Hurun India Rich List 2026: भारत के सबसे अमीर लोगों की नई लिस्ट सामने आ गई है। इस बार देश के सबसे अमीर कारोबारी के तौर पर गौतम अडानी और उनका परिवार पहले नंबर पर है। अडानी परिवार की कुल संपत्ति ₹9.22 लाख करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार ₹8.63 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर है।
ADVERTISEMENT
गौतम अडानी बने भारत के सबसे अमीर
Hurun India Rich List 2026 के मुताबिक, गौतम अडानी और उनका परिवार इस साल भारत के सबसे अमीर परिवार के रूप में सामने आया है। अडानी ग्रुप का कारोबार एनर्जी समेत कई अलग-अलग क्षेत्रों में फैला हुआ है। लिस्ट में अडानी का बेस अहमदाबाद बताया गया है।
गौतम अडानी की कुल संपत्ति ₹9.22 लाख करोड़ से ज्यादा बताई गई है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले साल के नंबर एक कारोबारी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।
मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार इस बार दूसरे स्थान पर है। उनकी कुल संपत्ति ₹8.63 लाख करोड़ आंकी गई है। मुकेश अंबानी का बिजनेस बेस मुंबई है और रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार तेल से लेकर रिटेल, टेलीकॉम और डिजिटल सर्विसेज तक फैला हुआ है।
पिछले साल यानी 2025 की Hurun Rich List में मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर कारोबारी थे। तब अंबानी परिवार की संपत्ति ₹9.55 लाख करोड़ आंकी गई थी। वहीं गौतम अडानी और उनका परिवार ₹8.15 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर था।
कौन हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर कारोबारी
Hurun India Rich List 2026 में भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी और परिवार इस तरह हैं
1 गौतम अडानी और परिवार — ₹9.22 लाख करोड़
गौतम अडानी और उनका परिवार लिस्ट में पहले नंबर पर है। अडानी ग्रुप की मौजूदगी एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई कारोबारों में है।
2 मुकेश अंबानी और परिवार — ₹8.63 लाख करोड़
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर हैं। उनके परिवार की कुल संपत्ति ₹8.63 लाख करोड़ बताई गई है।
3 लक्ष्मी निवास मित्तल और परिवार — ₹3.39 लाख करोड़
आर्सेलरमित्तल से जुड़े लक्ष्मी निवास मित्तल तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹3.39 लाख करोड़ है। उनका प्रमुख कारोबार ArcelorMittal है और इसका बेस लंदन बताया गया है।
4 साइरस एस पूनावाला और परिवार — ₹3.03 लाख करोड़
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से जुड़े साइरस पूनावाला और उनका परिवार ₹3.03 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर है।
5 रोशनी नादर मल्होत्रा और परिवार — ₹2.78 लाख करोड़
HCL से जुड़ी रोशनी नादर मल्होत्रा और उनका परिवार पांचवें नंबर पर है। उनकी कुल संपत्ति ₹2.78 लाख करोड़ आंकी गई है।
6 कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार — ₹2.69 लाख करोड़
आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और उनका परिवार छठे स्थान पर है। उनकी कुल संपत्ति ₹2.69 लाख करोड़ है।
7 दिलीप सांघवी — ₹2.65 लाख करोड़
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी ₹2.65 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ सातवें नंबर पर हैं।
8 अजीम प्रेमजी और परिवार — ₹2.63 लाख करोड़
विप्रो से जुड़े अजीम प्रेमजी और उनका परिवार आठवें स्थान पर है। उनकी कुल संपत्ति ₹2.63 लाख करोड़ बताई गई है।
9 अनिल अग्रवाल और परिवार — ₹2.08 लाख करोड़
वेदांता रिसोर्सेज से जुड़े अनिल अग्रवाल और उनका परिवार नौवें नंबर पर है। उनकी संपत्ति ₹2.08 लाख करोड़ आंकी गई है।
10 समीर मेहता और परिवार — ₹1.89 लाख करोड़
टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के मालिक समीर मेहता और उनका परिवार ₹1.89 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ टॉप 10 में दसवें नंबर पर है।
लिस्ट में इन बड़े नामों की भी मौजूदगी
Hurun India Rich List 2026 में देश के कई दूसरे बड़े कारोबारी भी शामिल हैं। कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े उदय कोटक ₹1.18 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 15वें स्थान पर हैं।
DLF से जुड़े राजीव सिंह और उनका परिवार ₹1.10 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 19वें स्थान पर है।
लिस्ट में भारती एयरटेल से जुड़े सुनील मित्तल और उनका परिवार, TVS Motor के वेणु श्रीनिवासन, Asian Paints से जुड़ी इना अश्विन दानी और परिवार, Zoho की राधा वेम्बू और Zerodha के निखिल कामथ जैसे नाम भी शामिल हैं।
2025 में कौन था भारत का सबसे अमीर
अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 की M3M Hurun India Rich List में मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति थे। तब अंबानी परिवार की कुल संपत्ति ₹9.55 लाख करोड़ बताई गई थी। गौतम अडानी और उनका परिवार ₹8.15 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर था।
यानी एक साल में लिस्ट के टॉप पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 2025 में नंबर एक पर रहने वाले मुकेश अंबानी इस बार दूसरे स्थान पर हैं, जबकि गौतम अडानी और उनका परिवार पहले स्थान पर पहुंच गया है।
भारत की सबसे अमीर महिला कौन हैं
Hurun की 2025 की लिस्ट में HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा को भारत की सबसे अमीर महिला बताया गया था। वह पहली बार टॉप 3 में शामिल हुई थीं और उस समय उनकी संपत्ति ₹2.84 लाख करोड़ आंकी गई थी।
इसके अलावा दिसंबर 2025 की Hurun सूची में Arista Networks की प्रेसिडेंट और CEO जयश्री उल्लाल को दुनिया की सबसे अमीर भारतीय मूल की महिला कारोबारी के तौर पर शामिल किया गया था।
अडानी बनाम अंबानी की दौलत में कितना अंतर
Hurun India Rich List 2026 के आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडानी और परिवार की संपत्ति ₹9.22 लाख करोड़ से ज्यादा है, जबकि मुकेश अंबानी और परिवार की संपत्ति ₹8.63 लाख करोड़ है।
इस हिसाब से दोनों के बीच संपत्ति का अंतर करीब ₹59,000 करोड़ बैठता है।
इस साल की लिस्ट की सबसे बड़ी खबर यही है कि भारत के सबसे अमीर कारोबारी की कुर्सी पर बदलाव हुआ है। गौतम अडानी और उनका परिवार अब Hurun India Rich List 2026 में नंबर एक पर है, जबकि मुकेश अंबानी और उनका परिवार दूसरे स्थान पर है।
ADVERTISEMENT

