Infosys Q1 Results: 12% बढ़ा मुनाफा, 14% बढ़ी कमाई, लेकिन गाइडेंस घटाने से बढ़ी चिंता

संदीप शर्मा

23 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 23 2026 5:07 PM)

इन्फोसिस के पहली तिमाही नतीजों में मुनाफा, आय, मार्जिन और नकदी प्रवाह बढ़ा. कंपनी ने सालाना आय अनुमान में नरमी दिखाई और नए सीईओ डिजाइनेट का ऐलान भी किया.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

मुनाफा 12% बढ़कर ₹7,769 करोड़

FY27 का रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस घटाया

AI से 8.2% रेवेन्यू, $3.6 बिलियन के बड़े डील्स मिले

IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12% बढ़कर 7,769 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 6,921 करोड़ रुपये था. वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 14% बढ़कर 48,211 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 15% बढ़कर 10,163 करोड़ रुपये रहा और ऑपरेटिंग मार्जिन 21.1% रहा, जो पिछले साल के 20.8% से बेहतर है.

Read more!

AI और बड़े डील्स से मिला सहारा

डॉलर के लिहाज से कंपनी का राजस्व 5.08 अरब डॉलर रहा. पहली तिमाही में AI से होने वाला राजस्व कुल आय का 8.2% रहा. इसके अलावा Infosys ने 3.6 अरब डॉलर के बड़े डील्स हासिल किए, जिनमें 61% नया कारोबार शामिल है. फ्री कैश फ्लो भी मजबूत रहा और 9,051 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

CEO और MD सलील पारेख ने कहा कि AI आधारित सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है और Infosys Topaz प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी लगातार नए बड़े ऑर्डर हासिल कर रही है.

नए CEO का ऐलान

बोर्ड ने आशीष कुमार दास को CEO Designate नियुक्त किया है. वह 1 अप्रैल 2027 से सलील पारेख की जगह कंपनी के MD और CEO का पद संभालेंगे.

किन सेक्टरों ने किया बेहतर प्रदर्शन?

  • Financial Services कंपनी का सबसे बड़ा बिजनेस रहा
  • Life Sciences सेगमेंट में 24% की सबसे तेज ग्रोथ दर्ज हुई
  • Manufacturing और Energy से भी अच्छी कमाई हुई
  • हालांकि Retail कारोबार में 1.8% की गिरावट रही

कर्मचारियों की संख्या

जून 2026 के अंत तक कंपनी में 3.28 लाख कर्मचारी थे. वहीं, IT सर्विसेज में Attrition Rate बढ़कर 13% हो गया, जो पिछली तिमाही में 12.6% था.

नतीजों से पॉजिटिव संकेत

  • नेट प्रॉफिट में 12% की बढ़ोतरी
  • रेवेन्यू में 14% की मजबूत ग्रोथ
  • 21.1% का बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन
  • 3.6 अरब डॉलर के बड़े डील्स और AI बिजनेस से बढ़ती कमाई
  • मजबूत फ्री कैश फ्लो, जो कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत दिखाता है

कंपनी के सीएफओ जयेश संघराजका ने कहा कि 21.1% का मार्जिन और मजबूत नकदी प्रवाह चुनौती भरे कारोबारी माहौल में अनुशासित कामकाज को दिखाता है. उन्होंने कहा कि आगे की बढ़त के लिए कंपनी एआई, लोगों और प्लेटफॉर्म पर निवेश बढ़ा रही है.

नतीजों से निगेटिव संकेत

  • FY27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस के ऊपरी स्तर में कटौती, जो सबसे बड़ा निगेटिव माना जा रहा है.
  • रिटेल सेगमेंट में गिरावट
  • कर्मचारियों की संख्या में हल्की कमी और Attrition Rate में बढ़ोतरी
  • IT सेक्टर में वैश्विक डिमांड को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है

निवेशकों के लिए क्या मायने?

विशेषज्ञों का मानना है कि कल Infosys के शेयर की दिशा काफी हद तक गाइडेंस पर निर्भर करेगी. मजबूत तिमाही नतीजे, AI से बढ़ती कमाई और बड़े डील्स शेयर के लिए पॉजिटिव हैं. लेकिन पूरे साल के लिए ग्रोथ गाइडेंस घटाना निवेशकों की चिंता बढ़ा सकता है. ऐसे में बाजार यह तय करेगा कि मजबूत नतीजों का पलड़ा भारी रहता है या गाइडेंस में कटौती का.