BIZ DEAL: अब बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म, एक रिचार्ज में 200 दिन तक राहत, इस कंपनी के प्लान्स ने मार्किट में मचाया तहलका

बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की झंझट अब खत्म हो सकती है. टेलीकॉम कंपनियों ने लंबे समय तक चलने वाले ऐसे प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें डेटा, कॉलिंग के साथ OTT और AI फीचर्स भी मिल रहे हैं. जियो, एयरटेल और BSNL के ये प्लान यूजर्स को महीनों तक बिना टेंशन कनेक्टेड रखेंगे.

Best Recharge plan 2026
Best Recharge plan 2026

तनीषा त्यागी

follow google news

Best Recharge plan 2026: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराना भी किसी टेंशन से कम नहीं लगता. कभी प्लान खत्म हो जाता है, कभी डेटा, तो कभी अचानक बैलेंस खत्म होने की चिंता हाेने लगती है. ऐसे में अब टेलीकॉम कंपनियों ने लोगों की इस परेशानी को देखते हुए अब मार्केट में कई तरह के प्लान्स निकाले हैं. इनके तहत अब एक बार रिचार्ज कराने के बाद महीनों तक आपको किसी तरह की चिंता नहीं रहेगी. लंबी वैलिडिटी के साथ ये प्लान्स आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से कवर कर लेंगे. खास बात ये है कि अब सिर्फ कॉलिंग और डेटा के साथ ही इसमें OTT सब्सक्रिप्शन और AI जैसे फीचर्स भी इन प्लान्स के मिलेंगे. ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि आखिर वो कौन-कौन से दमदार रिचार्ज प्लान्स हैं जो एक बार कराने पर महीनों की टेंशन खत्म कर देते हैं.

Read more!

जियो का 200 दिन वाला सबसे बड़ा प्लान

जियो का 2025 रुपये वाला प्लान इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 200 दिनों की लंबी वैलिडिटी है यानी करीब 6 से 7 महीने तक आपको रिचार्ज की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. इसमें ग्राहकों को कुल 500 जीबी डेटा मिलता है जिससे आप रोजाना 2.5 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जा रही है.

एंटरटेनमेंट और एआई का जबरदस्त कॉम्बो

जियो के इस लंबे प्लान के साथ मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है. इसमें आपको 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है जिससे आप आईपीएल 2026 और वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा 50 जीबी क्लाउड स्टोरेज और सबसे बड़ा बोनस गूगल जेमिनी प्रो का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. वहीं कम बजट वालों के लिए जियो का 299 रुपये वाला प्लान भी है जिसमें 28 दिनों के लिए डेटा और कॉलिंग के साथ एआई के फायदे मिलते हैं.

एयरटेल का 399 रुपये वाला शानदार ऑफर

एयरटेल ने अपने यूजर्स की पसंद को देखते हुए 399 रुपये वाले प्लान को फिर से बाजार में उतारा है. इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2.5 जीबी डेटा अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं. अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां 5जी नेटवर्क उपलब्ध है तो आप अनलिमिटेड 5जी डेटा का इस्तेमाल भी कर पाएंगे. इसके साथ ही इस प्लान में ओटीटी का फायदा भी दिया जा रहा है ताकि आप अपनी पसंद की फिल्में और शो देख सकें.

बीएसएनएल के सस्ते और किफायती प्लान

बजट का ध्यान रखने वाले यूजर्स के लिए बीएसएनएल एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है. बीएसएनएल का 485 रुपये वाला प्लान काफी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि इसमें हर दिन 2.5 जीबी डेटा मिल रहा है. खास बात यह है कि कंपनी इसमें 0.5 जीबी डेटा एक्स्ट्रा दे रही है. इस प्लान की वैलिडिटी 72 दिनों की है. इसके अलावा जिन लोगों का इस्तेमाल कम है उनके लिए 147 रुपये का छोटा प्लान भी है जो 30 दिनों की वैलिडिटी और 10 जीबी डेटा के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: BIZ DEAL: महीने भर के रिचार्ज की टेंशन होगी खत्म, ये हैं BSNL, Jio और Airtel के सबसे सस्ते 30 दिन वाले प्लान

    follow google news