती है. फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड पर 2,345 रुपये की छूट और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 2,345 रुपये का ऑफर मिल रहा है. एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,750 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है. फीचर्स की बात करें तो यह QLED फुल एचडी स्मार्ट गूगल टीवी है. इसमें 100 फीसदी कलर वॉल्यूम प्लस और 28 वॉट डॉल्बी ऑडियो दिया गया है. इसका लॉन्च वर्ष 2025 है और कंपनी की तरफ से 1 साल की उत्पाद वारंटी मिलती है.
TCL की स्मार्ट टीवी डील
TCL T6C स्मार्ट टीवी 65 इंच का है. इसकी मूल कीमत 1,16,990 रुपये है. इस पर 51 फीसदी की बड़ी छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 58,990 रुपये रह गई है. यानी इस डील में आपको 60,000 रुपये की बचत हो सकती है.
फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 7,400 रुपये की छूट मिल सकती है. फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर भी 7,400 रुपये का ऑफर है. वहीं एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर 5,750 रुपये की छूट मिल सकती है.
फीचर्स की बात करें तो इसमें 65 इंच की QLED अल्ट्रा एचडी 4K स्क्रीन है. यह स्मार्ट गूगल टीवी है और इसमें HDR10+, डॉल्बी विजन-एटमॉस और 24 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है. इसका लॉन्च वर्ष 2025 है. खास बात यह है कि इस टीवी पर 2 साल की उत्पाद वारंटी मिलती है.
सैमसंग की धांसू ऑफर
Samsung Crystal 4K Infinity Vision 50 इंच स्मार्ट टीवी की मूल कीमत 52,400 रुपये है. इस पर 24 फीसदी की छूट के बाद कीमत 39,990 रुपये हो गई है. यानी आपको 12,410 रुपये की सीधी बचत हो सकती है. फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये का ऑफर है, जबकि एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से 1,250 रुपये की छूट मिल सकती है. यह अल्ट्रा एचडी 4K एलईडी स्मार्ट टाइजेन टीवी है. इसमें 4K अपस्केलिंग की सुविधा और 20 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है. इसका लॉन्च वर्ष 2025 है. इस टीवी पर कुल 2 साल की वारंटी मिलती है, जिसमें 1 साल की मानक वारंटी और पैनल पर अतिरिक्त 1 साल की वारंटी शामिल है.
सबसे कम कीमत वाला टीवी
TOSHIBA C350NP 50 इंच एलईडी स्मार्ट टीवी की मूल कीमत 48,999 रुपये है. इस पर 39 फीसदी की छूट के बाद कीमत घटकर 29,999 रुपये हो गई है. यानी आपको 19,000 रुपये की बचत हो सकती है. फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड पर 2,250 रुपये तक का ऑफर मिल सकता है. फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर भी 2,250 रुपये का ऑफर है, जबकि एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर 1,750 रुपये की छूट दी जा रही है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 इंच की अल्ट्रा एचडी 4K एलईडी स्क्रीन है. यह स्मार्ट गूगल टीवी है और इसमें डॉल्बी विजन एटमॉस दिया गया है. इसका लॉन्च वर्ष 2024 है और साउंड आउटपुट 24 वॉट है. इस टीवी पर 1 साल की व्यापक वारंटी मिलती है.
तो अगर पूरी लिस्ट को एक बार फिर जल्दी से समझें, तो 29,999 रुपये में तोशिबा का 50 इंच 4K टीवी, 31,900 रुपये में टीसीएल का 50 इंच स्मार्ट टीवी, 38,990 रुपये में एलजी का 50 इंच 4K टीवी, 39,990 रुपये में सैमसंग का 50 इंच 4K टीवी, 44,900 रुपये में एलजी का 55 इंच 4K टीवी और 58,990 रुपये में टीसीएल का 65 इंच 4K टीवी मिल रहा है. यानी आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से 30 हजार रुपये से कम से लेकर करीब 60 हजार रुपये तक कई विकल्प मौजूद हैं. हालांकि क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट, कैशबैक और ऑफर की पात्रता अलग-अलग हो सकती है. इसलिए खरीदारी करने से पहले फ्लिपकार्ट पर मौजूदा कीमत, ऑफर की वैधता और नियम एवं शर्तें जरूर जांच लें.
BIZ Deal : Jio और Airtel के ये प्लान जानिए, 4 सिम से लेकर रोज 3GB डेटा तक मिलेंगे ये फायदे
ADVERTISEMENT

