Holi Smartphone Offers 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सबसे सही समय है. बाजार में इस वक्त होली के त्यौहार को देखते हुए स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट की बाढ़ आई हुई है. इसके तहत कई वीवो, ओप्पो, सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियों के फोन भारी छूट पर मिल रहे हैं. बाजार में इस समय ये मोबाइल कंपनियों ने दिल खोलकर डिस्काउंट दे रही हैं. ऑफर्स के तहत कहीं फोन्स की कीमत 40% तक कम हो गई है तो कहीं बिना एक रुपया दिए यानी जीरो डाउन पेमेंट पर भी आप फोन घर ले जा सकते हैं. क्या हैं ये ऑफर्स किस ब्रैंड के फोन पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट जानिए इस खबर में.
ADVERTISEMENT
विवो लाया खास होली पोर्ट्रेट फीचर वाला फोन
विवो ने इस बार अपने V70 एलीट मॉडल को होली स्पेशल फीचर्स के साथ पेश किया है. इस फोन में 'एआई होली पोर्ट्रेट' फीचर दिया गया है, जो रंगों को प्राकृतिक दिखाता है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन 4,000 रुपये की छूट के बाद 61,999 रुपये में मिल रहा है. इसके मुख्य फीचर्स में 50 मेगापिक्सल का जाइस कैमरा, स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर और 6500 एमएएच की बड़ी बैटरी शामिल है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहतरीन है.
ओप्पो की नो कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा
ओप्पो ने 1 मार्च से 8 मार्च तक खास होली सेल का आयोजन किया है. कंपनी रेनो 15 प्रो मिनी को 59,999 रुपये और स्टैंडर्ड रेनो 15 को 45,999 रुपये में बेच रही है. इस डील की सबसे बड़ी खासियत 24 महीने तक की 'नो कॉस्ट EMI' और जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा है. इसके अलावा, यूपीआई पेमेंट और बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है, जो बजट यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है.
सैमसंग और गूगल पिक्सल पर मिल रही है आधी छूट
सबसे बड़ा धमाका सैमसंग और गूगल की ओर से देखने को मिल रहा है. सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी, जिसकी लॉन्चिंग कीमत 33,999 रुपये थी, अब बैंक ऑफर्स के साथ महज 18,199 रुपये के करीब मिल रहा है. इसमें 4 साल तक का एंड्रॉयड अपडेट मिलता है. वहीं, गूगल पिक्सल 8 की कीमत 75,999 रुपये से घटकर करीब 36,999 रुपये रह गई है. कैमरा क्वालिटी और एआई फीचर्स के शौकीनों के लिए यह लगभग आधी कीमत वाली डील काफी शानदार है.
बजट सेगमेंट में लावा का धमाका
अगर आप बहुत कम बजट में फोन ढूंढ रहे हैं, तो लावा का बोल्ड एन2 सिर्फ 6,999 रुपये में उपलब्ध है. यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो व्हाट्सएप, यूट्यूब और ऑनलाइन क्लास के लिए सेकेंडरी फोन चाहते हैं. इसमें 5000 एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है.
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
फेस्टिव सेल में फोन खरीदने से पहले कुछ सावधानियां जरूरी हैं. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे नो कॉस्ट ईएमआई की प्रोसेसिंग फीस जरूर चेक करें और बैंक ऑफर की शर्तों को ध्यान से पढ़ें. साथ ही, एक्सचेंज बोनस की सही वैल्यू और फोन के भविष्य में मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स को देखकर ही फैसला लें.
यह भी पढ़ें: Biz Deal: मार्च की गर्मी से पहले AC खरीदने का सही मौका! 20 हजार से कम में मिल रहे दमदार ऑप्शन
ADVERTISEMENT

