Gold Silver price today: सोने-चांदी के कीमतों में आई गिरावट, इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल...एक्सपर्ट ने भाव में असर डालने वाले बताए 10 कारण

सौरभ दीक्षित

01 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 1 2026 7:59 PM)

gold silver rate update: सोने और चांदी की कीमतों में महीने के पहले दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई. MCX और सर्राफा बाजार दोनों में भाव टूटे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सप्ताह 10 बड़े घरेलू और वैश्विक फैक्टर गोल्ड-सिल्वर की कीमतों पर सीधा असर डाल सकते हैं.

NewsTak
सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी.
Google CTA

gold silver news: सोने और चांदी की कीमत में महीने के पहले दिन यानी एक जून को गिरावट आई है. एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. अब एक्सपर्ट्स ने सोने चांदी की कीमतों को लेकर एक बड़ी चेतावनी दे दी है. एक्सपर्टस ने ऐसे 10 कारण बताए हैं जो इस हफ्ते सीधे सीधे सोने चांदी की कीमतों पर असर डालने वाले हैं. आज सोना चांदी के इस खास शो में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. नमस्कार मैं हूं और आप देख रहे हैं बिज तक. 

Read more!

शुरुआत करते हैं सोने चांदी की आज की कीमतों से. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज सुबह शुरुआती कारोबार में  सोने की कीमत में 1,500 रुपये से अधिक गिरावट आई है जबकि चांदी का रेट भी करीब इतना ही कम हुआ है. कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण सोने और चांदी में गिरावट आई है.

सोने-चांदी का रेट

एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना आज 1,60,193 रुपये पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह 1,561 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,350 रुपये तक गिरा.वहीं 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी आज 2,68,093 रुपये पर खुली. शुरुआती कारोबार में यह 1,485 रुपये की गिरावट के साथ 2,65,513 रुपये तक गिरी.

सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां भी सोने की कीमत में गिरावट आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 820 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,220 रुपये पर है. इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना 750 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,200 रुपये पर आ गया था.

सोने-चांदी के भाव पर असर डालने वाले कारण

अब बात करते हैं उन 10 कारणों के बारे में जो सोने-चांदी की कीमतों पर सीधा असर डाल सकती हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि US-ईरान शांति वार्ता की प्रगति, कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव, मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा, ग्लोबल इक्विटी बाजारों की चाल, महंगाई को लेकर चिंता, केंद्रीय बैंकों का रुख, रूस-यूक्रेन तनाव, अमेरिकी डॉलर की स्थिति, PMI, GDP और रोजगार से जुड़े आंकड़े और RBI की मौद्रिक नीति का फैसला ये सब सोने चांदी की कीमतों पर इस हफ्ते सीधा असर डाल सकते हैं.

कैसा रहेगा सोने-चांदी का चाल, जानें एक्सपर्ट से

एक्सपर्ट के मुताबिक, फोकस US और ईरान के बीच शांति वार्ता की प्रगति पर रहेगा. युद्धविराम और बातचीत की अवधि 60 दिन और बढ़ाई गई है. अगर परिणाम सकारात्मक रहता है तो सेफ हेवन डिमांड घटने से तेल और सोने की कीमतों पर दबाव आ सकता है. इसके अलावा नए हफ्ते में निवेशकों का ध्यान अमेरिकी अर्थव्यवस्था और लेबर मार्केट पर रहेगा, क्योंकि आर्थिक आंकड़े फेड की ब्याज दर नीति को प्रभावित कर सकते हैं. प्रणव मेर ने कहा कि हफ्ते की शुरुआत में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज PMI डेटा पर नजर रहेगी, जबकि हफ्ते के अंत में EU के GDP, US नॉनफार्म पेरोल और रोजगार के आंकड़े अहम रहेंगे.

आपको बता दें कि सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है. इस साल जनवरी महीने में सोने ने अपने ऑल टाइम हाई लेवल को छुआ था. इसके बाद से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. मौजूद वक्त में सोना अपने ऑल टाइम हाई लेवल से करीब 20 हजार रुपये सस्ता हो चुका है. चांदी की बात करें तो चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. यह अपने ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आई है. चांदी ने जनवरी महीने के आसपास 4 लाख 20 हजार रुपये के अपने ऑल टाइम हाई लेवल बनाया था.

कुल मिलाकर सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है. ग्लोबल मार्केट में हलचल का कीमतों पर सीधा-सीधा असर देखने को मिल रहा है. अब एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले वक्त में ये कई कारण सोने चांदी की कीमतों पर सीधा असर डाल सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे ये खबर हमने सिर्फ आपकी जानकारी के लिए तैयार की है. हम आपको कहीं पर भी निवेश करने या नहीं करने के बारे में कोई सलाह नहीं दे रहे हैं आप कहीं पर भी निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें. 

Bizz Deal: 100cc से होना है अपग्रेड? 1.15 लाख के बजट में आती हैं ये 5 स्पोर्टी और दमदार बाइक्स, फीचर्स और माइलेज में हैं नंबर वन