Gold-Silver Rate Update: सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए बाजार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पिछले चार दिनों से लगातार गिर रही कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है. बुधवार को बाजार खुलते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही रॉकेट की रफ्तार से भागते नजर आए.
ADVERTISEMENT
चार दिन की सुस्ती के बाद बड़ी रिकवरी
बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के बाद मंगलवार से सुधार दिखना शुरू हुआ था, जो बुधवार को भी जारी रहा. MCX पर कारोबार शुरू होते ही चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया. चांदी की कीमत अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले 15,000 रुपये से ज्यादा बढ़ गई. वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव में भी 5,000 रुपये से अधिक की तेजी दर्ज की गई.
दो कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत में बड़ा उछाल
चांदी की बात करें तो 2 फरवरी तक सिर्फ चार दिनों में इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये तक टूट गई थी. लेकिन इसके बाद बाजार ने तेज रिकवरी दिखाई.
एमसीएक्स पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी मंगलवार को 2,68,801 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. बुधवार को बाजार खुलते ही यही भाव उछलकर 2,84,094 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. यानी एक दिन में 15,293 रुपये प्रति किलो की तेजी.
लो लेवल से 60,000 रुपये की रिकवरी
सोमवार तक चांदी का भाव गिरते-गिरते करीब 2.25 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास आ गया था. इसी निचले स्तर से शुरू हुई तेजी ने महज दो कारोबारी दिनों में चांदी के दाम करीब 60,000 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए.
सोने में 5 हजार रुपए की तेजी
वहीं, सोने में भाव में आज 3 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है. MCX पर आज बाजार खुलने के साथ ही सोने में 5 हजार से अधिक की तेजी देखी जा रही है.
(डिस्क्लेमर: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
ADVERTISEMENT

