सोना सस्ता, चांदी धड़ाम... लेकिन अभी खरीदना सही होगा या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के बाजार में अचानक आई बड़ी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. एमसीएक्स पर चांदी कुछ ही दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा टूट गई, जबकि सोना भी फिसल गया. अब बाजार विशेषज्ञों ने अगले तीन महीनों के लिए अहम चेतावनी जारी की है.

सोने चांदी में महा गिरावट
सोने चांदी में महा गिरावट

सौरभ दीक्षित

follow google news

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने चांदी की कीमतें आज अचानक क्रैश (Silver Price Crash) नजर आई. अगर चांदी की बात करें तो सिर्फ 5 कारोबारी दिनों में ही ये 18000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई. पश्चिम एशिया में संकट गहराने से आज सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है. एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि सोना भी 2,900 रुपये सस्ता हुआ है. पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच फिर घमासान शुरू हो गया है. इससे कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है और महंगाई बढ़ने तथा ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बने रहने का खतरा है. यही कारण है कि सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है. अब एक्सपर्ट ने आने वाले तीन महीनों के लिए सोने चांदी में बड़ी चेतावनी दे दी है. आज सोना चांदी के इस शो में हम आपको ये पूरा मामला बताएंगे और वो भी बेहद आसान भाषा में विस्तार के साथ.

Read more!

MCX पर क्या हैं आज के भाव?

शुरुआत करते हैं सोने चांदी की आज की कीमतों से. एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,52,443 रुपये प्रति 10港ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज ये 1,49,926 रुपये पर ओपन हुआ. शुरुआती कारोबार में ये 2,943 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया. चांदी की बात करें तो 3 जुलाई वाली चांदी पिछले सत्र में 2,38,528 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज ये 2,34,009 रुपये पर खुली. शुरुआती कारोबार में ये 5,128 रुपये की गिरावट के साथ 2,33,400 रुपये तक गिरी.

चांदी के बाजार में बड़ा बदलाव और एक्सपर्ट की चेतावनी

अब बात करते हैं सोने चांदी पर एक्सपर्ट की चेतावनी के बारे में. हाल के महीनों में सिल्वर मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. लंबे समय तक लगातार तेजी दिखाने के बाद अब इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई है. एक्सपर्ट के मुताबिक, आने वाले वक्त में भी चांदी पर दबाव बना रह सकता है, हालांकि लंबी अवधि में इसमें सुधार की संभावना बनी हुई है. चांदी ने नवंबर 2022 के आसपास से मजबूत तेजी का दौर शुरू किया था, जो लगभग 40 महीनों तक जारी रहा. इस दौरान निवेशकों को लगातार बेहतर रिटर्न मिला. जनवरी 2026 में चांदी ने 121.65 डॉलर प्रति औंस का अब तक का हाई लेवल टच कर लिया था. लेकिन इस रिकॉर्ड के बाद बाजार का रुख बदल गया. फरवरी 2026 से चांदी में गिरावट शुरू हो गई. धीरे-धीरे दबाव बढ़ता गया और जून 2026 तक कीमतें घटकर 67.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं. यह अपने उच्चतम स्तर से लगभग 44 प्रतिशत की बड़ी गिरावट है.

निवेशकों की चिंता और मार्केट करेक्शन

पिछले छह महीनों में चांदी की कीमतों में 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. इतनी तेज गिरावट आम निवेशकों के लिए चिंता का कारण बन गई है, खासकर उनके लिए जिन्होंने ऊंचे स्तरों पर निवेश किया था. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट लंबे समय की तेजी के बाद आया एक बड़ा करेक्शन है. जब किसी कमोडिटी में लगातार तेज बढ़त होती है, तो बाद में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से ऐसी गिरावट देखी जाती.

अगले तीन महीनों का आउटलुक और अहम सपोर्ट लेवल

जानकारों का कहना है कि अगले तीन महीनों तक चांदी पर दबाव बना रह सकता है. रिपोर्ट में 62.55 डॉलर प्रति औंस के स्तर को अहम सपोर्ट बताया गया है. अगर ये स्तर टूटता है, तो कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में भविष्य बाजार कमजोर रह सकता है, लेकिन लंबी अवधि में चांदी फिर से मजबूत परफॉर्मेंस कर सकती है.

घरेलू सराफा बाजार (IBJA) का हाल और क्लोजिंग

कुल मिलाकर चांदी ही नहीं, बल्कि MCX पर वायदा कारोबार में सोने का भाव भी तेजी से फिसला है. घरेलू मार्केट में सोना-चांदी एमसीएक्स के बाद अगर घरेलू मार्केट में आए बदलाव पर बात करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 1 किलो चांदी 2,63,250 रुपये से सस्ती होकर अब 2,56,908 रुपये पर आ गई है. यानी ये 6,342 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,536 रुपये से कम होकर 1,54,238 रुपये पर आ गया है. जिस तरह से सोने चांदी की कीमतों में गिरावट आई है आपका इसपर क्या सोंचना है कमेंट करके जरूर बताएं. वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें और बने रहें बिज तक के साथ.

 

    follow google news