Gold Silver price Update: इजरायल-अमेरिका Vs ईरान War के बीच सोने-चांदी के भावों में आया तगड़ा उछाल, देखें ताजा रेट्स

gold silver price today: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सोने और चांदी की कीमतों ने फिर लगाई छलांग. निवेशकों के लिए 'सेफ हेवन' बना सोना, जानें डेविड टेट की भविष्यवाणी और मार्केट का ताजा हाल.

NewsTak
सोने-चांदी के बढ़े दाम.

बृजेश उपाध्याय

follow google news

इजरायल-अमेरिका का ईरान पर अटैक और अब ईरान का UAE पर पर गोलाबारी ने पूरी दुनिया में टेंशन बढ़ा दी है. इस टेंशन के बीच चमकीली धातुएं एक बार फिर अपनी चमक दिखाने लगी हैं. कहते हैं बुरे वक्त में सोने-चांदी काम आते हैं. बुजुर्गो की ये कहावत अब सच होती दिख रही है. इस नए वार से दुनिया भर में बढ़े तनाव के बीच शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है वहीं सोने-चांदी के भाव में उछाल आने लगा है. 

Read more!

गत सप्ताह शुक्रवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,59,097 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं प्योर चांदी (999) प्रति किलो 2,66,700 रुपए पर बंद हुई. इस कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को IBJA पर दोपहर 12 बजे नए रेट्स जारी हुए. ये भाव होश उड़ाने वाले हैं. सोने में 6000 से ज्यादा का उछाल देखा गया है. चांदी में 20,000 से ज्यादा का उछाल देखा गया है. इस उछाल से निवेशकों में भारी उत्साह है. शेयर बाजार से मोहभंग होने पर निवेशक सोने-चांदी की तरफ रुख करने लगे हैं. वहीं गहनों के खरीदारों के पसीने छूट रहे हैं. उनकी उम्मीदों पर पानी फिर रहा है.

डेविड टेट का बड़ा दावा

ऐसा देखा जा रहा है कि सोने और चांदी में भले ही थोड़ी-बहुत गिरावट आ रही है पर वो ज्यादा नीचे आने की बजाय तुरंत वापसी कर ले रहा है. सोने-चांदी में बनी इस हलचल के बीच आगे क्या होगा इसपर World Gold Council के सीईओ डेविड टेट कहते हैं कि दुनिया में बढ़ रहा जियोपॉलिटिकल टेंशन सोने को ताकत दे रहा है. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव काफी तेज हो गया है. इस बीच निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ गई है. ऐसे माहौल में निवेशक ज्यादा रिस्क की तरफ जाने की बजाय 'सेफ हेवन' यानी सुरक्षित निवेश की तरफ रुख करेगा. सोने-चांदी के भाव को ताकत देने में एक ये वजह भी जिम्मेदार बनेगी. 

सोना सुरक्षात पर स्थिर नहीं 

डेविड टिट ने चेताया भी है कि सोने को लेकर इनका गहरा भरोसा भी नहीं होना चाहिए. जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच सोना सुरक्षित जरूर है पर स्थिर नहीं है. ऐसा नहीं कि सोने हमेशा ऊंची चाल चलेगा या एक हाई प्राइस पर पहुंचकर स्थिर हो जाएगा. 

क्या है आज का भाव

  • IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) की तरफ से सोमवार 2 मार्च को जारी रेट्स
  • सोना 24 कैरेट: 166469
  • 23 कैरेट: 165802
  • 22 कैरेट:  152486
  • 18 कैरेट: 124852
  • 14 कैरेट:  97384
  • चांदी:  286936

Rule changes: 1 मार्च से बदल गए 5 बड़े नियम: गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल सिम तक, जानें क्या हुआ महंगा?
 

    follow google news