भारत में सोना सिर्फ गहना, बचत या निवेश का साधन नहीं है. अब यही सोना जरूरत के समय पैसा जुटाने का जरिया भी बनता जा रहा है. घर में रखे Gold को गिरवी रखकर लोग Personal Loan और दूसरे महंगे कर्ज के बजाय Gold Loan लेना पसंद कर रहे हैं. इस बदलती Borrowing Habit पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म JPMorgan की भी नजर है.
ADVERTISEMENT
ब्रोकरेज का अनुमान है कि Gold Loan का System Credit में हिस्सा अगले पांच साल में बढ़कर करीब 10 फीसदी हो सकता है. FY24 में यह हिस्सा करीब 2 फीसदी और FY26 में 5 फीसदी था. यानी JPMorgan को Gold Loan मार्केट में अभी काफी बड़ा Growth Opportunity नजर आ रहा है.
Personal Loan छोड़ Gold Loan की तरफ क्यों जा रहे लोग?
Gold Loan की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे सबसे बड़ा कारण इसकी लागत हो सकती है. Personal Loan में बैंक या NBFC के पास आमतौर पर कोई खास collateral नहीं होता. वहीं Gold Loan में ग्राहक अपना सोना गिरवी रखता है.
इससे lender का risk कम होता है और इसका फायदा ब्याज दर में भी मिल सकता है. JPMorgan के मुताबिक Gold Loan और Unsecured Loan के बीच करीब 3 से 6 प्रतिशत अंक का Interest Rate Gap हो सकता है.
यानी कई मामलों में Personal Loan की तुलना में Gold Loan सस्ता पड़ सकता है. यही वजह है कि कमजोर Credit Score वाले borrowers के बीच भी Gold Loan आकर्षण बढ़ा रहा है.
Gold Loan की मांग कितनी तेजी से बढ़ी?
इस बदलाव का असर Retail Credit Disbursement के आंकड़ों में भी साफ दिखाई देता है.
- FY23 में Retail Credit Disbursement में Gold Loan की हिस्सेदारी करीब 18 फीसदी थी.
- FY26 में यह बढ़कर करीब 41 फीसदी हो गई.
- इसी दौरान Personal और Small Business Loans की हिस्सेदारी 55 फीसदी से घटकर 41 फीसदी रह गई.
यानी कर्ज लेने वाले लोगों के बीच Gold-backed borrowing की भूमिका तेजी से बढ़ी है.
घरों में रखा कितना सोना अभी भी इस्तेमाल नहीं हुआ?
यहीं JPMorgan को सबसे बड़ा मौका नजर आता है.
ब्रोकरेज के मुताबिक कम आय वाले 60 फीसदी परिवारों के पास मौजूद सोने में से सिर्फ करीब 11 फीसदी ही फिलहाल collateral के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है. इसका मतलब है कि बड़ी मात्रा में household gold अभी भी घरों में पड़ा है.
अगर आने वाले वर्षों में इस idle gold का ज्यादा हिस्सा Gold Loan के लिए इस्तेमाल होता है, तो इस सेक्टर की Growth काफी तेज हो सकती है.
JPMorgan को Gold Loan में कितना बड़ा Boom दिख रहा है?
JPMorgan का अनुमान है कि System Credit में Gold Loan की हिस्सेदारी.
- FY24: करीब 2 फीसदी.
- FY26: करीब 5 फीसदी.
- अगले पांच साल में अनुमान: करीब 10 फीसदी.
यानी मौजूदा स्तर से Gold Loan की हिस्सेदारी करीब दोगुनी हो सकती है. ब्रोकरेज इसे केवल कुछ समय की तेजी नहीं, बल्कि लोगों की Borrowing Habit में Structural Shift के तौर पर देख रहा है.
किन कंपनियों को फायदा मिल सकता है?
Gold Loan कारोबार की संभावित Growth को देखते हुए JPMorgan ने तीन प्रमुख कंपनियों पर कवरेज शुरू की है और तीनों को Overweight Rating दी है.
- IIFL Finance: Target Price ₹750.
- Muthoot Finance: Target Price ₹3,400.
- Manappuram Finance: Target Price ₹395.
इनमें JPMorgan की Preferred Pick IIFL Finance है. ब्रोकरेज का मानना है कि Gold Loan की बढ़ती मांग, कम penetration और मजबूत distribution network जैसी चीजें इन कंपनियों के कारोबार को आगे बढ़ा सकती हैं.
बढ़ती Gold Price भी दे सकती है सहारा
Gold Loan की कहानी में Gold Price भी एक अहम फैक्टर है. सोने की कीमत बढ़ने पर घर में रखे Gold की value भी बढ़ती है. ऐसे में समान मात्रा में सोना गिरवी रखने पर ग्राहक को ज्यादा Loan मिल पाने की संभावना बढ़ सकती है, हालांकि actual loan amount lender के LTV नियमों पर निर्भर करेगा.
JPMorgan की Commodities Team को भी Gold में आगे तेजी की उम्मीद है और उसने 2027 के अंत तक Gold Price के $5,000 प्रति ounce तक पहुंचने का अनुमान दिया है.
लेकिन Gold Loan में जोखिम भी है
Gold Loan को सस्ता कर्ज समझकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है. अगर borrower समय पर Loan नहीं चुका पाता, तो गिरवी रखा Gold नीलाम किया जा सकता है.
निवेशकों के लिए भी JPMorgan के Target Price को किसी तरह की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए. Gold Price, RBI के नियम, Competition और कंपनियों की Asset Quality जैसे कई फैक्टर इन Stocks के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं.
कुल मिलाकर, भारत में Gold की भूमिका बदल रही है. पहले Gold बचत था, फिर Investment बना और अब जरूरत पड़ने पर यह Credit का source भी बन रहा है. JPMorgan को लगता है कि यह बदलाव अभी शुरुआती दौर में है. अगर उसका अनुमान सही साबित होता है, तो आने वाले पांच साल Gold Loan और इससे जुड़ी कंपनियों के लिए काफी अहम हो सकते हैं.
ADVERTISEMENT

