MCX Gold-Silver Rate: चांदी में जबरदस्त गिरावट! रिकॉर्ड हाई से ₹1.44 लाख सस्ती हुई सिल्वर, सोने के भाव भी टूटे!

MCX Gold-Silver Rate: वैश्विक तनाव के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. MCX पर चांदी ₹2,297 टूटकर ₹2.75 लाख के करीब आ गई, जो हाई लेवल से ₹1.44 लाख सस्ती है. वहीं सोना भी ₹652 गिरकर ₹1.62 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो रिकॉर्ड स्तर से ₹30,445 सस्ता है.

MCX Gold-Silver Rate
MCX Gold-Silver Rate

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MCX Gold-Silver Rate: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और वैश्विक बाजारों में हो रही हलचल का सीधा असर अब कीमती धातुओं पर दिखने लगा है. बुधवार को भारतीय कमोडिटी मार्केट (MCX) खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. जहाँ चांदी के दाम अचानक 2,000 रुपये से ज्यादा टूट गए, वहीं सोने की चमक भी आज फीकी नजर आई.

Read more!

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

बुधवार को वायदा बाजार खुलते ही चांदी के भाव धड़ाम से गिर गए. बीते कारोबारी दिन चांदी 2,77,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, लेकिन आज कारोबार की शुरुआत में ही यह फिसलकर 2,75,553 रुपये पर आ गई. इस तरह चांदी की कीमत में 2,297 रुपये प्रति किलो की कमी आई है.

अगर हम इसके ऑल-टाइम हाई लेवल से तुलना करें तो चांदी फिलहाल अपने उच्चतम स्तर से करीब 1,44,495 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. बता दें कि 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये का ऐतिहासिक स्तर छुआ था, जिसके बाद कीमतों में बड़ा क्रैश देखने को मिला.

सोना भी हुआ सस्ता

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है. मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 1,63,303 रुपये पर बंद हुआ था, जो बुधवार को घटकर 1,62,651 रुपये रह गया. यानी सोने के दाम में 652 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है.

रिकॉर्ड स्तर की बात करें तो सोना अभी भी अपने हाई लेवल से काफी सस्ता बिक रहा है. 29 जनवरी को सोने ने 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था. ताजा गिरावट के बाद अब सोना अपने ऊंचे स्तर से 30,445 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है.

निवेश से पहले सलाह जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल का असर सोना-चांदी की कीमतों पर तेजी से पड़ता है. ऐसे में गोल्ड या सिल्वर में निवेश करने से पहले निवेशकों को विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

    follow google news