Gold-Silver Price Today: मार्केट खुलते ही धड़ाम! रिकॉर्ड हाई से सोना 38,000 और चांदी 1.84 लाख रुपये हुई सस्ती

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुएं धड़ाम हो गईं. चांदी में जहां 8,700 रुपये से ज्यादा की बड़ी गिरावट आई है, वहीं सोना भी करीब 1,600 रुपये से अधिक सस्ता हो गया है.

Gold Silver Price Prediction
Gold Silver Price

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार) में आई मामूली बढ़त के बाद, आज सोमवार को बाजार खुलते ही कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिला है.

Read more!

चांदी में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से ₹1.84 लाख टूटी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी की कीमतों में 3.49% की भारी गिरावट देखी गई. चांदी आज 8,738 रुपये टूटकर 2,35,668 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई है.

बता दें कि 29 जनवरी को चांदी ₹4,20,048 के ऐतिहासिक स्तर पर थी. आज के ताजा भाव की तुलना करें तो चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से अब करीब 1,84,380 रुपये सस्ती मिल रही है.

सोना भी हुआ सस्ता, ₹1.55 लाख के नीचे आया भाव

सोने की कीमतों में भी आज 1.06% की कमी आई है. आज सोना 1,647 रुपये फिसलकर 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.

रिकॉर्ड स्तर की बात करें तो 29 जनवरी को सोना ₹1,93,096 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था. इस हिसाब से सोना अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 38,796 रुपये नीचे चल रहा है.

MCX: आज के ताजा भाव (16 फरवरी) 

सोना का भाव: ₹1,54,300 प्रति 10 ग्राम
चांदी का भाव: ₹2,35, 668 प्रति किलोग्राम

(डिस्क्लेमर: सोने-चांदी में निवेश करने से पहले बाजार विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.)
 

    follow google news