Dabur पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, '100% Pure' और '100% Natural' जैसे दावों वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

संदीप शर्मा

• 02:24 PM • 04 Aug 2026

एफएसएसएआई ने डाबर के कई खाद्य उत्पादों पर 100 प्रतिशत दावों को भ्रामक बताया है. कंपनी से बिक्री रोकने और 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

FSSAI ने Dabur के कई 100% दावों वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाई

'100% Pure', '100% Natural' और '100% Organic' जैसे दावों को भ्रामक बताया

कार्रवाई के बाद Dabur का शेयर 4% से ज्यादा फिसला, 15 दिन में मांगी एक्शन रिपोर्ट

FMCG कंपनी Dabur India के शेयर मंगलवार को 4% से ज्यादा टूट गए. इसकी वजह भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की बड़ी कार्रवाई रही. FSSAI ने डाबर को ऐसे कई खाद्य उत्पादों की बिक्री तुरंत रोकने का निर्देश दिया है, जिन पर '100% Natural', '100% Pure', '100% Purity Guaranteed' और '100% Organic' जैसे दावे किए गए हैं.

Read more!

किन प्रोडक्ट्स पर लगी रोक?

FSSAI ने जिन उत्पादों की बिक्री रोकने को कहा है, उनमें शामिल हैं:

  • शहद (Honey)
  • देसी घी (Cow Ghee)
  • एप्पल साइडर विनेगर
  • वर्जिन नारियल तेल
  • तिल का तेल
  • नारियल पानी
  • नारियल दूध
     

किन दावों पर रोक लगी?

FSSAI ने कहा कि कंपनी की वेबसाइट पर बिक रहे कई उत्पादों पर "100 प्रतिशत नेचुरल", "100 प्रतिशत प्योर", "100 प्रतिशत प्योरिटी गारंटी", "100 प्रतिशत ऑर्गेनिक" और "100 प्रतिशत टेंडर कोकोनट वॉटर" जैसे दावे दिखे. FSSAI के मुताबिक ऐसे दावे साफ नहीं हैं, उनकी जांच आसान नहीं है और वे ग्राहकों को भ्रमित कर सकते हैं.

FSSAI ने  क्या कहा?

FSSAI ने ये भी पाया कि Dabur Himalayan Organic Apple Cider Vinegar और Dabur Organic Honey पर 'Jaivik Bharat' का लोगो इस्तेमाल किया गया, जबकि इसके लिए जरूरी वैध ऑर्गेनिक मंजूरी नहीं थी.इसके अलावा Dabur Hommade Coconut Milk पर '100% Purity' का दावा किया गया था, जिसे FSSAI ने नियमों के खिलाफ बताया.

पहले भी दिया गया था नोटिस

FSSAI के मुताबिक, डाबर को पहले भी ऐसे दावे हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था. लेकिन कंपनी की ओर से संतोषजनक सुधार नहीं किया गया. अब नियामक ने डाबर को 15 दिनों के भीतर Action Taken Report (ATR) जमा करने का निर्देश दिया है.

दूसरे ब्रांड भी आए रडार पर

डाबर पर कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब FSSAI खाद्य उत्पादों के विज्ञापनों और दावों को लेकर सख्ती बरत रहा है. हाल ही में PepsiCo India को भी अपने Sting पेय पदार्थ की पैकेजिंग से "Energy Drink" शब्द हटाना पड़ा था, क्योंकि FSSAI अब इस श्रेणी को अलग कैटेगरी के रूप में मान्यता नहीं देता.

शेयर पर असर

FSSAI की इस कार्रवाई के बाद डाबर के शेयर में बिकवाली देखने को मिली. निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि कंपनी नियामक के निर्देशों का पालन कैसे करती है और इस कार्रवाई का उसके कारोबार व ब्रांड इमेज पर कितना असर पड़ता है.