सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है. इसकी बड़ी वजह अमेरिका के केंद्रीय बैंक Federal Reserve का ब्याज दरों को लेकर फैसला है. फेडरल रिजर्व ने करीब 3 साल के लंबे अंतराल के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही आने वाले महीनों में उधार लेने की लागत और बढ़ने के संकेत भी दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT
फेड के इस फैसले के बाद डॉलर मजबूत हुआ है. इसका दबाव सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर देखने को मिला है. दरअसल, सोना और चांदी ब्याज या डिविडेंड नहीं देते हैं. ऐसे में जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशकों के लिए ब्याज देने वाले एसेट ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं.
भारत में भी इसका असर देखने को मिला. MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत करीब Rs 2,000 तक गिर गई, जबकि चांदी में करीब Rs 4,500 की गिरावट दर्ज की गई.
MCX पर सोने का क्या भाव है
MCX पर 5 October की डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में Rs 1,52,470 प्रति 10 gram के भाव पर बंद हुआ था. आज कारोबार की शुरुआत में सोना Rs 1,50,513 प्रति 10 gram पर खुला. शुरुआती कारोबार में इसकी कीमत करीब Rs 2,000 की गिरावट के साथ Rs 1,50,483 तक पहुंच गई. सुबह 11 बजे सोना Rs 1,653 की गिरावट के साथ Rs 1,50,817 प्रति 10 gram के भाव पर ट्रेड कर रहा था. यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्याज दरों और डॉलर की चाल का सीधा असर घरेलू वायदा बाजार में भी देखने को मिला.
चांदी में भी बड़ी गिरावट
चांदी की कीमत में भी आज तेज गिरावट देखने को मिली. MCX पर 4 December की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में Rs 2,34,786 प्रति kg के भाव पर बंद हुई थी. आज यह Rs 2,32,301 प्रति kg पर खुली. शुरुआती कारोबार में चांदी करीब Rs 4,500 की गिरावट के साथ Rs 2,30,221 प्रति kg तक फिसल गई. सुबह 11.15 बजे चांदी Rs 2,586 की गिरावट के साथ Rs 2,32,200 प्रति kg के भाव पर ट्रेड कर रही थी.
सोने की कीमतों में गिरावट सिर्फ MCX तक सीमित नहीं रही. फिजिकल मार्केट में भी सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 carat सोना Rs 600 की गिरावट के साथ Rs 1,52,840 प्रति 10 gram के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
वहीं 22 carat सोने की कीमत में भी Rs 550 की गिरावट आई है. यह गिरकर Rs 1,40,100 प्रति 10 gram पर आ गया है.
इसी तरह 18 carat सोने की कीमत Rs 450 की गिरावट के साथ Rs 1,14,630 प्रति 10 gram पर पहुंच गई है.
फिजिकल मार्केट में चांदी की कीमत फिलहाल स्थिर बनी हुई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक चांदी Rs 2,45,000 प्रति kg के भाव पर फ्लैट ट्रेड कर रही है.
सोना-चांदी क्यों गिरे
सोने और चांदी की कीमतों में आज की गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह Federal Reserve का ब्याज दर बढ़ाने का फैसला माना जा रहा है. जब अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ती हैं तो डॉलर को मजबूती मिल सकती है. इसके अलावा Treasury जैसे ब्याज देने वाले निवेश विकल्पों का आकर्षण भी बढ़ सकता है. दूसरी तरफ सोना और चांदी ब्याज या डिविडेंड नहीं देते. ऐसे में ऊंची ब्याज दरों के माहौल में इन कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिल सकता है.फिलहाल निवेशकों की नजर आगे Federal Reserve के ब्याज दरों से जुड़े संकेतों, डॉलर की चाल और वैश्विक बाजार की स्थिति पर रहेगी. इन फैक्टर्स का असर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT

