LPG cylinder Update: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब रसोई तक भी पहुंचने लगा है. इन दोनों देशों के बीच जारी इस युद्ध को अब पांच हफ्ते हो चुके हैं. इसके कारण तेल और गैस की सप्लाई को लेकर भारत सहित कई देशों में ईंधन का संकट खड़ा हो गया है. हालांकि, भारत सरकार का कहना है कि भारत के पास पर्याप्त स्टॉक है और इसे लेकर पैनिक बायिंग की जरूरत नहीं है. लेकन इसके उलट आए दिन LPG सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगी नजर आ रही हैं.
ADVERTISEMENT
इस बीच अब सरकार ने इसी संकट से निपटने के लिए एक तोड़ निकाला है. इसके तहत अब सरकार ने 5 किलोग्राम वाले LPG Cylinders की सप्लाई तेज कर दी है. खास बात ये है कि इसके लिए आपको कोई कागजी कार्रवाई और कहीं चक्कर काटने की जरुरत नहीं हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कैसे मिलेगा आपको ये छोटा सिलेंडर...
बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा 5 किलो का सिलेंडर
मिली जानकारी के अनुसार, इस 5 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर को FTL Cylinder कहा जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इन्हें खरीदने के लिए किसी भी तरह के एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं है. कस्टमर इसे सिर्फ अपनी एक वैलिड ID दिखाकर नजदीकी डीलर से खरीद सकते हैं. पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, 23 मार्च से अब तक देश भर में करीब 6.6 लाख ऐसे छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं.
पैनिक बायिंग की जरूरत नहीं, पर्याप्त है स्टॉक
वहीं सरकार ने लाेगों से अपील की है कि वे घबराहट में आकर पेट्रोल, डीजल या LPG का स्टॉक न करें. मंत्रालय ने बयान में कहा कि देश के पास पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार है. सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं. घरों और परिवहन के लिए ईंधन की सप्लाई निरंतर जारी है. इसके अलावा 6 अप्रैल से फर्टिलाइजर प्लांटों को भी 90 फीसदी तक सप्लाई मिलने की उम्मीद है, जिससे आने वाले समय में स्थिति और भी बेहतर हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: युद्ध के बीच सोना-चांदी क्रैश: 37 दिनों में चांदी 50,000 तो सोना 16,000 रुपये हुआ सस्ता
ADVERTISEMENT


