MCX Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह रिकवरी देखने को मिली है और गोल्ड-सिल्वर तेजी से उछले. लेकिन इसके बावजूद ये दोनों कीमती धातुएं अपने हाई लेवल से काफी सस्ती (Gold-Silver Crash From High) बनी हुई हैं. चांदी अपने हाई लेवल से अभी भी 1.67 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती है तो वहीं 10 Gram 24 Karat Gold 36,000 रुपये से ज्यादा सस्ता है.
ADVERTISEMENT
बीते हफ्ते खूब चमकी चांदी
चांदी की कीमत में बीते सप्ताह आए उछाल के बारे में बात करें तो ये हफ्तेभर में 8,584 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है. दरअसल, 13 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत लगातार गिरावट के साथ 2,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी और हफ्तेभर के बाद बीते शुक्रवार को ये 2,52,944 रुपये पर पहुंच गई.
हाई से अब इतने कम चांदी के दाम
भले ही चांदी की कीमत में बीते सप्ताह उछाल देखने को मिला है लेकिन ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. दरअसल, बीते 29 जनवरी को Silver Price तूफानी तेजी के साथ भागते हुए इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर के पार निकला था और 4,20,048 रुपये तक पहुंच गई थी.
हालांकि, इस लेवल को छूने के बाद ये तेजी से क्रैश (Silver Price Crash) होती चली गई. अब आए हालिया उछाल के बावजूद भी चांदी का वायदा भाव (MCX Silver Rate) हाई से 1,67,104 रुपये प्रति किलोग्राम कम है.
चांदी ही नहीं, सोना भी चमका
चांदी की कीमत में बीते सप्ताह उछाल देखने को मिला, साथ ही सोना भी चमका है. 13 फरवरी को एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1,55,895 रुपये पर क्लोज हुआ था और हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में ये उछलकर 1,56,876 रुपये के लेवल पर पहुंच गया. इस हिसाब से देखें, तो Gold Rate बीते सप्ताह 981 रुपये महंगा हुआ.
हाई लेवल से कितना कम गोल्ड रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव भी चांदी की तरह ही अपने हाई लेवल से अभी काफी सस्ता बना हुआ है. दरअसल, ये पीली धातु भी बीते महीने 29 जनवरी को ही अपने हाई पर पहुंची थी और भागते हुए 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का लेवल छू लिया था, लेकिन इसके बाद Gold Price Crash होता चला गया. बीते हफ्ते की तेजी के बाद भी 10 Gram 24 Karat Gold Price इस हाई से 36,220 रुपये कम है.
घरेलू बाजार में क्या है 24 कैरेट का रेट?
एमसीएक्स के अलावा अगर घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में हफ्तेभर में आए उतार-चढ़ाव पर गौर करें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक यहां भी दोनों कीमती धातुएं उछली हैं. 24 कैरेट गोल्ड रेट हफ्ते भर में 1,52,765 से बढ़कर 1,55,066 रुपये पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,51,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,38,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव उछलकर 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंचा है. चांदी की बात करें, तो इस अवधि में सिल्वर की प्राइज 2,42,433 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,50,314 रुपये प्रति किलो हो गई.
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
ADVERTISEMENT

