IndusInd Bank का बड़ा दांव, अब उतरेगा Stock Broking के बिजनेस में करेगा एंट्री !

चिराग ठाकुर

• 07:15 PM • 08 Aug 2026

आरबीआई की मंजूरी के बाद इंडसइंड बैंक अपनी सब्सिडियरी से स्टॉक ब्रोकिंग शुरू कर सकेगा. जानिए इस कदम से ग्राहकों, कमाई और मुकाबले पर क्या असर पड़ेगा.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

मंजूरी के बाद बैंक अपनी सहायक कंपनी से सेवाएं शुरू करेगा

ग्राहकों को बैंकिंग के साथ निवेश और ट्रेडिंग की सुविधा मिलेगी

डिजिटल ब्रोकिंग बाजार में जेरोधा ग्रो और एंजेल वन पहले मजबूत हैं

बैंकिंग सेक्टर में कारोबार करने के बाद अब IndusInd Bank शेयर बाजार से जुड़े कारोबार में भी कदम रखने की तैयारी कर रहा है. RBI ने बैंक को अपनी सब्सिडियरी के जरिए स्टॉक ब्रोकिंग गतिविधियां शुरू करने की मंजूरी दे दी है. ऐसे में आने वाले समय में बैंक के ग्राहक एक ही फाइनेंशियल इकोसिस्टम के जरिए बैंकिंग के साथ शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं.

Read more!

हालांकि, ब्रोकिंग सर्विस कब लॉन्च होगी और इसका पूरा मॉडल क्या होगा, इसकी जानकारी अभी सामने आनी बाकी है. इसके लिए बैंक को संबंधित रेगुलेटरी और ऑपरेशनल शर्तें पूरी करनी होंगी.

IndusInd Bank के लिए क्यों अहम है ये कदम

आज ग्राहक की जरूरत सिर्फ बैंक अकाउंट, FD या लोन तक सीमित नहीं है. वही ग्राहक म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहा है, IPO में पैसा लगा रहा है और शेयर बाजार में ट्रेडिंग भी कर रहा है. ऐसे में बैंकिंग कंपनियों के लिए निवेश और वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े कारोबार में विस्तार एक बड़ा अवसर बन गया है.

  • बैंकिंग के साथ निवेश की सुविधा देने की तैयारी.
  • मौजूदा ग्राहकों को नए फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स से जोड़ने का मौका.
  • ब्रोकिंग बिजनेस से कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं.

आसान भाषा में समझें तो IndusInd Bank अब उस ग्राहक को भी अपने साथ जोड़कर रखना चाहता है, जो बैंकिंग के अलावा शेयर बाजार में अपना पैसा लगा रहा है.

Zerodha और Groww से होगी सीधी टक्कर

हालांकि, ब्रोकिंग बिजनेस में उतरना IndusInd Bank के लिए आसान नहीं होगा. मार्केट में पहले से Zerodha, Groww और Angel One जैसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म मौजूद हैं.

वहीं बैंकिंग सेक्टर से जुड़े ब्रोकिंग कारोबार में भी ICICI Securities, HDFC Securities और SBI Securities जैसे नाम पहले से मजबूत स्थिति में हैं.

  • मजबूत टेक्नोलॉजी जरूरी होगी.
  • ब्रोकिंग चार्ज प्रतिस्पर्धी रखने होंगे.
  • आसान और तेज ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बनाना होगा.
  • ग्राहकों का भरोसा जीतना बड़ी चुनौती होगी.

यानी सिर्फ RBI की मंजूरी मिलना शुरुआत है. असली मुकाबला तब शुरू होगा, जब IndusInd Bank अपनी सर्विस बाजार में उतारेगा.

बैंक के पास पहले से मौजूद है बड़ा फायदा

IndusInd Bank के लिए सबसे बड़ा फायदा उसका मौजूदा ग्राहक बेस और फाइनेंशियल सर्विस नेटवर्क हो सकता है. बैंक अगर अपने मौजूदा ग्राहकों को ही ब्रोकिंग सर्विस से जोड़ने में सफल रहता है, तो नए ग्राहक हासिल करने की लागत कम हो सकती है.


बैंक अकाउंट + लोन + निवेश + शेयर ट्रेडिंग.

इस तरह बैंक अपने ग्राहकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा फाइनेंशियल सर्विस देने की कोशिश कर सकता है. इससे प्रति ग्राहक कमाई बढ़ाने का भी मौका मिलेगा.

IndusInd Bank की वित्तीय स्थिति कैसी है

ब्रोकिंग बिजनेस में एंट्री ऐसे समय हुई है जब बैंक अपनी मौजूदा बैंकिंग ग्रोथ को भी मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. हालिया तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट करीब 46.5 फीसदी बढ़कर 1,002.5 करोड़ रुपये रहा.

वहीं बैंक का Gross NPA 3.43 फीसदी से घटकर 3.25 फीसदी और Net NPA 1 फीसदी से घटकर 0.95 फीसदी हो गया.

पॉजिटिव संकेत

  • मुनाफे में तेज बढ़ोतरी.
  • Gross NPA में सुधार.
  • Net NPA भी नीचे आया.

लेकिन दूसरी तरफ बैंक की loan growth अभी चुनौती बनी हुई है. जून के अंत में advances करीब 3.26 लाख करोड़ रुपये रहे, जो सालाना आधार पर कम हैं. इसलिए बैंक के लिए नए बिजनेस वर्टिकल खड़े करना भी अहम हो सकता है.

शेयर पर एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई

IndusInd Bank के शेयर को लेकर बाजार के एक्सपर्ट्स की राय पूरी तरह एक जैसी नहीं है. Jefferies ने Buy रेटिंग के साथ 1,250 रुपये का टारगेट दिया है, जबकि CLSA ने Underperform और Citi ने Sell रेटिंग बरकरार रखी है.

यानी बैंक में सुधार के कुछ संकेत जरूर हैं, लेकिन निवेशकों का भरोसा पूरी तरह वापस आया है, ऐसा कहना अभी जल्दबाजी होगी.

अब असली परीक्षा ब्रोकिंग बिजनेस की

IndusInd Bank के लिए स्टॉक ब्रोकिंग में उतरना एक बड़ा diversification move है. बैंक के पास ग्राहक और फाइनेंशियल नेटवर्क का फायदा है, लेकिन उसे डिजिटल ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म्स से मुकाबला करने के लिए टेक्नोलॉजी, कीमत और यूजर एक्सपीरियंस पर काफी काम करना होगा.