Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के गिरते भाव के बीच इकोनॉमिस्ट पीटर शिफ ने की बड़ी भविष्यवाणी, पलटने वाला है पूरा गेम! 

Gold Silver Price Update: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बीच चीफ इकोनॉमिस्ट पीटर शिफ ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि गिरावट के बाद सोना लंबी छलांग लगाकर $11,400 तक पहुंच सकता है. जानिए मौजूदा गोल्ड-सिल्वर प्राइस, युद्ध और महंगाई के असर के साथ एक्सपर्ट की पूरी भविष्यवाणी.

Gold Silver Price Update
Gold Silver Price Update

सौरभ दीक्षित

follow google news

हाल के वक्त में सोने-चांदी दोनों की कीमतों में काफी गिरावट आई है. इस साल जनवरी में अपना रिकॉर्ड हाई लेवल टच करने के बाद से सोना-चांदी दोनों लगातार गिर रहे हैं. अब सोने-चांदी पर चीफ इकोनॉमिस्ट पीटर शिफ की बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है. पीटर शिफ ने ऐसा दावा कर दिया है जो आपको चौंका सकता है और सोचने पर मजबूर कर सकता है. सोना-चांदी के इस खास एपिसोड में आइए विस्तार से सोने-चांदी की मौजूदा स्थिति के साथ-साथ पीटर शिफ की बड़ी भविष्यवाणी.

Read more!

सोना-चांदी के भाव

सोने-चांदी के भाव में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ हैं, जिससे निवेशक के साथ-साथ आम लोग की धड़कनें भी तेज हो रखी है. 25 मार्च को शाम 7 बजे 5 जून 2026 को डिलीवरी वाला सोना 1,47,553 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. वहीं 5 मई को डिलीवरी वाली चांदी 2,35,050 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी. 

सोना-चांदी और युद्ध का असर

ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल की जंग के बीच, शेयर बाज़ार से लेकर कच्चे तेल, सोने-चांदी और रुपये तक हर चीज में भारी अस्थिरता देखी जा रही है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग के बाद से सोने की कीमतों में 15% से ज्यादा की गिरावट आई है. 20 जनवरी को सोने की कीमत 5,591 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद से इसमें लगभग 20% की गिरावट आई है. 

पीटर शिफ ने क्या की भविष्यवाणी?

पीटर शिफ(Peter Schiff) जो Euro Pacific Capital के चीफ इकोनॉमिस्ट हैं उन्होंने कहा है कि सोना एक दिन 11,400 डॉलर तक जा सकता है. अब जरा सोचिए आज सोना करीब 4400 से 4500 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है और कुछ महीने पहले ही जनवरी 2026 में ये 5600 डॉलर के रिकॉर्ड हाई तक गया था. लेकिन उसके बाद क्या हुआ सोना करीब 27 प्रतिशत गिर गया. इतनी बड़ी गिरावट देखकर ज्यादातर लोग डर गए. कई निवेशकों ने अपना पैसा निकाल लिया. 

लेकिन पीटर शिफ का कहना है कि यही सबसे बड़ा मौका है. वो इसे 2008 की आर्थिक मंदी से जोड़ते हैं. साल 2008 में पहले सोना करीब 32 प्रतिशत गिरा था. लोगों को लगा सब खत्म हो गया, लेकिन उसके बाद अगले तीन साल में सोना 178 प्रतिशत तक चढ़ गया. अब शिफ कहते हैं आज भी वैसा ही पैटर्न बन रहा है. पहले तेजी आई फिर करीब 40 प्रतिशत की गिरावट और अब अगर इतिहास दोहराता है तो यहां से फिर बड़ी तेजी आ सकती है. उनका गणित साफ है, अगर अभी के स्तर से 178 प्रतिशत की तेजी आती है तो सोना 11400 डॉलर तक पहुंच सकता है. 

क्या सच हो सकती है पीटर की भविष्यवाणी?

पीटर शिफ कहते हैं दुनिया की हालत ही ऐसी बन रही है क्योंकि युद्ध चल रहा है, सरकारें ज्यादा खर्च कर रही हैं, जिससे खाद्य और ऊर्जा की कीमतें बढ़ रही हैं. इसके अलावा बेरोजगारी का खतरा बढ़ रहा है और इन सबका मतलब है कि महंगाई बढ़ेगी और जब महंगाई बढ़ती है तो सोना मजबूत होता है. अब लोग सोच रहे हैं अगर युद्ध खत्म हो गया तो सोना गिर जाएगा. लेकिन शिफ का कहना है ऐसा पूरी तरह सही नहीं है. क्योंकि युद्ध खत्म होने के बाद भी सरकारों को खर्च करना पड़ेगा. हथियार फिर से बनाने होंगे तबाही को ठीक करना होगा. इससे घाटा बढ़ेगा और महंगाई और बढ़ सकती है. यानी युद्ध खत्म भी हो जाए तो भी सोने के लिए माहौल खराब नहीं होगा.

ब्याज दरों की स्थिति

आज मार्केट में ये डर है कि अगर महंगाई बढ़ी तो अमेरिका का फेड ब्याज दरें कम नहीं करेगा और इसी डर से लोग सोना बेच रहे हैं. लेकिन शिफ कहते हैं कि यह सोच ही गलत है. उनका कहना है जब असली ब्याज दरें गिरती हैं तो सोना ऊपर जाता है और जैसे ही अर्थव्यवस्था कमजोर होगी, फेड को मजबूरी में ब्याज दरें घटानी पड़ेंगी और फिर पैसा छापना शुरू करना पड़ेगा.  और यही वो समय होगा जब सोना तेज भाग सकता है.

दूसरी तरफ कुछ रिपोर्ट कहती हैं कि सोना अगले एक साल में करीब 4800 डॉलर तक जा सकता है लेकिन शिफ को लगता है ये अनुमान बहुत छोटे हैं. उनका मानना है कि मार्केट अभी असली तस्वीर को समझ नहीं रहा. शिफ का साफ कहना है इतनी बड़ी गिरावट 2008 के बाद सबसे बड़ा मौका हो सकती है. कुल मिलाकर जानकारों का कहना है कि मार्केट हमेशा सीधा नहीं चलता, गिरावट भी आती है और तेजी भी. इसलिए बिना समझे सिर्फ किसी एक राय पर पैसा लगाना सही नहीं है.

BIZ DEAL: IPL 2026 के लिए Jio Airtel Vi और BSNL के धांसू रिचार्ज प्लान्स अब बिना रुके देखें हर मैच 

    follow google news