सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली है. 24 मार्च की सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली. सोने की कीमत में शुरुआती कारोबार में 2,500 रुपये से अधिक गिरावट आई है जबकि चांदी 9,700 रुपये सस्ती हुई है. 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 24 मार्च को गिरावट के साथ 2,18,628 रुपये पर खुली. इसी तरह 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 1,38,411 रुपये पर खुला. लेकिन सोना और चांदी जिनको हम सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, वहीं अब खुद खतरे के जोन में खड़े हैं. अब सवाल उठने लगा है कि क्या आने वाले दिनों में सोने चांदी की कीमतें और गिरेंगी या इनमें उछाल देखने को मिलेगी? इसे लेकर एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं? विस्तार से जानिए इन्हीं सवालों के जवाब.
ADVERTISEMENT
सोने की कीमत में उतार
सोना जो अभी कुछ दिन पहले ही आसमान छू रहा था, 29 जनवरी को $5,594 डॉलर के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था. लेकिन अब गिरकर लगभग $4,407 डॉलर पर आ गया है. यानी रिकॉर्ड हाई से 20% की गिरावट और 28 फरवरी के बाद 15% की गिरावट देखी गई है.
क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?
अगर बात करें कि ये गिरावट क्यों आई तो इसका जवाब है लांग लिक्विडेशन यानी बड़े-बड़े निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं. जब बड़े खिलाड़ी निकलते हैं तो छोटे निवेशक फंस जाते हैं. कुल मिलाकर सोना गिर रहा है, चांदी डगमगा रही है और दुनिया में तनाव बढ़ रहा है.
आगे क्या होगा?
जानकारों का कहना है कि अगर ब्याज दरें ऊंची रहीं तो सोना $4,200 डॉलर तक गिर सकता है. लेकिन अगर युद्ध बढ़ा, डॉलर गिरा तो सोना $4,800 डॉलर तक चढ़ सकता है. मतलब मार्केट अभी पूरी तरह अनिश्चित (Uncertain) है.
चांदी का क्या हाल?
चांदी की बात करें तो यहां खेल और भी खतरनाक है. चांदी सिर्फ निवेश नहीं है, ये इंडस्ट्री में भी इस्तेमाल होती है. इसलिए अगर फैक्ट्रियां चलती रहीं तो चांदी $80 डॉलर तक जा सकती है. अगर मार्केट गिरा और सोना गिरा तो चांदी भी टूटकर $60 डॉलर तक आ सकती है. यानी चांदी दो नाव पर सवार है, इंडस्ट्री और निवेश. एक्सपर्ट्स की माने तो मार्केट में जो दिख रहा है, असली खेल उससे कहीं बड़ा हो सकता है.
BIZ DEAL: Amazon की सेल खत्म होने से पहले खरीद लें AC, 65% तक तगड़ी छूट और बैंक ऑफर्स से बंपर बचत
ADVERTISEMENT


