Gold Price : गोल्ड में अगली बड़ी चाल किस तरफ? PCE महंगाई से लेकर Kevin Warsh तक, अगले हफ्ते इन संकेतों पर रहेगी नजर

सौरभ दीक्षित

24 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 24 2026 7:37 PM)

सोना और चांदी की तेज चाल अब अमेरिका के महंगाई, जीडीपी, रोजगार और जैकसन होल भाषण पर टिकी है. जानें अगले हफ्ते कौन से आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

मंगलवार के कंज्यूमर भरोसा और घर बिक्री आंकड़े मांग की तस्वीर दिखाएंगे

कमजोर आंकड़े आए तो फेड के नरम रुख की उम्मीद बढ़ेगी

बुधवार का कोर पीसीई महंगाई और ब्याज दर संकेतों का केंद्र रहेगा

सोने की कीमतों में इस हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। डॉलर कमजोर हुआ, सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ाने की उम्मीद कमजोर पड़ी और अमेरिका की वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी—इन सबका फायदा सोने और चांदी को मिला।

Read more!

सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस के ऊपर निकल गया और शुक्रवार को यह 4,600 डॉलर के भी ऊपर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी भी 69 डॉलर प्रति औंस के ऊपर रही और एक वक्त 70 डॉलर के स्तर को छू गई। लेकिन अब असली सवाल ये है कि क्या सोने की ये तेजी आगे भी जारी रहेगी? क्योंकि आने वाला हफ्ता गोल्ड और सिल्वर के लिए बेहद अहम रहने वाला है। अमेरिका से महंगाई, आर्थिक विकास, रोजगार और कंज्यूमर सेंटीमेंट से जुड़े कई बड़े आंकड़े आने हैं। और सबसे ज्यादा नजर रहेगी Core PCE inflation पर और फिर शुक्रवार को होने वाली Jackson Hole स्पीच पर। आइए एक-एक करके पूरी कहानी समझते हैं।

मंगलवार को कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और हाउसिंग डेटा

हफ्ते की शुरुआत सोमवार को अमेरिका में अपेक्षाकृत शांत रहेगी। लेकिन मंगलवार को दो महत्वपूर्ण आंकड़े आएंगे—Conference Board Consumer Confidence Index और New Home Sales। इन दोनों आंकड़ों से ये समझने की कोशिश होगी कि महंगे कर्ज और लगातार बनी हुई महंगाई के बीच अमेरिकी परिवारों की आर्थिक स्थिति कैसी है। अगर कंज्यूमर कॉन्फिडेंस कमजोर रहता है और घरों की बिक्री में भी कमजोरी दिखाई देती है, तो बाजार ये मान सकता है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर ऊंची ब्याज दरों का असर पड़ रहा है।

और अगर आर्थिक कमजोरी के संकेत मिलते हैं, तो सितंबर में फेड के ब्याज दरों को स्थिर रखने की उम्मीद और मजबूत हो सकती है।

इसका फायदा सोने को मिल सकता है।

वहीं अगर आंकड़े उम्मीद से मजबूत आते हैं, तो बाजार में ये धारणा बन सकती है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत है और फेड को ब्याज दरों में नरमी दिखाने की जल्दी नहीं है।

बुधवार सबसे महत्वपूर्ण दिन

अब आते हैं बुधवार पर। क्योंकि बुधवार को एक साथ कई बड़े आंकड़े आने वाले हैं। सबसे ज्यादा चर्चा होगी Core PCE Price Index की। Core PCE अमेरिका के फेडरल रिजर्व का महंगाई को मापने का पसंदीदा पैमाना माना जाता है। यानी अगर आपको ये समझना है कि फेड आगे ब्याज दरों को लेकर क्या कर सकता है, तो Core PCE बेहद महत्वपूर्ण है। अगर Core PCE में महंगाई का दबाव कम होता दिखाई देता है, तो बाजार में उम्मीद बढ़ सकती है कि फेड ब्याज दरों को लेकर थोड़ा नरम रुख अपना सकता है। और कम ब्याज दरों की उम्मीद आम तौर पर सोने के लिए सकारात्मक होती है।

