Gold Silver Price Update: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच धड़ाम हुआ सोना, क्या 1 लाख हो जाएगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय

Gold Price Today India: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. MCX पर सोना टूटने के बाद क्या अब 1 लाख तक पहुंचेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की चेतावनी, गोल्ड-सिल्वर प्राइस ट्रेंड, रिटर्न और आगे की संभावनाएं.

Gold Price Prediction
Gold Price Prediction(तस्वीर- न्यूज तक)

सौरभ दीक्षित

follow google news

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 10 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आ गई है. बाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम हो गए. इस बीच सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट्स की एक बड़ी चेतावनी भी समाने आई है, जिससे मार्केट में एक बार हाहाकर मचा हुआ है. सोना-चांदी के इस एपिसोड में जानिए क्या सोने के दाम एक लाख रुपये तक पहुंच सकते हैं? क्या सोने-चांदी की कीमतों में आगे भी गिरावट जारी रहने वाली है? और एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं.

Read more!

सोने-चांदी के भाव!

सोने-चांदी के भाव में 10 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली है. MCX एक्सचेंज पर 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,53,434 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और 10 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे तक सोने में 623 रुपए तक टूटकर 1,52,811 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. वहीं 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,43,942 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी, जो कि मामूली गिरावट के साथ 2,43,700 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी.

सोने को लेकर एक्सपर्ट की चेतावनी?

सोने पर चेतावनी की बात करें तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतों में आगे भी गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने का दाम अब 1 लाख के नीचे जाना बहुत मुश्किल है. लेकिन अगर सोने की कीमतों में इसी तरह से आगे भी गिरावट जारी रही तो 10 ग्राम सोने का भाव 1,20,000 रुपये से 1,25,000 रुपये तक पहुंच सकता है. 

इस साल कितना महंगा हुआ सोना?

आपको बता दें कि इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोना 2026 में अब तक 17,110 रुपए और चांदी 10,593 रुपए महंगी हुई है. 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.41 लाख रुपए पर पहुंच गई है.

इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था. लेकिन, 28 फरवरी को अमेरिका और इजारइल की ईरान से जंग शुरू होने के बाद लगातार गिरावट देखी जा रही है। तब से 42 दिन में सोना 8,792 रुपए और चांदी 25,687 रुपए गिरी है.

सोने-चांदी ने दिया जबरदस्त रिटर्न!

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में बिकवाली देखी गई है. सोना 0.11 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 4,770 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74 डॉलर प्रति औंस पर थी. जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह हाल की तेजी के बाद आई मुनाफावसूली है, इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी सोने और चांदी पर दबाव बनाने का दाम किया है. सोने और चांदी ने बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है. इस दौरान सोने की कीमत में करीब 54 प्रतिशत और चांदी की कीमत में 144 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

कुल मिलाकर सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. इधर  सरकार ने सोने-चांदी और प्लैटिनम के गहनों को 'फ्री' कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है. इसका सीधा असर बाजार की सप्लाई दिख रहा है, जिससे सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. अब सोने चांदी की कीमतों में आगे गिरावट जारी रहेगी या तेजी आएगी ये आने वाले वक्त में पता चलेगा. 

BIZ DEAL: 10,000 से कम में चाहिए दमदार फोन? ये हैं इस हफ्ते की सबसे बड़ी डील्स

    follow google news