Gold-Silver Price Today : सोने और चांदी के दामों में बड़ा फेरबदल, जानें आज 24K, 22K और 18K के ताजा रेट्स

न्यूज तक डेस्क

• 06:43 PM • 22 Sep 2026

Gold Silver Price Today 22 September 2026: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 22 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखा गया. जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना और 1 किलो चांदी के ताजा रेट.

NewsTak
सोने-चांदी के भाव में आई नरमी.
Google CTA

Gold Silver price update: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज यानी 22 सितंबर 2026 को सोने और चांदी के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. 21 सितंबर के मुकाबले आज सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट देखने को मिला है.

Read more!

भारतीय वायदा बाजार (MCX) पर भी आज सोने और चांदी की कीमतों में मंदी का रुखने को मिल रहा है. सुबह लगभग 11:15 बजे कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी, दोनों के वायदा भाव लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अक्टूबर वायदा 524 रुपये (0.34%) की गिरावट के साथ 1,52,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता देखा गया. वहीं चांदी के दिसंबर वायदा में भी बड़ी नरमी दर्ज की गई. चांदी 1,667 रुपये (0.70%) टूटकर 2,37,820 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई. 

22 सितंबर 2026 को सोने का भाव (Gold Price Today) 

24 कैरेट सोना (Fine Gold 999): 10 ग्राम सोने की कीमत 152136  रुपये दर्ज की गई है, जो 21 सितंबर के मुकाबले करीब 1000 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है.  

22 कैरेट सोना (Gold 916): ज्वेलरी बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट (22K) 10 ग्राम सोने का दाम आज151527  रुपये है.

18 कैरेट सोना (Gold 750): 18 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव घटकर 139357 रुपये पर आ गया है।   

14 कैरेट सोना (Gold 585): 14 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 114102 रुपये दर्ज की गई है।

चांदी की कीमतें भी गिरीं (Silver Price Today) 

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई है. 22 सितंबर को प्योर चांदी (999) 232922 रुपये प्रति किलोग्राम है. 21 सितंबर के मुकाबले चांदी का भाव करीब 2000 रुपए गिरा है. ये भाव IBJA द्वारा 22 सितंबर शाम 5 बजे जारी रेट पर आधारित है. 

क्यों आ रही है सोने-चांदी में गिरावट?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Fed) का सख्त और आक्रामक रुख कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना रहा है. चूंकि सोने और चांदी पर कोई ब्याज (Interest Yield) नहीं मिलता, इसलिए फेड के सख्त रुख और ऊंची ब्याज दरों की वजह से निवेशक अन्य विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे गैर-ब्याज वाली इन कीमती धातुओं की मांग प्रभावित हो रही है. 

(नोट: IBJA द्वारा जारी किए गए रेट्स में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते हैं. गहने खरीदते समय दुकान या शहर के हिसाब से दामों में थोड़ा अंतर आ सकता है.)

सोना-चांदी फिर धड़ाम! अमेरिकी बाजार से आई खबर ने बदला माहौल, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट्स