BIZ DEAL: Jio के धांसू प्लान, 200 रुपये से कम में मिलेगा डेटा और OTT का मजा

रिलायंस जियो ने ₹200 से कम कीमत में कई शानदार डेटा एड-ऑन प्लान पेश किए हैं, इसमें ₹49 से लेकर ₹195 तक के पैक शामिल हैं, जिनमें 25GB तक डेटा और JioHotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

Jio recharge offer
Jio

सौरभ दीक्षित

follow google news

आज के दौर में मोबाइल रिचार्ज हर किसी की जेब पर भारी पड़ रहा है. महीने का खर्च 300 से 400 रुपये तक पहुंच गया है. ऐसे में रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे किफायती प्लान लेकर आया है, जो न केवल बजट में हैं बल्कि जबरदस्त फायदे भी देते हैं. अगर आप 200 रुपये से कम खर्च करना चाहते हैं, तो ये 'डेटा और एंटरटेनमेंट' पैक आपके बहुत काम आएंगे.

Read more!

195 और 149 रुपये वाले प्लान

जियो का 195 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो डेटा और फिल्म दोनों के शौकीन हैं. इसमें 15GB हाई स्पीड डेटा मिलता है. साथ ही, 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 90 दिनों के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. वहीं, अगर आप कम डेटा इस्तेमाल करते हैं तो 149 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं. इसमें 10GB डेटा और 90 दिन का JioHotstar एक्सेस मिलता है.

हफ्ते भर के लिए खास पैक

अगर आपको अचानक बहुत ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो जियो का 139 रुपये वाला प्लान एक अच्छा विकल्प है. इसमें 12GB डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 7 दिनों की है. इसके अलावा, कंपनी का सबसे सस्ता और पॉपुलर प्लान 49 रुपये का है. इसमें महज एक दिन के लिए 25GB डेटा मिलता है, जो बड़ा मैच देखने या भारी फाइल डाउनलोड करने के लिए परफेक्ट है.

सस्ते और किफायती विकल्प

जियो ने 100 रुपये और 79 रुपये के दो छोटे प्लान भी पेश किए हैं. 100 रुपये वाले प्लान में 6GB डेटा और 30 दिन का JioHotstar मिलता है. वहीं, 79 रुपये वाले पैक में 3GB डेटा के साथ 30 दिन का OTT एक्सेस दिया गया है.

जरूरी बात: यह है 'एड-ऑन' पैक

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी प्लान 'डेटा एड-ऑन' पैक हैं. इसका मतलब है कि इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर कॉलिंग और SMS वाला बेस प्लान पहले से एक्टिव होना चाहिए. ये पैक सिर्फ एक्स्ट्रा डेटा और OTT सुविधाओं के लिए हैं.

    follow google news