Gold Silver Price today: औंधे मुंह गिरा सोने-चांदी का भाव, देखें लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today 2 April 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट! जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट. कितनी सस्ती हो गई चांदी? क्या है बाजार का मूड?

NewsTak
तस्वीर AI

न्यूज तक डेस्क

follow google news

भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 2 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कल (1 अप्रैल) के मुकाबले आज सोने के दाम काफी नीचे आ गए हैं. वैश्विक बाजारों में कमजोरी और घरेलू मांग में आए बदलाव के चलते कीमतों पर यह दबाव देखा जा रहा है.

Read more!

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का हाल 

आज बाजार खुलते ही 24 कैरेट (शुद्ध सोना) की कीमतों में लगभग 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिर गया. आज शाम 5 बजे जारी लेटेस्ट रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,46,608 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो कल 1,50,853 प्रति 10 ग्राम के आसपास था. 

वहीं, गहने बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसके दाम में भी करीब 4000 रुपए रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. आज 22 कैरेट सोने का भाव 146021 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है जो 1 अप्रैल को 1,50,249 रुपए प्रति प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. 

चांदी की चमक भी हुई फीकी 

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी आज बड़ी गिरावट आई है. औद्योगिक मांग में कमी और वैश्विक संकेतों के चलते चांदी का भाव 12,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गया है. आज सर्राफा बाजार में चांदी 2,27,813 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है जो 1 अप्रैल को 2,39,836 पर थी. 

क्यों गिरे दाम? 

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) के तनाव को लेकर अमेरिकी बयानों के बाद निवेशकों का रुख बदला है. इसके अलावा, वित्तीय वर्ष की शुरुआत के बाद बाजार में मुनाफावसूली का दौर भी कीमतों को नीचे लाने में मददगार साबित हुआ है. 

Gold Silver Rate Today: सोने कीमत बढ़ेगी या गिरेगा? कीमतों में जबरदस्त उथल-पुथल के बीच Goldman Sachs ने दे दी ये बड़ी चेतावनी
 

    follow google news