MCX Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पिछले एक हफ्ते के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है. हालांकि, बाजार के जानकारों का कहना है कि इस तेजी के बावजूद सोना और चांदी अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (All-time High) से काफी कम कीमत पर उपलब्ध हैं. अगर आप निवेश या शादी-ब्याह के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो कीमतों का यह गणित समझना आपके लिए जरूरी है.
ADVERTISEMENT
चांदी की कीमतों का हाल
पिछले एक हफ्ते में चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल आई है. MCX पर जो चांदी 2 अप्रैल को 2.32 लाख रुपये प्रति किलो के करीब थी, वह शुक्रवार को बढ़कर 2.43 लाख रुपये के स्तर पर बंद हुई. एक हफ्ते के भीतर चांदी की चमक 10,805 रुपये बढ़ गई है. घरेलू बाजार (IBJA) में भी चांदी करीब 12 हजार रुपये महंगी हुई है.
हालांकि इस बढ़त के बाद भी चांदी अपने रिकॉर्ड हाई स्तर 4,39,337 रुपये के मुकाबले करीब 1,96,037 रुपये सस्ती मिल रही है.
सोने के ताजा भाव
सोने की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में भी पिछले सप्ताह तेजी रही. वायदा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव करीब 3,010 रुपये बढ़कर 1,52,690 रुपये पर पहुंच गया है. घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतें 1.50 लाख रुपये के ऊपर बनी हुई हैं.
कीमतों में इस ताजा उछाल के बाद भी सोना अपने ऑल-टाइम हाई (2,02,984 रुपये) से लगभग 50,294 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है.
ADVERTISEMENT


