Creta से लेकर Verna तक, हुंडई की बेस्ट सेलिंग कारों पर बचाएं लाखों रुपये; देखें पूरी लिस्ट

हुंडई मोटर इंडिया मार्च 2026 तक अपनी लोकप्रिय कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है. इसमें Ioniq 5 पर सबसे ज्यादा ₹5.05 लाख और Verna पर ₹1.10 लाख तक की बचत संभव है. क्रेटा, एक्सटर और i20 जैसे मॉडल्स पर भी शानदार ऑफर्स उपलब्ध हैं. नई कार खरीदने का यह बेहतरीन मौका है.

BIZ DEAL
BIZ DEAL

सौरभ दीक्षित

follow google news

Hyundai Car Offers: अगर आप मार्च में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है. देश की प्रमुख ऑटो कंपनी Hyundai Motor India अपनी कई लोकप्रिय कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है. कंपनी की अलग-अलग कारों पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की छूट मिल रही है.

Read more!

ऑटो बाजार में इस समय ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां बड़े ऑफर्स दे रही हैं. इसी कड़ी में Hyundai ने भी अपनी कई गाड़ियों पर बंपर ऑफर पेश किए हैं. खास बात यह है कि कुछ मॉडलों पर 5 लाख रुपये से ज्यादा तक का फायदा मिल सकता है. हालांकि ये ऑफर सीमित समय के लिए हैं और मार्च 2026 तक ही लागू रहेंगे.

Hyundai Grand i10 Nios पर ऑफर

Hyundai Grand i10 Nios खरीदने वालों को कुल करीब 68,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और पुरानी कार स्क्रैप कराने पर करीब 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है. बजट कार लेने वालों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है.

Hyundai i20 पर भी छूट

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में आने वाली Hyundai i20 पर भी अच्छा ऑफर मिल रहा है. इस कार पर लगभग 58,000 रुपये तक की कुल छूट दी जा रही है. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे शामिल हैं.

Exter SUV पर भी बचत

छोटी SUV पसंद करने वालों के लिए Hyundai Exter पर करीब 43,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस जैसे ऑफर शामिल किए गए हैं.

Creta और Creta Electric पर ऑफर

SUV सेगमेंट में लोकप्रिय Hyundai Creta के कुछ पेट्रोल वेरिएंट्स पर करीब 55,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. वहीं इलेक्ट्रिक मॉडल Hyundai Creta Electric पर लगभग 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Hyundai Verna पर बड़ी छूट

सेडान कार पसंद करने वालों के लिए Hyundai Verna के ऑटोमैटिक iVT मॉडल पर करीब 1.10 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसमें कैश डिस्काउंट और स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं.

Ioniq 5 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार Hyundai Ioniq 5 पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है. इस कार पर करीब 5.05 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. हालांकि यह ऑफर पुराने स्टॉक यानी MY25 मॉडल पर ही उपलब्ध है और स्टॉक खत्म होने तक लागू रहेगा.

अन्य कारों पर भी ऑफर

इसके अलावा Hyundai Alcazar पर करीब 70,000 रुपये तक और Hyundai Aura पर लगभग 10,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है.

हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि अलग-अलग शहरों और डीलरशिप के हिसाब से ऑफर में थोड़ा बदलाव हो सकता है. इसलिए कार खरीदने से पहले नजदीकी Hyundai शोरूम से पूरी जानकारी लेना जरूरी है.

    follow google news