BIZ DEAL : iPhone पर बंपर बचत का मौका, 17e से 17 Pro तक मिल रही हजारों रुपये की छूट, जानें कौन-सी डील आपके लिए बेहतर

तनीषा त्यागी

• 03:33 PM • 20 Aug 2026

नया आईफोन लेने का सोच रहे हैं तो 17e, 17 Pro और एयरटेल वाला ऑफर जरूर देखें. सही कार्ड, एक्सचेंज और शर्तें मिलने पर हजारों रुपये की बचत हो सकती है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

हर ग्राहक की बचत कार्ड, एक्सचेंज और पात्रता पर अलग निर्भर करेगी

करीब 55 हजार बजट वालों को 24 महीने की आसान किस्त सुविधा

प्रो मॉडल में सबसे बड़ा फायदा पुराने आईफोन के एक्सचेंज से बनता

BIZ Deal :  अगर आप नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और बजट को लेकर थोड़ा सोच-विचार कर रहे हैं, तो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चल रहे मौजूदा ऑफर्स आपके लिए राहत लेकर आ सकते हैं. iPhone 17e से लेकर iPhone 17 Pro तक पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा मिल रहा है. कुछ मामलों में इन ऑफर्स को मिलाकर फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो सकती है. हालांकि, यहां यह समझना जरूरी है कि हर ग्राहक को एक जैसी बचत नहीं मिलेगी. बैंक डिस्काउंट के लिए संबंधित कार्ड की जरूरत हो सकती है, जबकि एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन के मॉडल, उसकी स्थिति और पात्रता पर निर्भर करेगा.

Read more!

iPhone 17e पर रूपये 10,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट

अगर आपका बजट करीब 55 हजार रुपये तक है और आप नया iPhone खरीदना चाहते हैं, तो iPhone 17e पर मिल रही डील पर नजर डाल सकते हैं. iPhone 17e को भारत में करीब 64,900 रूपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल Vijay Sales पर यह करीब 61,900 रूपये में लिस्टेड है. यानी लिस्टेड कीमत के मुकाबले सीधे करीब 3,000 रूपये की बचत हो रही है.

इसके अलावा HSBC Taj Bank Credit Card से भुगतान करने पर 10,000 रूपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलने की बात सामने आई है. अगर ग्राहक इस ऑफर की सभी शर्तें पूरी करता है, तो फोन की प्रभावी कीमत करीब 54,999 रूपये तक पहुंच सकती है. इसके अलावा IDFC FIRST Bank Credit Card से भुगतान करने पर भी 5 फीसदी, अधिकतम 10,000 रूपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने का ऑफर बताया गया है. हालांकि, बैंक ऑफर का फायदा लेने से पहले संबंधित कार्ड, न्यूनतम लेनदेन और अन्य लागू शर्तों को जरूर देखना चाहिए.

24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प

जो ग्राहक iPhone 17e की पूरी कीमत एक साथ नहीं देना चाहते, उनके लिए 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है. EMI करीब 2,879 रूपये  प्रति महीने से शुरू होने की बात कही गई है. इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करके कीमत को और कम करने का विकल्प भी मिल सकता है. ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सीधे भुगतान, EMI या एक्सचेंज में से विकल्प चुन सकता है.

iPhone 17e में मिलते हैं ये फीचर्स

  • iPhone 17e में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है.
  • फोन में Apple A19 चिप मिलती है और यह iOS 26 पर चलता है.
  • कैमरे की बात करें तो पीछे 48 मेगापिक्सल का Fusion कैमरा और आगे 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
  • फोन में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन, MagSafe सपोर्ट, Apple Intelligence और USB Type-C कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

इसलिए अगर आपकी प्राथमिकता Apple का सॉफ्टवेयर, तेज परफॉर्मेंस और लंबे समय तक इस्तेमाल है, तो करीब 55,000 रूपये की प्रभावी कीमत पर iPhone 17e पर विचार किया जा सकता है.

iPhone 17 Pro पर 39,000 रूपये तक की बचत का मौका

अब बात करते हैं ज्यादा प्रीमियम मॉडल iPhone 17 Pro की. अगर आपका बजट ज्यादा है और आप Pro मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart पर मिल रही एक्सचेंज और बैंक ऑफर वाली डील आपके लिए दिलचस्प हो सकती है. iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की कीमत करीब 1.32 लाख रूपये दिखाई जा रही है. इस पर एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट को मिलाकर प्रभावी कीमत करीब 93,900 रूपये तक आने का दावा किया जा रहा है. इस तरह कुल बचत करीब 39,000 रूपये तक हो सकती है. लेकिन ध्यान रहे कि यह पूरी रकम सीधी छूट नहीं है. इसमें पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और बैंक डिस्काउंट दोनों शामिल हैं.

