Stock Scan: नतीजों के बाद Jio Financial में तूफानी तेजी, ब्रोकरेज ने दे दिया ₹315 का टारगेट !

संदीप शर्मा

17 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 17 2026 4:43 PM)

जून तिमाही के दमदार नतीजों के बाद जियो फाइनेंस शेयर में तेजी आई है. मुनाफा, आय और जियो क्रेडिट की मजबूत बढ़त ने 315 रुपये लक्ष्य की चर्चा बाजार में तेज कर दी है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 156 फीसदी बढ़ा

कुल आय 141 फीसदी बढ़कर 1496 करोड़ रुपये तक पहुंची

जियो क्रेडिट का एयूएम 2.6 गुना बढ़कर 30667 करोड़ हुआ

मुकेश अंबानी की कंपनी Jio Financial Services के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के जून तिमाही के शानदार नतीजों के बाद निवेशकों का भरोसा इस शेयर पर बढ़ा है. पहली तिमाही के नतीजों में कंपनी के मुनाफे और कारोबार में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली, जिसका असर शेयर की कीमत पर भी दिखाई दिया. लेकिन सवाल ये है कि क्या ये तेजी सिर्फ तिमाही नतीजों का असर है या फिर Jio Financial Services की लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी में भी कोई बड़ा बदलाव आया है? क्या शेयर में आगे भी तेजी जारी रह सकती है और ब्रोकरेज ने इसके लिए क्या टारगेट दिया है? आइए समझते हैं.

Read more!

नतीजों के बाद शेयर में आई तेजी

शुक्रवार को Jio Financial Services का शेयर करीब 3.5 फीसदी की तेजी के साथ 244 रुपये के आसपास बंद हुआ. हालांकि, अगर लंबी अवधि के प्रदर्शन को देखें तो तस्वीर उतनी मजबूत नहीं रही है.बीते 6 महीने में शेयर करीब 13 फीसदी नीचे रहा है, जबकि पिछले 1 साल में इसमें लगभग 24 फीसदी की गिरावट आई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होने के बाद से Jio Financial का शेयर एक दायरे में कारोबार करता नजर आया है और ऊपरी स्तरों पर टिकने में संघर्ष करता रहा है. लेकिन जून तिमाही के नतीजों ने निवेशकों की उम्मीदों को फिर से बढ़ा दिया है.

Jio Financial की असली कहानी क्या है?

Jio Financial Services सिर्फ एक सामान्य फाइनेंशियल कंपनी नहीं है. कंपनी धीरे-धीरे एक बड़े वित्तीय प्लेटफॉर्म के रूप में खुद को तैयार कर रही है.

कंपनी का फोकस कई क्षेत्रों पर है, जिसमें.

  • Lending यानी कर्ज देने का कारोबार.
  • Payments Services.
  • Insurance.
  • Asset Management.
  • Wealth Management.
  • Broking.

शामिल हैं.

यानी कंपनी उस पूरे इकोसिस्टम में उतरना चाहती है, जहां पैसे का लेनदेन होता है. हालांकि, किसी भी फाइनेंशियल कंपनी की सफलता सिर्फ कारोबार बढ़ाने से तय नहीं होती. असली चुनौती होती है कि कंपनी कितनी तेजी से मुनाफा कमा पाती है और अपने एसेट की क्वालिटी को कितना मजबूत रखती है.

जून तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन शानदार

Jio Financial Services ने जून तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है.

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156 फीसदी बढ़कर 830 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं कंपनी की आय में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली और यह सालाना आधार पर 141 फीसदी बढ़कर 1,496 करोड़ रुपये रही.

कंपनी के लिए सबसे बड़ी ग्रोथ कहानी फिलहाल Jio Credit बनकर उभर रही है.Jio Credit का Assets Under Management यानी AUM सालाना आधार पर करीब 2.6 गुना बढ़कर 30,667 करोड़ रुपये हो गया है.

Jio Credit बन सकता है कमाई का बड़ा इंजन

Jio Financial Services की सबसे बड़ी उम्मीद उसके Lending Business यानी Jio Credit से जुड़ी है.कंपनी तेजी से अपना लोन पोर्टफोलियो बढ़ा रही है. लेकिन इस बिजनेस में सिर्फ ज्यादा से ज्यादा लोन देना ही काफी नहीं होता.

सबसे बड़ी चुनौती होती है.

  • सही ग्राहक को लोन देना.
  • समय पर लोन की रिकवरी करना.
  • Bad Loans यानी खराब कर्ज को नियंत्रण में रखना.

अगर कंपनी तेजी से Loan Book बढ़ाने के साथ-साथ Asset Quality को मजबूत बनाए रखने में सफल रहती है, तो Jio Credit आने वाले समय में कंपनी की कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन सकता है.कंपनी का कहना है कि वह जिम्मेदारी के साथ लोन बुक बढ़ाने और मजबूत Credit Underwriting Standards पर फोकस कर रही है.हालांकि, इसका असली टेस्ट आने वाली तिमाहियों में होगा.

Payments Business में भी दिखी मजबूती

Jio Financial के Payments कारोबार में भी सुधार देखने को मिला है. कंपनी का Total Payment Value यानी TPV सालाना आधार पर 2.5 गुना बढ़कर 19,208 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं Jio Payments Bank में जमा राशि भी करीब 1.7 गुना बढ़कर 617 करोड़ रुपये हो गई.

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक Jio Payments Bank और Jio Payment Solutions अब शुरुआती निवेश के दौर से आगे निकल चुके हैं और धीरे-धीरे Unit Economics के स्तर पर सकारात्मक योगदान देने लगे हैं. सरल भाषा में समझें तो पहले कंपनी इन कारोबारों में निवेश कर रही थी, लेकिन अब इनसे कमाई की संभावना मजबूत होती दिख रही है. अगर Payments Business आगे भी बेहतर प्रदर्शन करता है, तो ये Jio Financial के लिए एक बड़ा Growth Driver बन सकता है.

ब्रोकरेज ने दिया ₹315 का टारगेट

  • Jio Financial Services के शानदार प्रदर्शन के बाद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कंपनी पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है.
  • ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 315 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है.
  • मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक अगले दो साल में कंपनी के कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में करीब 46 फीसदी CAGR की ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
  • वहीं Jio Credit सेगमेंट में AUM CAGR करीब 85 फीसदी और PAT CAGR करीब 145 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है.
  • इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा है.

क्या ₹350 तक जा सकता है Jio Financial का शेयर?

हालांकि, निवेशकों को ये समझना होगा कि सिर्फ अच्छे नतीजे शेयर को लगातार ऊपर नहीं ले जाते.

Jio Financial Services को अपनी ग्रोथ को लगातार मुनाफे में बदलना होगा. खासकर Lending Business में कंपनी की एसेट क्वालिटी, लोन रिकवरी और मार्जिन पर नजर रहेगी.

फिलहाल कंपनी की ग्रोथ स्टोरी चार बड़े इंजनों पर टिकी है.

  • Lending.
  • Payments.
  • Asset Management.
  • Insurance.

अगर कंपनी इन सभी कारोबारों में मजबूत प्रदर्शन जारी रखती है, तो लंबी अवधि में Jio Financial Services के लिए बड़ी संभावनाएं बन सकती हैं. हालांकि, किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले निवेशकों को अपनी रिस्क क्षमता और वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ध्यान में रखनी चाहिए.