Jio Recharge Plans: भारतीय टेलीकॉम बाजार में इस समय रिलायंस जियो और सरकारी कंपनी BSNL के बीच ग्राहकों को लुभाने की होड़ मची है. जियो ने लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है, वहीं BSNL भी बेहद किफायती दामों पर ज्यादा डेटा ऑफर कर रहा है. अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है.
ADVERTISEMENT
जियो का 899 रुपये वाला प्लान: 3 महीने की छुट्टी
रिलायंस जियो का 899 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए सबसे बेहतर है जो लंबी अवधि का रिचार्ज ढूंढ रहे हैं. इसमें यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान की खासियत इसका डेटा बेनिफिट है. इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, लेकिन कंपनी इसके साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है. यानी कुल मिलाकर आपको 200GB डेटा मिलता है. साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी शामिल है.
IPL प्रेमियों के लिए खास तोहफा
डिजिटल एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए जियो ने इस प्लान में JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी जोड़ा है. इसका मतलब है कि आप आगामी IPL मैचों का आनंद बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ले पाएंगे. साथ ही यदि आप 5G कवरेज वाले क्षेत्र में हैं, तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा का उपयोग कर सकते हैं.
जियो का 189 रुपये का प्लान
उन यूजर्स के लिए जो सिर्फ अपनी सिम एक्टिव रखना चाहते हैं या जिनका डेटा इस्तेमाल कम है, जियो ने 189 रुपये का प्लान रखा है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 2GB डेटा मिलता है.
BSNL का 225 और 997 के प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी पीछे नहीं है. बीएसएनएल का 225 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें रोजाना 2.5GB डेटा दिया जा रहा है. वहीं, अगर आप और भी लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, तो 997 रुपये में BSNL 150 दिनों (करीब 5 महीने) तक रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रहा है.
ADVERTISEMENT


