Hing में मिली बड़ी मिलावट ? FSSAI का बड़ा एक्शन, Everest और LG के प्रोडक्ट बिक्री पर रोक

चिराग ठाकुर

• 06:06 PM • 29 Aug 2026

एफएसएसएआई जांच में एवेरेस्ट और एलजी ब्रांड की कुछ कंपाउंड हींग तय मानकों से कम पाई गई. जानें क्या गड़बड़ी मिली, किन बैचों पर असर है और ग्राहकों को अब क्या देखना चाहिए.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

शिकायत मिलने के बाद प्रमुख हींग ब्रांड्स की बाजार जांच शुरू हुई

मुंबई इकाइयों से लिए नमूनों की प्रयोगशाला जांच में कमी मिली

कंपाउंड हींग में जरूरी अर्क तय न्यूनतम स्तर से नीचे मिला

अगर आप घर में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए Hing का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. Food Safety and Standards Authority of India यानी FSSAI ने दो बड़े Spice Brands की Compounded Hing की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. जिन कंपनियों के Products जांच में तय Food Safety Standards पर खरे नहीं उतरे, उनमें Everest Food Products Private Limited और Laljee Godhoo and Company यानी LG Brand Unit शामिल हैं.

Read more!

FSSAI के मुताबिक, यह कार्रवाई एक Consumer Complaint के बाद शुरू हुई जांच का नतीजा है. इसके बाद Authority ने Market Surveillance के जरिए बाजार में बिक रहे कई प्रमुख Brands के Compounded Hing Products की जांच की.

Consumer Complaint के बाद शुरू हुई जांच

दरअसल, एक Consumer ने एक खास Brand की Compounded Hing की Quality को लेकर शिकायत की थी. इसके बाद FSSAI ने सिर्फ उसी Product तक जांच सीमित नहीं रखी, बल्कि बाजार में मौजूद प्रमुख Brands की Compounded Hing को लेकर व्यापक Surveillance शुरू किया.

जांच के दौरान Everest और LG Brand की Hing के Samples लिए गए. FSSAI ने दोनों कंपनियों की Mumbai स्थित Centrally Licensed Units से Legal Samples लेकर Laboratory Testing कराई. इसके अलावा Gujarat State FDA के साथ मिलकर Everest की Umbergaon, Gujarat वाली Unit में भी Inspection और Sampling की गई.

Laboratory Reports में इन Samples को Substandard पाया गया.

Hing में आखिर गड़बड़ी क्या मिली?

Compounded Hing कोई पूरी तरह Raw Hing नहीं होती. इसे Raw Hing के साथ Gum Arabic, Starches और Flours जैसी चीजों को मिलाकर तैयार किया जाता है. लेकिन इसके लिए Food Regulations में कुछ Quality Standards तय हैं.

सबसे अहम Standard Raw Hing की मात्रा से जुड़ा है. Final Compounded Hing में कम से कम 5% Alcohol Soluble Extract होना जरूरी है.

लेकिन FSSAI की जांच में Samples में यह मात्रा सिर्फ 0 से 3% के बीच मिली.

यानी Products में निर्धारित Standard के मुकाबले Raw Hing की मात्रा काफी कम थी.

जांच में मुख्य तौर पर ये बातें सामने आईं:

  • Alcohol Soluble Extract: सिर्फ 0-3%, जबकि Minimum Standard 5% है.
  • इसका मतलब Product में जरूरी Raw Hing की मात्रा कम थी.
  • LG Brand की Raw Hing के Samples में भी Standard से काफी ज्यादा Starch पाया गया.

Raw Hing में भी मिला बड़ा अंतर

FSSAI ने LG Brand Unit से तैयार Compounded Hing के साथ Raw Hing की छह अलग-अलग varieties के Samples भी लिए. इन Samples की जांच में Starch Content 15% से 32% के बीच पाया गया. यहां मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि निर्धारित Standard के मुताबिक Raw Hing में Starch की मात्रा अधिकतम 1% होनी चाहिए. इसके अलावा Raw Hing में कम से कम 12% Alcohol Soluble Extract होना भी जरूरी है. यानी जांच में सिर्फ तैयार Compounded Hing ही नहीं, बल्कि इस्तेमाल की जा रही Raw Hing की Quality को लेकर भी सवाल सामने आए.

Everest और LG पर बिक्री रोकने का आदेश

कई Batches के Quality Standards पर खरे नहीं उतरने के बाद FSSAI ने दोनों कंपनियों के खिलाफ Prohibition of Sale Order जारी किया है.

यह आदेश:

  • Everest Food Products Private Limited, Mumbai
  • LG Brand Unit, Mumbai

के Compounded Hing Products से जुड़ा है.

FSSAI ने इसे Consumer Health और Food Safety को ध्यान में रखते हुए उठाया गया Preventive Action बताया है.

अब कंपनियों को क्या करना होगा?

FSSAI ने संबंधित Food Business Operators को अपनी तरफ से एक Comprehensive Action Plan देने को कहा है. इसमें उन्हें बताना होगा कि Quality से जुड़ी कमियों को कैसे दूर किया जाएगा और आगे Standard के मुताबिक Compounded Hing कैसे तैयार की जाएगी.

इसके साथ ही Manufacturers को बाजार में मौजूद Substandard Products को Voluntary Recall करने की सलाह भी दी गई है.

Consumer के लिए क्या मतलब?

फिलहाल इस कार्रवाई का मतलब यह है कि FSSAI की जांच में Everest और LG Brand की कुछ Compounded Hing Samples तय Standards के मुताबिक नहीं पाए गए हैं और Authority ने उनकी बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है.

ऐसे में Consumers को घबराने के बजाय Product की Packaging, Batch और उपलब्ध Company Instructions को ध्यान से देखना चाहिए. साथ ही Food Safety Authority की आगे की कार्रवाई और कंपनियों के Recall Updates पर नजर रखना जरूरी है.

यानी जिस Hing को खाने में सिर्फ एक चुटकी भर इस्तेमाल किया जाता है, उसकी Quality को लेकर FSSAI ने अब बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.