टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो और एयरटेल एक बार फिर आमने-सामने हैं. इस बार मुकाबला ₹449 वाले प्लान को लेकर है. दोनों कंपनियां एक ही कीमत में अलग-अलग सुविधाएं दे रही हैं. एयरटेल जहां 'ट्रू अनलिमिटेड' डेटा पर फोकस कर रहा है, वहीं जियो फैमिली मेंबर्स को एक साथ जोड़ने की सुविधा दे रहा है.
ADVERTISEMENT
Airtel ₹449 प्लान: डेटा की कोई टेंशन नहीं
एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए खास है, जो दिन भर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है. यानी अब आपको रोज 1.5GB या 2GB डेटा खत्म होने का डर नहीं सताएगा. हालांकि अनलिमिटेड डेटा की एक लिमिट (300GB) तय है.
इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा फायदे में मिलते हैं, जैसे- अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS, SonyLIV समेत 20+ OTT ऐप्स का एक्सेस, Google One (30GB स्टोरेज) और Apple Music का सब्सक्रिप्शन.
Jio ₹449 प्लान: एक बिल, तीन नंबर
जियो का यह पोस्टपेड प्लान परिवारों के लिए बनाया गया है. इसमें आपको 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इसमें 3 अतिरिक्त फैमिली मेंबर्स को जोड़ सकते हैं.
हालांकि इस पैक में ध्यान देने वाली बातें भी हैं. हर नए नंबर को जोड़ने के लिए ₹150 का अलग शुल्क देना होगा. जितने नंबर जुड़ेंगे, हर नंबर पर 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा. बचा हुआ डेटा अगले महीने इस्तेमाल करने (Data Rollover) की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही JioTV और JioCinema का मुफ्त एक्सेस मिलेगा.
आपके लिए कौन सा सही है?
अगर आप अकेले रहते हैं और आपको फिल्म देखने या गेमिंग के लिए बहुत ज्यादा डेटा चाहिए, तो Airtel का प्रीपेड प्लान बेस्ट है. लेकिन, अगर आप चाहते हैं कि घर के सभी सदस्यों का मोबाइल बिल एक ही जगह आए और डेटा भी शेयर हो सके तो Jio का पोस्टपेड प्लान चुनना समझदारी होगी.
BIZ DEAL: 10,000 रुपये से कम में 5G फोन! ब्रांडेड कंपनी के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील्स
ADVERTISEMENT

