BIZ DEAL: सिम एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! जियो और एयरटेल लाए सबसे सस्ते कॉलिंग प्लान

जियो और एयरटेल ने उन ग्राहकों के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं जो इंटरनेट का कम इस्तेमाल करते हैं. इन प्लान्स में 84 दिन और साल भर की वैलिडिटी मिलती है, जिससे महीने का खर्च ₹160 से भी कम आता है.

BIZ DEAL
BIZ DEAL

सौरभ दीक्षित

follow google news

महंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान से परेशान यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है. देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जियो और एयरटेल अब ऐसे किफायती प्लान लेकर आई हैं, जिनमें यूजर्स महीने के 160 रुपये से भी कम खर्च में अपना मोबाइल नंबर एक्टिव रख सकते हैं. खास बात यह है कि इन प्लान्स में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है, लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है.

Read more!

टेलीकॉम कंपनियों के ये प्लान उन लोगों के लिए काफी उपयोगी माने जा रहे हैं, जो इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं या WiFi के जरिए इंटरनेट चलाते हैं. इसके अलावा फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी ये प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

एयरटेल के 2 प्लान

469 रुपये का प्लान: इसमें आपको 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है. यह पूरी तरह से कॉलिंग और एसएमएस पर फोकस है.

1,849 रुपये का प्लान: अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, तो यह सालाना प्लान बेस्ट है. इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

JIO के किफायती कॉलिंग प्लान

448 रुपये का प्लान: यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है.

1,748 रुपये का प्लान: इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो साल भर के लिए छुट्टी चाहते हैं.

जियो के इन प्लान्स के साथ JioTV और JioAICloud जैसे ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है. खास बात यह है कि अगर आपको अचानक डेटा की जरूरत पड़े, तो आप मात्र 19 रुपये से शुरू होने वाले डेटा पैक अलग से ले सकते हैं.

अतिरिक्त फायदे

इन किफायती प्लान्स के साथ कुछ खास एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं. एयरटेल और जियो के इन प्लान्स के साथ लगभग 4000 रुपये की वैल्यू वाला Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है.

    follow google news