Gold-Silver Crash: सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद इनके भाव अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे बने हुए हैं.
ADVERTISEMENT
चांदी अब भी 1.75 लाख रुपये सस्ती
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव शुक्रवार को 2,44,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ. यह पिछले बंद भाव से 7,925 रुपये अधिक था.
29 जनवरी को चांदी ₹4,20,048 प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी. हालांकि, इसके बाद कीमतों में बड़ा 'क्रैश' आया. वर्तमान में चांदी ₹2,44,360 के करीब ट्रेड कर रही है. इस हिसाब से देखें तो चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से अभी भी ₹1,75,688 प्रति किलो सस्ती मिल रही है.
सोना भी हाई से 37 हजार रुपये नीचे
सोने की कीमतों में भी इसी तरह की तस्वीर है. MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना शुक्रवार को 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसमें पिछले दिन के मुकाबले तेजी दर्ज की गई.
लेकिन 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गया था. इसके बाद इसमें गिरावट देखी जा रही है. वर्तमान भाव की तुलना करें तो सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 37,201 रुपये सस्ता चल रहा है.
आखिरी कारोबारी (13 फरवरी) दिन के भाव
- सोना (MCX भाव): 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी (MCX भाव): 2,44,360 रुपये प्रति किलोग्राम
क्या संकेत दे रहा बाजार?
बाजार का हाल बीते शुक्रवार को बाजार में थोड़ी रिकवरी जरूर दिखी, जहां चांदी में करीब ₹7,925 की तेजी आई, लेकिन यह तेजी पुराने रिकॉर्ड को छूने के लिए काफी नहीं थी. जानकारों का मानना है कि वैश्विक बाजार और घरेलू मांग के कारण कीमतों में यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
(डिस्क्लेमर: सोने-चांदी में निवेश करने से पहले बाजार विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.)
ADVERTISEMENT

