केंद्र सरकार के जीएसटी दरों में बदलाव होने के बाद कई ऑटो कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स सस्ते कर दिए हैं. पहले टाटा और अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी अपनी गाड़ियों में बड़ी छूट देने का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि ये प्राइस कट जल्दी से जल्दी प्रभाव में लाया जाएगा.
ADVERTISEMENT
महिंद्रा की ओर से जारी बयान में बताया गया कि गाड़ियों की नई कीमतें 6 सितंबर 2025 से लागू होंगी. कंपनी के अनुसार, अलग-अलग मॉडलों पर अलग-अलग लेवल पर डिस्काउंट दिया जा रहा है.
कितनी हुई कीमतों में कटौती?
Bolero/Neo रेंज की कीमत 1.27 लाख रुपए कम हो गई है. जबकि XUV3XO (पेट्रोल) पर 1.40 लाख रुपए और XUV3XO (डीजल) पर 1.56 लाख रुपए तक की कटौती की गई है.
वहीं, अगर आप Thar 2WD (डीजल) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस गाड़ी पर ₹1.35 लाख और Thar 4WD (डीजल) पर ₹1.01 लाख की बचत होगी.
किस मॉडल के कीमत में कितनी हुई कटौती
मॉडल | कीमत में कटौती |
Bolero / Neo | ₹1.27 lakh |
XUV3X0 (Petrol) | ₹1.40 lakh |
XUV3X0 (Diesel) | ₹1.56 lakh |
Thar 2WD (Diesel) | ₹1.35 lakh |
Thar 4WD (Diesel) | ₹1.01 lakh |
Scorpio Classic | ₹1.01 lakh |
Scorpio N | ₹1.45 lakh |
Thar Roxx | ₹1.33 lakh |
1.43 लाख तक की कटौती की गई
कंपनी के अनुसार Scorpio Classic पर ₹1.01 लाख की कटौती की गई और Scorpio-N पर ₹1.45 लाख. वहीं Thar Roxx की कीमत 1.33 लाख रुपये कम हो गई है और XUV700 पर ₹1.43 लाख तक की कटौती की गई है.
ये भी पढ़ें: सिगरेट से ज्यादा हानिकारक है बीड़ी, फिर सरकार ने GST 28% से 18% क्यों किया?
ADVERTISEMENT