Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के बदलते भाव के बीच मशहूर निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी का बड़ा बयान, बताया गोल्ड से बेहतर क्यों है बिटकॉइन?

Gold Silver Price Update: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच मशहूर निवेशक और Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि डाइवर्सिफिकेशन जरूरी है, लेकिन अगर एक ही निवेश चुनना पड़े तो वे गोल्ड की जगह बिटकॉइन को प्राथमिकता देंगे. जानिए गोल्ड-सिल्वर के ताजा भाव और कियोसाकी का निवेश लॉजिक.

Gold Silver Price Update
Gold Silver Price Today

चिराग ठाकुर

follow google news

सोचिए… जिस इंसान ने सालों तक कहा- 'Gold is money', 'Dollar is fake', आज वही शख्स कह रहा है कि अगर सिर्फ एक ही एसेट चुनना हो, तो वो सोना नहीं बल्कि बिटकॉइन को चुनेंगे. और ये कहने वाला कोई मामूली शख्स नहीं, बल्कि दुनिया के जाने-माने निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि, क्या वाकई गोल्ड का दौर अब खत्म हो रहा है? और क्या ये बिटकॉइन का गोल्डन टाइम है? चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं कि कियोसाकी ने ऐसा क्या कहा है, जो पूरी इन्वेस्टमेंट कम्युनिटी में चर्चा का विषय बन गया है.

Read more!

सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

रॉबर्ट कियोसाकी के बयान से पहले आइए जानते हैं सोने-चांदी का भाव. IBJA के मुताबिक सोना 1,54,876 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था,  वहीं चांदी 2,53,665 प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रहा था. इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो COMEX पर गोल्ड $5,046.90 और सिल्वर $79.385 के आसपास बना हुआ है.

क्या रॉबर्ट कियोसाकी का गोल्ड से मोहभंग हो गया है?

दरअसल मशहूर किताब Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बिल्कुल साफ शब्दों में लिखा कि, 'मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि बेहतर निवेश क्या है, Gold या Bitcoin? इस सवाल के जवाब में कियोसाकी कहते हैं कि किसी भी समझदार निवेशक के लिए डाइवर्सिफिकेशन बेहद जरूरी है, इसलिए Gold, Silver और Bitcoin- तीनों को पोर्टफोलियो में जगह मिलनी चाहिए. लेकिन कियोसाकी ये भी साफ करते हैं कि अगर हालात ऐसे हों कि उन्हें सिर्फ एक ही एसेट चुनना पड़े, तो उनकी पहली पसंद होगी- Bitcoin.

कियोसाकी ने सोने की जगह Bitcoin को क्यों चुना?

अब सवाल ये है कि आखिर कियोसाकी ऐसा क्यों कह रहे हैं? दरअसल इसके पीछे उनका लॉजिक काफी सीधा और दिलचस्प है. कियोसाकी के मुताबिक, सोना सैद्धांतिक रूप से अनलिमिटेड है. जैसे-जैसे सोने की कीमत बढ़ती है, दुनिया भर में नई माइनिंग शुरू हो जाती है और सप्लाई भी बढ़ती चली जाती है. खास बात ये है कि खुद कियोसाकी भी गोल्ड माइनर हैं, यानी वो इस सिस्टम को अंदर से समझते हैं. उनका कहना है कि जब किसी एसेट की कीमत बढ़ते ही उसकी सप्लाई भी बढ़ जाए, तो उसकी लॉन्ग-टर्म वैल्यू पर सवाल खड़े होते हैं.

वहीं बिटकॉइन का स्ट्रक्चर बिल्कुल अलग है. कियोसाकी बताते हैं कि Bitcoin by design limited है. पूरी दुनिया में कुल मिलाकर सिर्फ 21 मिलियन बिटकॉइन ही बनाए जा सकते हैं और हम इस लिमिट के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. इसका मतलब साफ है कि, आने वाले समय में नया बिटकॉइन पैदा ही नहीं होगा और सप्लाई पूरी तरह फिक्स रहेगी. कियोसाकी मानते हैं कि जब डिमांड बढ़े और सप्लाई सीमित हो, तो कीमतों का रुझान लंबे समय में ऊपर की तरफ ही जाता है, और इसी वजह से वो बिटकॉइन को भविष्य का बड़ा एसेट मानते हैं.

कियोसाकी करने वाले हैं नया निवेश?

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कियोसाकी ने ये खुलासा भी किया था कि फिलहाल वो कोई नया निवेश नहीं कर रहे हैं और बाजार में अगले बड़े बॉटम का इंतजार कर रहे हैं. कियोसाकी के मुताबिक, जब चांदी 60 डॉलर, बिटकॉइन करीब 6,000 डॉलर और सोना 300 डॉलर के आसपास था, तब उन्होंने नई खरीदारी रोक दी थी. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने कुछ सोने और बिटकॉइन की होल्डिंग बेचकर मुनाफा भी बुक किया है, ताकि आगे के लिए कैश पोजिशन मजबूत रखी जा सके.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: आधी कीमत में मिल रहा ये पावरफुल फोन! 40 हजार तक की बचत का मौका, Flipkart की डील ने मचाई हलचल

    follow google news