क्यों? क्योंकि सोना खुद कोई ब्याज नहीं देता। इसलिए जब ब्याज दरें कम होने की उम्मीद बढ़ती है, तो सोने को रखने की opportunity cost कम होती है और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। लेकिन अगर Core PCE उम्मीद से ज्यादा गर्म यानी महंगाई ज्यादा दिखाता है, तो कहानी पलट सकती है। फिर बाजार में ब्याज दरें ऊंची रहने या आगे बढ़ने की आशंका बढ़ सकती है और इससे सोने पर दबाव आ सकता है।

GDP भी देगा अर्थव्यवस्था का संकेत

बुधवार को अमेरिकी GDP का दूसरी तिमाही का दूसरा अनुमान भी आएगा। पहले अनुमान के मुताबिक दूसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की growth annualized rate पर 1.5 फीसदी रही थी। यह पहली तिमाही की 2.1 फीसदी growth से कम है। अब अगर दूसरे अनुमान में growth को और नीचे संशोधित किया जाता है, तो बाजार को अमेरिकी अर्थव्यवस्था में कमजोरी का संकेत मिल सकता है। और कमजोर growth का मतलब हो सकता है कि फेड को ब्याज दरों को ज्यादा समय तक ऊंचा रखने की जरूरत कम हो। यह सोने के लिए सकारात्मक संकेत बन सकता है।

इसके अलावा बुधवार को Durable Goods Orders भी आएंगे। इससे अमेरिका में कारोबार और manufacturing demand की स्थिति का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी। गुरुवार को नजर रहेगी Weekly Jobless Claims पर। यह अमेरिका के रोजगार बाजार की सबसे जल्दी मिलने वाली जानकारियों में से एक है। पिछले हफ्ते initial jobless claims 2.06 लाख रहे थे। यानी फिलहाल बड़े पैमाने पर layoffs के संकेत बहुत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन hiring को लेकर कुछ दूसरे आंकड़ों में कमजोरी दिखाई दी है।

अगर बेरोजगारी के दावे बढ़ते हैं, तो इससे अमेरिकी labor market में कमजोरी की चिंता बढ़ सकती है।

और फिर बाजार फेड से rate cut की उम्मीद बढ़ा सकता है।

शुक्रवार को सबसे बड़ा इवेंट

अब आते हैं इस पूरे हफ्ते के सबसे बड़े इवेंट पर। शुक्रवार को Fed Chair Kevin Warsh की Jackson Hole speech होगी। यही वो भाषण है जिस पर पूरी दुनिया के बाजारों की नजर रहने वाली है। निवेशक जानना चाहेंगे कि Warsh महंगाई, रोजगार और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को किस नजर से देख रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही होगा । सितंबर में फेड की अगली बैठक में ब्याज दरों को लेकर उनका रुख क्या है? Warsh ने अभी तक भविष्य की ब्याज दरों को लेकर कोई स्पष्ट forward guidance नहीं दिया है। इसलिए उनकी Jackson Hole speech बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। अगर उनका भाषण dovish यानी ब्याज दरों में नरमी के संकेत देता है, तो डॉलर और बॉन्ड यील्ड पर दबाव आ सकता है और सोने को फायदा मिल सकता है।

लेकिन अगर Warsh महंगाई को लेकर ज्यादा चिंतित नजर आते हैं और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को ठंडा करते हैं, तो गोल्ड और सिल्वर में short-term दबाव देखने को मिल सकता है।

रोजगार के आंकड़ों में भी बड़ा बदलाव संभव

शुक्रवार को एक और महत्वपूर्ण डेटा आएगा—Nonfarm Payrolls का preliminary annual benchmark revision। यह आंकड़ा ये बता सकता है कि पहले जारी किए गए अमेरिकी रोजगार आंकड़ों में कितनी overstatement या understatement थी। अगर संशोधन से पता चलता है कि अमेरिकी रोजगार बाजार पहले बताए गए आंकड़ों से कमजोर था, तो फेड पर rate cut का दबाव बढ़ सकता है। और इसका सीधा फायदा गोल्ड को मिल सकता है। Consumer Sentiment भी रहेगा नजर में

शुक्रवार को University of Michigan का final Consumer Sentiment data भी आएगा। अगस्त के शुरुआती अनुमान में consumer sentiment 55.2 से गिरकर 51.0 हो गया था। वहीं एक साल आगे की inflation expectations थोड़ी बढ़कर 4.3 फीसदी हो गई थीं। अब final आंकड़ा बताएगा कि अमेरिकी परिवार महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता को लेकर कितना परेशान हैं।