पुराने iPhone पर कितना मिल सकता है एक्सचेंज फायदा

इस डील में सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज से मिल रहा है. उदाहरण के लिए, Apple iPhone 15 पर अधिकतम करीब 30,000 रूपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दिखाई जा रही है. इस एक्सचेंज वैल्यू के बाद iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत करीब 1,02,900 रूपये तक आ सकती है. इसके बाद लागू Flipkart Axis Bank Credit Card ऑफर के जरिए करीब 9,000 रूपये की अतिरिक्त छूट मिलने पर कीमत करीब 93,900 रूपये  तक पहुंच सकती है. अलग-अलग iPhone मॉडल पर एक्सचेंज वैल्यू अलग हो सकती है. iPhone 16 पर करीब 35,600 रूपये तक, iPhone 15 Pro पर करीब 47,600 रूपये तक और iPhone 14 पर करीब 24,450 रूपये तक की अतिरिक्त एक्सचेंज वैल्यू बताई गई है. हालांकि, यह अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू है. वास्तविक रकम फोन की स्थिति और एक्सचेंज के समय तय होने वाली पात्रता के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है.

iPhone 17 Pro के प्रमुख फीचर्स

  • iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है.
  • इसमें Apple A19 चिप और 6-core प्रोसेसर मिलता है.
  • फोन के पीछे 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.
  • इसमें 256GB स्टोरेज और करीब 3,988mAh की बैटरी दी गई है.

अगर किसी ग्राहक के पास एक्सचेंज के लिए पुराना iPhone है और लागू बैंक कार्ड भी मौजूद है, तो यह डील उसके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है.

Airtel यूजर्स को iPhone पर 35,000 रूपये तक का फायदा

अब बात उस ऑफर की, जो खास तौर पर Airtel यूजर्स के लिए है. Croma के इस ऑफर में चुनिंदा iPhone मॉडल पर 23,000 रूपये तक की सीधी छूट मिल सकती है. इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 12,000 रूपये तक का अतिरिक्त बोनस भी मिलने की बात कही गई है. दोनों फायदे जोड़ने पर कुल बचत 35,000 रूपये तक पहुंच सकती है. इस ऑफर में iPhone 15, iPhone 16, iPhone Air, iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे मॉडल शामिल बताए गए हैं. हालांकि, एक्सचेंज बोनस को लेकर एक खास शर्त है. इसका फायदा केवल Croma के ऑफलाइन स्टोर पर मिलने की बात कही गई है. इसलिए ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना होगा.

Airtel Thanks ऐप से कैसे क्लेम करें ऑफर

Airtel यूजर्स को इस ऑफर का फायदा लेने के लिए सबसे पहले Airtel Thanks ऐप खोलना होगा. इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाकर Rewards सेक्शन में जाना होगा. यहां iPhone ऑफर का विकल्प दिखाई दे सकता है. इस विकल्प पर जाकर ऑफर को क्लेम किया जा सकता है. इसके बाद मिलने वाले डिस्काउंट या कूपन का इस्तेमाल Croma की वेबसाइट या स्टोर पर किया जा सकता है. इस ऑफर को क्लेम करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर 2026 बताई गई है.

किसके लिए कौन-सी डील बेहतर?

अगर आपका बजट करीब 55,000 रूपये है और आप नया iPhone चाहते हैं, तो iPhone 17e की डील आपके लिए बेहतर हो सकती है. खासकर तब, जब आपके पास लागू बैंक क्रेडिट कार्ड मौजूद है. वहीं, अगर आप Pro मॉडल खरीदना चाहते हैं और आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना iPhone भी है, तो iPhone 17 Pro वाली डील ज्यादा आकर्षक हो सकती है. इसमें एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट दोनों का फायदा मिल सकता है. Airtel यूजर्स के लिए Croma का ऑफर भी खास है, क्योंकि सीधे डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर 35,000 रूपये तक की बचत का मौका बताया गया है. हालांकि, किसी भी डील को चुनने से पहले सिर्फ विज्ञापित बचत पर ध्यान देना सही नहीं होगा. बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और फोन की वास्तविक कीमत को जोड़कर अंतिम भुगतान राशि देखना जरूरी है.

ऑफर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इन सभी डील्स में बैंक कार्ड, एक्सचेंज, मॉडल, फोन की स्थिति और दूसरी शर्तें लागू हो सकती हैं. इसलिए खरीदारी से पहले यह जांच लें कि आपके कार्ड पर संबंधित ऑफर उपलब्ध है या नहीं. इसी तरह एक्सचेंज में मिलने वाली अधिकतम रकम हर फोन पर नहीं मिलती. पुराने डिवाइस की हालत, मॉडल और पात्रता के आधार पर वास्तविक एक्सचेंज वैल्यू बदल सकती है. यानी 39,000 रूपये  या 35,000 रूपये की अधिकतम बचत देखकर सीधे फैसला लेने के बजाय अपनी स्थिति के हिसाब से अंतिम कीमत निकालना ज्यादा समझदारी होगी. कुल मिलाकर, iPhone खरीदने वालों के लिए फिलहाल कई विकल्प मौजूद हैं. करीब 55,000 रूपये के बजट में iPhone 17e, एक्सचेंज के साथ करीब 93,900 रूपये  की प्रभावी कीमत वाला iPhone 17 Pro और Airtel यूजर्स के लिए 35,000 रूपये तक की संभावित बचत वाला Croma ऑफर, तीनों अलग-अलग तरह के खरीदारों के लिए काम के हो सकते हैं.

 

Prime से BSNL के ₹1 ऑफर तक, Telecom Market में बढ़ा मुकाबला, जानिए किस ऑफर में क्या है खास