iPhone पर साल का सबसे तगड़ा डिस्काउंट...सेल खत्म होने से पहले उठा लें फायदा, जानें कहां मिल रहा है ऑफर

BIZ Deal: अगर आप नया iPhone, MacBook या Laptop खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है. Amazon, Flipkart और Croma की मेगा सेल में Apple और बड़े लैपटॉप ब्रांड्स भारी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं. कई डिवाइस की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक गिर गई हैं और बैंक ऑफर्स अलग से फायदा दे रहे हैं.

Amazon और Flipkart की मेगा सेल
Amazon और Flipkart की मेगा सेल

न्यूज तक

follow google news

iPhone 17 Offer: अगर आप नया iPhone, MacBook या Laptop खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है! Amazon Great Summer Sale, Flipkart Sasa Lele Sale और Croma Apple Sale में इस वक्त ऐसे ऑफर्स मिल रहे हैं जिन्हें देखकर लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं. कहीं iPhone 15 की कीमत 50 हजार से नीचे पहुंच गई है, तो कहीं iPhone 17 पर 40 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इतना ही नहीं, HP, ASUS, Lenovo और Acer जैसे बड़े ब्रांड्स के Laptop भी भारी डिस्काउंट पर बिक रहे हैं.

Read more!

Amazon Great Summer Sale 2026 और लैपटॉप डील्स

Amazon Great Summer Sale 2026 में लैपटॉप खरीदारों के लिए कई शानदार ऑफर्स चल रहे हैं. ऑफिस वर्क और ऑनलाइन क्लासेज के लिए Lenovo V15 G4 Ryzen एक मजबूत विकल्प है जिसकी कीमत करीब 44,890 रुपये रखी गई है. वहीं, HP 15S Ryzen 5 लगभग 43,990 रुपये में मिल रहा है जिसमें 15.6 इंच डिस्प्ले और SSD स्टोरेज दी गई है. बजट कम होने पर Acer Aspire 3 लोगों की पसंद बना हुआ है जिसकी कीमत करीब 38,910 रुपये है, जबकि ASUS Vivobook Go 15 Ryzen 5 सेल में करीब 43,990 रुपये में उपलब्ध है. Amazon खरीदारों को डिस्काउंट के साथ HDFC बैंक ऑफर्स, Amazon Pay कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और पुराने लैपटॉप पर एक्सचेंज डिस्काउंट जैसे फायदे भी दे रहा है.

Flipkart Sasa Lele Sale में iPhone पर भारी छूट

Flipkart Sasa Lele Sale में iPhone खरीदारों के लिए जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं. iPhone 15 का 128GB वेरिएंट करीब 54,900 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन SBI कार्ड के 2,500 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट और Flipkart Axis Bank कार्ड के कैशबैक के बाद इसकी प्रभावी कीमत करीब 49,780 रुपये तक पहुंच सकती है. पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर करीब 48,800 रुपये तक का फायदा और 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी दी जा रही है. वहीं, Apple का फ्लैगशिप मॉडल iPhone 17 Pro Max, जिसकी शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये थी, बैंक कैशबैक के बाद सेल में करीब 1,24,400 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है.

Croma Apple Sale iPhone पर जबरदस्त डिस्काउंट

Croma की 'एवरीथिंग एप्पल सेल' 16 मई तक चलेगी, जिसमें iPhone 17 (256GB वेरिएंट) की प्रभावी कीमत कंबाइंड ऑफर्स के बाद करीब 44,768 रुपये तक पहुंच सकती है. इसमें पुराने स्मार्टफोन पर एक्सचेंज वैल्यू, एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस, डिस्काउंट कूपन और टाटा न्यू कॉइन्स जैसे कई ऑफर्स शामिल हैं. पुराने मॉडल जैसे iPhone 15 की प्रभावी कीमत करीब 36,891 रुपये और iPhone 16 की शुरुआती प्रभावी कीमत करीब 40,041 रुपये बताई जा रही है. मैकबुक खरीदारों के लिए MacBook Air M5 छात्रों और शिक्षकों के लिए करीब 74,619 रुपये में उपलब्ध है, जबकि MacBook Neo की शुरुआती कीमत 39,069 रुपये है.

 

    follow google news