Apple का नया iPhone लॉन्च होने से पहले कंपनी के मौजूदा मॉडल पर बड़ी डील देखने को मिल रही है. 256GB वाला iPhone 17, जिसे भारत में ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, फ्लिपकार्ट पर कुछ ऑफर्स को मिलाकर ₹53,817 की इफेक्टिव प्राइस में खरीदा जा सकता है. हालांकि यहां एक बात समझना जरूरी है. ₹53,817 फोन की सीधी बिक्री कीमत नहीं है. यह कीमत डिस्काउंट, बैंक ऑफर और पुराने फोन के एक्सचेंज को जोड़ने के बाद बनती है. यानी हर ग्राहक को iPhone 17 इसी कीमत पर मिलेगा, यह जरूरी नहीं है.
ADVERTISEMENT
कैसे ₹82,900 से कीमत पहुंची ₹53,817?
इस ऑफर में तीन फायदे एक साथ मिलते हैं. सबसे पहले फ्लिपकार्ट की तरफ से ₹2,000 का डायरेक्ट डिस्काउंट मिलता है. इससे फोन की कीमत ₹82,900 से घटकर ₹80,900 हो जाती है. इसके बाद SBI या एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर करीब ₹4,833 का बैंक ऑफर मिलता है. इसके बाद कीमत करीब ₹76,067 रह जाती है.अब अगर ग्राहक अपना पुराना iPhone 13 128GB एक्सचेंज करता है और फोन की कंडीशन अच्छी है, तो उसकी एक्सचेंज वैल्यू करीब ₹22,250 मानी गई है. इस एक्सचेंज वैल्यू को घटाने के बाद iPhone 17 की इफेक्टिव कॉस्ट करीब ₹53,817 रह जाती है.
एक्सचेंज नहीं करेंगे तो कितने का पड़ेगा?
अगर ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज नहीं करता है, तो ₹53,817 वाली कीमत नहीं मिलेगी. ऐसे में डायरेक्ट डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद फोन की कीमत करीब ₹76,067 रह जाती है.यानी इस डील में सबसे बड़ा फायदा पुराने फोन के एक्सचेंज से मिल रहा है. हर ग्राहक को नहीं मिलेगा ₹22,250 का एक्सचेंज यहां सबसे जरूरी शर्त एक्सचेंज को लेकर है. पुराने फोन की कीमत उसके मॉडल और कंडीशन के आधार पर तय होगी. अगर फोन पर ज्यादा निशान हैं, बॉडी पर डेंट्स हैं या फोन की कंडीशन खराब है, तो एक्सचेंज वैल्यू कम हो सकती है.इसलिए ₹22,250 की exchange value को हर iPhone 13 ग्राहक के लिए तय कीमत नहीं माना जा सकता.
बैंक ऑफर के लिए शर्त
₹4,833 का बैंक फायदा भी सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है. इसके लिए योग्य फ्लिपकार्ड SBI या एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की जरूरत होगी. इसलिए खरीदारी से पहले यह देखना जरूरी है कि आपका कार्ड इस ऑफर के लिए योग्य है या नहीं.
क्यों खास है यह डील?
इस ऑफर का समय भी काफी दिलचस्प है. एप्पल का 9 सितंबर को लॉन्च इवेंट होने वाला है. इसमें कंपनी की नई iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सीरीज पेश किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स में एक फोल्डेबल आइफोन की चर्चा भी है. नए आईफोन के आने के साथ iPhone 17 पुराना मॉडल बन जाएगा. ऐसे में जिन लोगों को सबसे नया iPhone खरीदने की जरूरत नहीं है, उनके लिए मौजूदा मॉडल पर मिलने वाली छूट आकर्षक हो सकती है. खासकर अगर नए Pro मॉडल की कीमत ज्यादा रहने की उम्मीद है, तो iPhone 17 कम कीमत में Apple का प्रीमियम एक्सपीरियंस लेने का विकल्प बन सकता है.
iPhone 17 में क्या खास है?
iPhone 17 में 6.3 इंच का 120Hz ProMotion डिस्प्ले मिलता है. फोन में एप्पल का A19 chip दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ दो 48MP कैमरे दिए गए हैं. फोन में एप्पल इंटेलिजेंस का सपोर्ट भी मिलता है. इसके अलावा फ्रंट पर सेरामिक शिल्ड 2 दी गई है, जो फोन की मजबूती को बेहतर बनाता है.
क्या अभी iPhone 17 खरीदना चाहिए?
अगर आपका मकसद सिर्फ नया आईफोन खरीदना है और आपको आईफोन 18 की जरूरत नहीं है, तो यह डील काफी आकर्षक हो सकती है. खासकर तब जब आपके पास योग्य बैंक कार्ड हो हो और एक्सचेंज करने वाला पुराना फोन अच्छी कंडीशन में हो.लेकिन अगर आप सबसे नया मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो 9 सितंबर के Apple लॉन्च इवेंट का इंतजार करना बेहतर हो सकता है. नई सीरीज आने के बाद iPhone 17 की कीमत पर और ऑफर मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.हालांकि यह भी जरूरी नहीं है कि अभी मिल रहे सभी ऑफर लॉन्च के बाद भी जारी रहें.
ADVERTISEMENT

